<
Categories: मनोरंजन

‘ओले-ओले’ गाने का है मुगल कनेक्शन! जब इस हिट सॉन्ग से जुड़ा अकबर और तानसेन का नाम, जानिए पूरा सच

Ole Ole Song Behind Story: 90 के दशक के सुपरहिट गानों में से एक 'ओले ओले' का है मुगल दरबार से कनेक्शन. क्या है आप जानते हैं इसके पीछे की दिलचस्प कहानी? अगर नहीं तो पढ़िए ये खबर.

Ole Ole Ole Song Full Story: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ गाने ऐसे हैं, जिनके पीछे की कहानी काफी रोचक है. एक ऐसा ही गाना साल 1994 में आई फिल्म ‘ये दिल्लगी’ का ‘ओले ओले’ है. इस सॉन्ग को लिखने के पीछे की स्टोरी बहुत दिलचस्प है. इतना ही नहीं, इस गाने का संबंध मुगल सम्राट अकबर के नवरत्न तानसेन से भी था. चलिए जानते हैं ‘ओले ओले’ सॉन्ग के पीछे का रहस्य. 

यश चोपड़ा की थी फिल्म

साल 1994 में यश चोपड़ा द्वारा निर्मित फिल्म ‘ये दिल्लगी’ रिलीज हुई. नरेश मल्होत्रा ​​द्वारा निर्देशित यह एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म थी, जो सुपरहिट फिल्म थी. इस फिल्म में अक्षय कुमार, सैफ अली खान और काजोल मुख्य भूमिकाओं में थे. फिल्म में मौजूद ‘ओले ओले’ सॉन्ग सैफ अली खान पर फिल्माया गया था. इस गाने को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया था और ये  सॉन्ग हर पार्टी में जरूर बजता था. 

क्या है ‘ओले ओले’ गाने के पीछे की कहानी?

गीतकार समीर अनजान और शुजा अली की किताब ‘लिरिक्स बाय समीर’ में ‘ओले ओले’ सॉन्ग के पीछे की दिलचस्प कहानी बयां की गई है. यश चोपड़ा ने म्यूजिक डायरेक्टर दिलीप सेन और समीर सेन को फिल्म ‘ये दिल्लगी’ का एक रोमांटिक गाना बनाने को बोला और कहा कि ‘आई लव यू’ जैसे घिसे-पिटे शब्दों का इसमें इस्तेमाल ना हो. इसके बाद समीर और दिलीप गाड़ी से अपने घर जाने लगे. तभी अचानक, जोरदार बारिश होने लगी, साथ ही ओले भी गिरने लगे. दिलीप सेन जो गाड़ी चला रहे थे, उन्होंने ओलों को देखा, जिन्हें हिंदी में ‘ओले’ कहते हैं. चेहरे पर मुस्कान लिए उन्होंने धीरे से ‘ओले ओले’ कहा और कार के स्टीयरिंग व्हील पर उंगलियां थपथपाते हुए गुनगुनाने लगे. 

समीर अनजान को किया फोन

अपनी किताब में समीर अनजान ने बताया कि जब दिलीप सेन-समीर सेन को ओले ओले का सुझावा आया. तो घर पहुंचते ही उन्होंने समीर अनजान को अर्जेंट म्यूजिक सिटिंग के लिए बुलाया. गीतकार ने बताया, ‘मैं हैरान था क्योंकि हम अभी-अभी मिले थे और प्रोड्यूसर के साथ म्यूजिक पर चर्चा की थी. अब वे मुझसे दोबारा मिलना चाहते थे. फिर मैंने उन्हें अपने घर बुलाया और कहा, ‘बताओ दिलीप, तुम क्या बात करना चाहते हो?’ इस पर दिलीप सेन ने कहा ओले ओले, फिर दिलीप-समीर ने ढोलक की तरह गीतकार की सेंटर टेबल को थपथपाना शुरू कर दिया और गाने लगे, ओले, ओले-ओले… ओले, ओले-ओले. ये लाइन गीतकार को पसंद आई, लेकिन वो इसका अर्थ जानना चाहते थे. 

यश चोपड़ा ने कहा वाह तानसेन

इसके बाद तीनों ने ‘ओले-ओले’ गाने का सुझाव यश चोपड़ा को बताया. उन्हें ये गाना बहुत पसंद आया. इसके बाद यश चोपड़ा ने दिलीप सेन को कहा, ‘तानसेन, ये इस साल का सबसे बड़ा हिट गाना होने वाला है.’ हालांकि, यश चोपड़ा ने ‘ओले’ शब्द का अर्थ जानना चाहा, तो दलीप सेन ने बताया कि राजस्थान में ओलों (बर्फ) को ओले कहते हैं.

आखिर तानसेन क्यों कहा?

आपको बता दें कि दिलीप सेन महान संगीतकार जमाल सेन के पुत्र थे, जबकि समीर दिलीप के भाई शंभू सेन के पुत्र थे. सेन परिवार के एक पूर्वज केसरी सेन, तानसेन के शिष्य थे और इसीलिए यश चोपड़ा दिलीप सेन को ‘तानसेन’ कहकर पुकारते थे. इसी कारण यश चोपड़ा ने उन्हें तानसेन कहा, जो मुगल सम्राट अकबर के नवरत्नों में से एक थे. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST