<
Categories: मनोरंजन

Yash Praise Kiara Advani: कियारा को लेकर टेंशन में रहते थे यश, बॉडीगार्ड की तरह रखी ख्याल

Yash Praise Kiara Advani: 26 अगस्त को यश की मचअवेटेड फिल्म टॉक्सिक रिलीज होने वाली है. फिल्म में कियारा आडवाणी ने नादिया का किरदार निभाया है. हाल ही में सुपरस्टार यश ने कियारा की जमकर तारीफ की. उन्होंने बताया कि किस तरह वो लोग प्रेग्नेंट कियारा का ध्यान रखते थे.

Yash Praise Kiara Advani: 26 अगस्त को यश की मचअवेटेड फिल्म टॉक्सिक रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरेशी, नयनतारा और रुक्मिणी वसंत जैसी तमाम बेहतरीन एक्ट्रेस नजर आएंगी. फिल्म में कियारा आडवाणी ने नादिया का किरदार निभाया है. हाल ही में सुपरस्टार यश ने फिल्म के सेट से कुछ बातें शेयर की हैं. उन्होंने बताया कि सेट पर वे कियारा के लिए काफी टेंशन में रहते थे और एक बॉडीगार्ड की तरह उनका पूरा ख्याल रखते थे. बता दें कि शूटिंग के दौरान कियारा आडवाणी प्रेग्नेंट थीं, जिसके कारण यश ने उनका खास ख्याल रखा.

कियारा आडवाणी ने बताया था कि ‘टॉक्सिक-ए फेयरीटेल फॉर ग्रॉन-अप्स’ इस फिल्म की शूटिंग के दौरान वे 7 महीने की प्रेग्नेंट थीं. उन्होंने बताया था कि शूटिंग के दौरान वो अपने बच्चे से मन ही मन बात भी किया करती थीं. हाल ही में सुपरस्टार यश ने एक इवेंट में बताया था कि कियारा ने प्रेग्नेंसी के दौरान भी काफी मेहनत की और 100 फीसदी कमिटमेंट के साथ काम किया. कियारा का ख्याल रखने के लिए वो और डायरेक्टर गीतू मोहनदास बाउंसर और बॉडीगार्ड तक बन गए थे. 

यश ने की थी तारीफ

यश ने कियारा की तारीफ करते हुए कहा कि वे बहुत ही प्रोफेशनल एक्ट्रेस हैं. उन्होंने बताया कि ये फिल्म काफी डिमांडिंग थी. इसके कारण उन्हें कियारा की टेंशन हो रही थी. पहली बार जब यश ने कियारा से बात की, तो उन्होंने पूछा कि क्या कियारा ने कभी बारिश में शूट किया है? इस पर कियारा ने इनकार कर दिया. इसके बावजूद उन्होंने बारिश में बेहतरीन शूट किया. इसके बाद जब उन्होंने कियारा को देखा, तो लगा कि ये शूट काफी मुश्किल होने वाला है. 

बन गए थे बाउंसर और बॉडीगार्ड

हालांकि कियारा ने जिस तरह से खुद को संभाला, वो काबिल-ए-तारीफ था. प्रेग्नेंट होने के बावजूद वे 100 फीसदी कमिटमेंट के साथ शूट पर आईं. यश ने कहा कि मैं और गीतू उनकी हेल्थ को लेकर ज्यादा चिंतित रहते थे. हम सेट पर उनके लिए बॉडीगार्ड और बाउंसर बन गए थे. हम उनका पूरा ध्यान रखते थे और उन्होंने पूरी मेहनत के साथ काम किया.

ये भी पढ़ें: जिस दिन मिला भगवान शिव का रोल, उसी दिन पिता का हुआ निधन; सोल्जर से विलन तक निभाए बेहतरीन किरदार

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

पढ़ाई के लिए डांटते थे पिता, 15 साल के बेटे ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, रात 2 बजे कर दिया खौफनाक कांड

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के लोनी में 15 वर्षीय किशोर पर अपने 58 वर्षीय पिता…

Last Updated: November 7, 2026 18:09:50 IST

UP Crime: पति गया जेल तो महिला ने अपने देवर से ही बना लिया अवैध संबंध, फिर भाभी के लिए युवक ने बड़े भाई…

Gautam Buddha Nagar Crime: पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले अनिल जेल में बंद था.…

Last Updated: November 7, 2026 17:30:28 IST

सीएम मोहन माझी ने ओडिशा के लोगों को दी 1292 करोड़ रुपये की सौगात, 630 मॉडल स्कूल और IT पार्क की रखी नींव

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने केन्दुझर में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और…

Last Updated: November 7, 2026 16:54:24 IST

मुंबई लोकल में यात्रियों के बीच जमकर मारपीट, चलती ट्रेन से नीचे गिरा शख्स! वीडियो वायरल

Mumbai local train fight: मुंबई की चर्चगेट-विरार लोकल ट्रेन में यात्रियों के बीच मारपीट का…

Last Updated: November 7, 2026 16:41:00 IST

UP DA Hike: यूपी के 14 लाख कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, 58 से सीधे 63 फीसदी हुआ महंगाई

UP DA Hike: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को…

Last Updated: November 7, 2026 16:21:53 IST

NSE लाएगा 10 मिनट का नया क्लोजिंग ऑक्शन सेशन, 7 दिसंबर से होगा लागू, क्लोजिंग कीमत तय करने का बदलेगा तरीका

NSE 7 दिसंबर से क्लोजिंग प्राइस और डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग के नियम बदलेगा. नया 10 मिनट…

Last Updated: November 7, 2026 16:32:54 IST