इंडिया न्यूज, मुंबई:
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: एक तरफ जहां बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ बड़े नामों की शादी की शहनाई की आवाज हमें दूर दूर से सुनाई दे रही हैं, तो वहीं दूसरी ओर टीवी इंडस्ट्री के सेलेब्स फैंस को शादी की खुशखबरी देते दिखाई दे रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही ‘ये है मोहब्बतें’ फेम अभिषेक मलिक ने अपनी मंगेतर सुहानी चौधरी से शादी की थी।
उनके बाद पॉपुलर एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा भी अपने आईटी प्रोफेशनल बॉयफ्रेंड हसन सरताज के साथ शादी के बंधन में बंधती नजई आईं और अब एक और पॉपुलर टीवी सीरियल के पॉपुलर कैरेक्टर रह चुके एक्टर आयुष विज (Ayush Vij) ने भी शादी कर ली है। दरअसल शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के मोहित यानी एक्टर आयुष विज ने भी शादी कर ली है।
आयुष की बहन और एक्ट्रेस अरिया (Aria) ने इंस्टाग्राम पर भाई की शादी की कुछ झलकियां शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आयुष ने अपनी गर्लफ्रेंड साक्षी कोहली (Sakshi Kohli) से शादी की है। अरिया को सीरियल कसौटी जिंदगी की 2 में कोमॉलिका की छोटी बहन का किरदार निभाते देखा गया था। उन्होंने भाई की शादी की की एक पूरी सीरीज ही फैंस के साथ शेयर की है।
तस्वीरों में दूल्हे आयुष विज को गुलाबी रंग की पगड़ी के साथ सफेद शेरवानी पहने देखा जा सकता है। वहीं गोल्डन कलर के लहंगे में उनकी लेडीलव कमाल की लग रही हैं। तस्वीरों के साथ अरिया ने लिखा, ”#आयशी की शादी।” वहीं दूल्हे की बहन अरिया अग्रवाल ने सफेद लहंगे में शो को चुरा लिया। शादी में आयुष विज के करीबी दोस्त और जोधा अकबर फेम शाइनी दीक्षित जैसी हस्तियां भी शामिल हुईं। इतना ही नहीं, ये रिश्ता क्या कहलाता है में ‘नक्श’ की भूमिका निभाने वाले रोहन मेहरा भी शादी में मौजूद थे और उनके सभी दोस्तों ने शादी के उत्सव का पूरा आनंद लिया।
Read More: KBC 13 में नजर आएंगे कपिल शर्मा और सोनू सूद, वायरल हुई फोटोज
Connect With Us : Twitter Facebook