<
Categories: मनोरंजन

कौन है Reble? जो ‘धुरंधर 2’ के ‘आरी आरी’ सॉन्ग से रातों-रात बन गईं स्टार, पहले भी कर चुकीं कमाल

Who is Reble: इन दिनों 'धुरंधर 2' में 'आरी आरी' सॉन्ग छाया हुआ है, जिसे रेपर रेबल ने गाया है. इसके बाद से ही हर कोई जानना चाह रहा है कि आखिर कौन हैं रैपल रेबल? चलिए जानते हैं.

Dhurandhar: रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर 2’ के गानों में अपनी दमदार आवाज से धूम मचाने वाली रेबल, इन दिनों सुर्खियों में हैं. इससे पहले भी वो उन्होंने मलयालम की सुपरहिट फिल्म लोका: चैप्टर 1 में शानदार काम किया था. ‘धुरंधर 2’ में रेबल द्वारा गाया गया गाना ‘आरी आरी’ लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. आज हम इसी सॉन्ग के रैपर के बारे में आपको बताने जा रहे हैं. 

कौन हैं रेबल?

मेघालय के पश्चिम जयंतिया हिल्स की रहने वाली दाइफी लामारे, जिन्हें उनके स्टेज नाम रेबल से जाना जाता है. इस समय उन्होंने अपनी रैप प्रतिभा से पूरे देश में धूम मचा रखी है. ‘धुरंधर’ बैंड के गानों जैसे ‘रन डाउन द सिटी – मोनिका’ और ‘नाल नचना’ में उनके शानदार प्रदर्शन ने उन्हें खूब प्रशंसा दिलाई है. 

5 साल की उम्र से ही संगीत में रही रुचि

रिपोर्ट्स के मुताबिक 22 वर्षीय रैपर को महज 5 साल की उम्र से ही संगीत में खास रुचि रही है. तभी से उन्होंने रॉक, हिप हॉप और इंडी जैसे संगीत को सुनना शुरू किया था. 10 साल की उम्र तक, वह कविताएं लिखने, रैप करने और संगीत की दुनिया में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही थीं. उन्होंने लिंकिन पार्क, एमिनेम, आंद्रे 3000 और अन्य जैसे संगीत दिग्गजों से प्रेरणा ली और अपने टैलेंट को धार दी. 

कैसे की शुरुआत?

रैपर रेबल ने सबसे पहले 2018 में ‘दया’ के नाम से शुरुआत की और सिम्फोनिक मूवमेंट के साथ काम किया. फिर साल 2019 में ‘रेबल’ नाम अपनाकर अपना पहला सिंगल ‘बैड’ रिलीज किया. यहीं से उनके संगीत के सफर की शुरुआत हुई.

धुरंधर से पहले ‘लोका’ में किया काम

फिल्म ‘धुरंधर’ में अपने काम के अलावा, रेबल ने मलयालम फिल्म लोका चैप्टर 1: चंद्र’ में अपने सहयोग के माध्यम से भी उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की. इसमें रैपर ने साउंडट्रैक को एक नया और जोशीला अंदाज दिया.

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

OPPO F33 से लेकर Redmi A7 Pro अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होंगे ये 5 फोन, फीचर्स हैं बेहद कमाल, जानें तारीख और Expected कीमत

Smartphones launching in India next week: अप्रैल का अगला हफ्ता टेक लवर्स के लिए बेहद…

Last Updated: April 11, 2026 13:44:11 IST

क्या आपने देखा ‘Wamiqa Gabbi’ का ये वायरल मोमेंट? फैन ने सरेआम दिया गुलाब तो एक्ट्रेस ने दिया ये रिएक्शन!

Wamika Gabbi Viral Video 2026: एक्ट्रेस वामिका गब्बी का को हाल ही के एक इवेंट…

Last Updated: April 11, 2026 13:43:31 IST

PBKS vs SRH  Live Streaming: धमाकेदार टक्कर! यहां देखें मैच का पूरा शेड्यूल और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

PBKS vs SRH  Live Streaming: शानदार फॉर्म में चल रही पंजाब की टीम, सनराइजर्स हैदराबाद…

Last Updated: April 11, 2026 13:40:57 IST

प्यार से तलाक तक… स्वीटी बूरा-दीपक हुड्डा की लव स्टोरी का ‘द एंड’, सिर्फ 4 साल में टूटी शादी

Saweety Boora-Deepak Hooda Divorce: भारत की वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बूरा ने अपने पति दीपक…

Last Updated: April 11, 2026 13:23:43 IST

बच्चों पर रखें पैनी नजर! छत से नीचे गिरी 2 साल की मासूम बच्ची, रो-रोकर हुआ मां-बाप का बुरा हाल, देखें वीडियो!

Viral Video 2026: हाल ही में एक रूह कंपा देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर…

Last Updated: April 11, 2026 13:01:05 IST