भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेला जाएगा. मौसम की बात करें तो मैच के दिन हालात क्रिकेट के अनुकूल रहने की उम्मीद है.
पिच को बल्लेबाजों के लिए ठीक माना जा रहा है. शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, बल्लेबाजी आसान होती जाएगी. शाम ढलते ढलते ओस की भी संभावना है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी कर सकती है. कुल मिलाकर, भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला रोमांचक होगा. दोनों टीमें जीत के साथ सीरीज की अच्छी शुरुआत करना चाहेंगी.
भारतीय टीम इस मैच में मजबूत नजर आ रही है. कप्तान शुभमन गिल के साथ रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ी बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे. मिडिल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर और केएल राहुल से टीम को स्थिरता मिलने की उम्मीद है. विकेटकीपिंग की भूमिका केएल राहुल निभा सकते हैं. गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव पर नजरें रहेंगी, जो शुरुआती और बीच के ओवरों में अहम साबित हो सकते हैं.
khatron ke khiladi 15 winner Avinash Mishra: रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’…
Dhirendra Shastri Appeal: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं…
Assam espionage case: असम पुलिस की STF ने गुवाहाटी से बिहार निवासी 31 वर्षीय अभिषेक…
Delivery boy assaulted: सिकंदराबाद के वासवी नगर में खाना पहुंचाने में देरी को लेकर Zomato…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य बताए जा रहे दीपक लोधी उर्फ…
Salman Khan controversy: बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में अपना नाम लिए जाने…