<
Categories: मनोरंजन

‘भगवान शिव की भक्त… ‘, स्प्लिट्सविला 16 में एंट्री लेती ही छा गई ये अफगानिस्तानी मॉडल, पहले ही एपिसोड में किया सबको हैरान

Who is Sadaf Shankar: स्प्लिट्सविला सीजन 16 का पहला एपिसोड कल यानी 9 जनवरी को टेलीकास्ट हुआ, जहां एक नाम काफी चर्चा का विषय बना. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें वह कौन सी कंटेस्टेंट है.

Splitsvilla 16 Contestant Sadaf Shankar: MTV स्प्लिट्सविला सीजन 16 की शानदार शुरुआत हुई है. पहला एपिसोड 9 जनवरी को टेलीकास्ट हुआ और कंटेस्टेंट सदाफ शंकर ने अपने इंट्रोडक्शन से दर्शकों के बीच हलचल मचा दी. इस रियलिटी शो में भारत और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से लड़के और लड़कियां शामिल हैं. पहले एपिसोड में, सभी कंटेस्टेंट्स ने अपना इंट्रोडक्शन दिया, लेकिन सदाफ शंकर का इंट्रोडक्शन अनोखा और चौंकाने वाला था, जिसने न सिर्फ दूसरे कंटेस्टेंट्स बल्कि दर्शकों को भी हैरान कर दिया. ऐसे में चलिए जानें की स्प्लिट्सविला शो क्या है और शो में आई सदाफ शंकर कौन हैं?

क्या है स्प्लिट्सविला शो?

स्प्लिट्सविला एक डेटिंग रियलिटी शो है जहां लड़के और लड़कियां कपल बनाते हैं और अलग-अलग गेम्स और चैलेंज खेलते हैं. यह शो खासकर टीनएज दर्शकों के बीच बहुत पॉपुलर है. इस सीजन ने अपने पहले ही एपिसोड में दर्शकों को चौंका दिया है, जिससे TRP रेटिंग बढ़ने की उम्मीद है. इस सीजन के इतना पॉपुलर होने का एक मुख्य कारण कंटेस्टेंट सदाफ शंकर हैं, जो भारत से नहीं बल्कि अफगानिस्तान से हैं. सदफ भगवान शिव की भक्त हैं और उनकी पूजा करती हैं. इस खुलासे ने दूसरे कंटेस्टेंट्स और दर्शकों दोनों को हैरान कर दिया.

कौन हैं सदाफ शंकर?

सीजन के पहले एपिसोड में, सदफ ने बताया कि वह अफगानिस्तान से हैं लेकिन कई सालों से मुंबई में रह रही हैं और भारतीय संस्कृति को अपना मानती हैं. सदाफ ने कहा कि उन्हें भारत, यहां का खाना और यहां के लोग बहुत पसंद हैं. जब होस्ट करण कुंद्रा ने उनके नाम के बारे में पूछा, तो सदफ ने जवाब दिया कि वह भगवान शिव की भक्त हैं, इसीलिए वह अपने नाम के साथ “शंकर” लगाती हैं. सभी कंटेस्टेंट्स ने इसके लिए उनकी तारीफ की. इसके बाद, सदफ ने “हर हर महादेव” का जाप भी किया.

सदाफ शंकर के इंस्टाग्राम पर कितने फॉलोअर्स है?

सदाफ शंकर सोशल मीडिया पर भी एक्टिव है. उनका ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल @sadhaafshankar है. इंस्टाग्राम पर उनके 160,000 से ज़्यादा फॉलोअर्स हैं. उनके बायो में लिखा है कि मैं फेमस हूं, दुनिया को अभी यह पता नहीं चला है, जो उनके कॉन्फिडेंस को पूरी तरह दिखाता है. सोशल मीडिया के अनुसार, सदाफ ने हाल ही में प्रोफेशनल मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा है.

इस सीजन में क्या खास है?

इस सीजन में, पिछले सालों की तरह, सनी लियोनी और करण कुंद्रा शो के होस्ट कर रहे हैं. पहले ही एपिसोड में, करण ने अपने “किंग ऑफ हार्ट्स” लुक से दर्शकों का दिल जीत लिया. इसके अलावा, उर्फी जावेद और निया शर्मा भी इस सीजन में अपने शरारती अंदाज में नजर आएंगी. इस सीजन में, शो में एक शानदार विला है जहां सभी कंटेस्टेंट्स रहेंगे.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

खतरों के खिलाड़ी 15 की ट्रॉफी पर अविनाश मिश्रा का कब्जा, जानिए कितनी मिली प्राइज मनी और क्या-क्या जीता

khatron ke khiladi 15 winner Avinash Mishra: रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’…

Last Updated: October 4, 2026 23:44:38 IST

पूरे इलाके की जिम्मेदारी हमारी नहीं…सेवादार पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, बागेश्वर धाम में सुरक्षा पर धीरेंद्र शास्त्री की दो टूक

Dhirendra Shastri Appeal: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं…

Last Updated: October 4, 2026 23:21:45 IST

पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप, बिहार का युवक गोपनीय जानकारी शेयर करते पकड़ा, हिरासत में लिया

Assam espionage case: असम पुलिस की STF ने गुवाहाटी से बिहार निवासी 31 वर्षीय अभिषेक…

Last Updated: October 4, 2026 23:17:33 IST

Delivery boy assaulted: खाना देर से पहुंचा तो भड़का कपल, डिलीवरी बॉय को पटक-पटककर पीटा, VIDEO वायरल

Delivery boy assaulted: सिकंदराबाद के वासवी नगर में खाना पहुंचाने में देरी को लेकर Zomato…

Last Updated: October 4, 2026 23:02:19 IST

Premanand Maharaj Ashram: दीपक लोधी की मौत के बाद प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर बढ़ा विवाद, सामने आया ‘दो गुट’ का दावा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य बताए जा रहे दीपक लोधी उर्फ…

Last Updated: October 4, 2026 22:43:46 IST

बिग बॉस 20 में नाम लेने पर भड़के इमाम सिद्दीकी, सलमान खान को लिखा ओपन लेटर, बोले- ये गलत है

Salman Khan controversy: बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में अपना नाम लिए जाने…

Last Updated: October 4, 2026 22:23:46 IST