<
Categories: मनोरंजन

Vivek Sinha Salary Rumor: ‘पड़ोस में ही रहते हैं, गुदे भर का जोर लगा लो…’ डायलॉग से आग लगाने वाले कौन हैं विवेक सिन्हा?

Who is Vivek Sinha: फिल्म 'धुरंधर' के विलेन विवेक सिन्हा ने 1 करोड़ की फीस मिलने की खबरों को नकार दिया है. बोले- भाई, इतना पैसा नहीं मिला है, जो मिला वो मुंबई के खर्चों में खत्म हो गया. जानिए कौन हैं विवेक सिन्हा जिन्होंने 'पड़ोस में ही रहते हैं, गुदे भर का जोर लगा लो...' डायलॉग से लगा दी है आग!

Who is Vivek Sinha: अभिनेता विवेक सिन्हा ने फिल्मधुरंधरके लिए 1 करोड़ रुपये फीस मिलने की खबरों को पूरी तरह से गलत बताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर आकर साफ किया कि उन्हें एक सम्मानजनक रकम जरूर मिली है, लेकिन वह 1 करोड़ नहीं है. विवेक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए उन पोस्ट्स पर नाराजगी जताई, जिनमें दावा किया जा रहा था कि उन्हें इस रोल के लिए 60 लाख से लेकर 1 करोड़ रुपये तक दिए गए. उन्होंने मजाकिया और देसी अंदाज में कहा, ‘भाई, इतना पैसा नहीं मिला है, कसम से. ये सब मत डालो.’

कौन हैं विवेक सिन्हा

विवेक सिन्हा वो एक्टर हैं जिन्होंने ‘धुरंधर’ में असली आतंकवादी जहूर मिस्त्री का किरदार निभाया है. पर्दे पर उनकी एक्टिंग इतनी सटीक और खूंखार थी कि लोग उन्हें सचमुच का आतंकी समझने की भूल कर बैठे. विवेक ने जहूर मिस्त्री की उस क्रूरता को पर्दे पर उतारा, जिसे देखकर आम दर्शकों का खून खौल उठा. इस फिल्म में जहूर मिस्त्री का फेमस डायलॉग, ‘पड़ोस में ही रहते हैं, गुदे भर का जोर लगा लो और बिगाड़ लो जो बिगाड़ सकते हो’ परदे पर आग लगा दी है. 

विवेक सिन्हा ने कहा पैसा खत्म हो चुका है

विवेक ने बताया कि जब से ये खबरें वायरल हुई हैं, लोग उन्हें मदद के लिए मैसेज कर रहे हैं. इस पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा, ‘मुझे धुरंधर से पैसा मिला है, अच्छा पैसा मिला है. जो उम्मीद थी वही मिला लेकिन भाई उतना पैसा नहीं मिला और जो मिला था वो अब खत्म भी हो चुका है. मुंबई में रहता हूं और यहां बहुत खर्चे हैं. इसलिए फिल्म की कमाई खर्च हो चुकी है.’ वीडियो के आखिर में उन्होंने अपने फैंस से दुआ करने को कहा ताकि उन्हें और अच्छे रोल मिलें और वो वाकई इतनी कमाई कर सकें कि जरूरतमंदों की मदद कर पाएं.

विवेक सिन्हा की नेट वर्थ

फिलहाल विवेक सिन्हा की कुल संपत्ति (Net Worth) के बारे में कोई सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है, क्योंकि वे अभी अपने करियर के शुरुआती और संघर्षपूर्ण दौर से गुजर रहे हैं. 

धुरंधर कर रही छप्पर फाड़ कमाई

आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी और इसने दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया. वहीं इस समय सिनेमाघरों में इसका दूसरा पार्ट धुरंधर: द रिवेंज धूम मचा रहा है. 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म ने अब तक 1600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.

Shivani Singh

नमस्ते, मैं हूँ शिवानी सिंह. पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के सफर में हूं और वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में सब-एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही हूं. मेरा मानना है कि हर खबर के पीछे एक कहानी होती है और उसे सही ढंग से कहना ही एक पत्रकार की असली जीत है. chakdecricket, Bihari News, 'InKhabar' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में सब-एडिटर और एंकर की भूमिका निभाने के बाद, अब मैं अपनी लेखनी के जरिए आप तक पॉलिटिक्स, क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी खबरों को डिकोड करती हूं. मेरा उद्देश्य जटिल से जटिल मुद्दे को भी सहज और सरल भाषा में आप तक पहुंचाना है.

Recent Posts

91 की उम्र में झारखंड की सड़कों पर उतरे यशवंत सिन्हा, पतरातु में अनिश्चितकालीन धरना, लगा भारी जाम

Jharkhand Protest News: रामगढ़ ज़िले में स्थित पतरातू में इस समय एक बड़ा जन-आंदोलन चल…

Last Updated: April 10, 2026 20:03:38 IST

शुभमन की गुजरात या अर्जुन की लखनऊ, किसे सपोर्ट करने पहुंची थी सारा तेंदुलकर? वीडियो में क्या कहा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक पैपराजी ने…

Last Updated: April 10, 2026 19:52:44 IST

Banke Bihari: भक्तों के लिए जरूरी अपडेट, बांके बिहारी मंदिर में बदले नियम, VIP एंट्री में बड़ा बदलाव

Banke Bihari Temple New Rules: VIPs के साथ आने वाले निजी गार्डों के प्रवेश पर…

Last Updated: April 10, 2026 19:47:38 IST

Funny Jokes: फोन पर बंता ने पूछा आंटी पायल है? फिर उधर से मिला ऐसा जवाब, सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Joke of the day: सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह…

Last Updated: April 10, 2026 19:38:39 IST

डॉक्टर्स या मॉन्स्टर्स? खदेड़कर अस्पताल से भगाया! बीच सड़क पर महिला ने बच्चे को दिया जन्म

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक गर्भवती महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां…

Last Updated: April 10, 2026 19:39:55 IST

कौन हैं आर के सिंह? जिनके एक्शन से अडवाणी हुए थे गिरफ्तार, राजनीति से दूरी बना चुनी सुप्रीम कोर्ट में वकालत

RK Singh: आर.के. सिंह जिन्हें देश की नौकरशाही और राजनीति, दोनों क्षेत्रों में व्यापक अनुभव…

Last Updated: April 10, 2026 19:35:26 IST