<
Categories: मनोरंजन

Zarina Wahab: ‘हिंदी फिल्मों में मर चुकी है फैमिली’, एक्ट्रेस जरीना वहाब ने बॉलीवुड पर कसा तंज

प्रभास की फिल्म द राजा साब 9 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. इसकी प्रमोशन जोरों से चल रहा है. प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस जरीना वाहब ने बॉलीवुड इंडस्ट्री पर तंज कसा है.

The Raja Saab: बॉलीवुड के बदलते दौर के साथ ही लोगों का नजरिया भी बदलने लगा है. इसी तरह इंडस्ट्री का हर कलाकाार फिल्मों को लेकर अपनी अलग राय रखता है. बीते काफी समय से बॉलीवुड के सितारे साउथ इंडस्ट्री का रुख करने लगे हैं. वहीं साउथ के एक्टर्स ने भी बॉलीवुड की तरफ रुख किया है. इन्हीं में से एक हैं 51 साल की एक्ट्रेस जरीना वहाब. जरीना वहाब बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में शुमार हैं. उन्होंने एक से बढ़कर एक कलाकारों  के साथ काम किया लेकिन अब वे बॉलीवुड से दूर हैं और उनकी सोच भी बदल गई है.

द राजा साब को लेकर सुर्खियों में जरीना वाहब

बता दें कि इन दिनों जरीना वहाब अपनी फिल्म द राजा साब को लेकर सुर्खियों में हैं. इस फिल्म में सुपरस्टार प्रभास, संजय दत्त और मालविका मोहन भी नजर आने वाले हैं. इससे पहले जरीना विराट पर्वम, दशरा और देवरा पार्ट 1 में भी नजर आ चुकी हैं. बॉॉलीवुड के बाद अब साउथ की फिल्मों में काम कर रहीं जरीना ने अब बॉलीवुड को लेकर अपना नजरिया रखा है. 

बॉलीवुड पर किया कटाक्ष

उन्होंने बॉलीवुड पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं तेलुगु फिल्मों में करती हूं. मैंने कहा हिंदी फिल्मों में फैमिली मर गई है, तेलुगु फिल्में में अभी भी जिंदा है.’ उनके इस बयान को ब़लीवुड के तंज के रूप में देखा जा रहा है. 

भूत के किरदार में दिखेंगे संजय दत्त

बता दें कि फिल्म द राजा साब 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.  ये फिल्म एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है. ये फिल्म लंबे समय से चर्चा का विषय बनी हुई है. प्रभास के फैंस इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. अब तक संयज दत्त हीरो और विलेन के कई किरदार निभा चुके हैं लेकिन इस फिल्म में संजय दत्त एक भूत की भूमिका में नजर आएंगे. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Cicada COVID variant: 22 देशों में फिर फैला कोरोना, ओमिक्रोन से यह कितना खतरनाक, भारत के लिए भी खतरा?

Cicada New Covid 19 Variant: हर बार की तरह इस बार भी कोरोना नया रूप…

Last Updated: March 31, 2026 19:54:53 IST

पापा चाहते थे बेटा करे किसानी, लेकिन भाई के त्याग ने बनाया धारदार गेंदबाज, IPL में उड़ाएंगे बैटर्स की नींद!

Who Is Ashok Sharma: राजस्थान के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ…

Last Updated: March 31, 2026 20:05:18 IST

अब घर बैठे करोड़ों कमाएंगी मलाइका अरोड़ा! किराए पर दिया अपना आलीशान घर, क्या है पूरी डील?

Malaika Arora: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने मुंबई में बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट को तीन…

Last Updated: March 31, 2026 19:45:21 IST

1 अप्रैल से बदल जाएगी आपकी दुनिया! जेब पर सीधा वार करेंगे ये 10 बड़े बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

कल से आपकी जेब और जीवन दोनों का गणित बदलने वाला है! क्या आपको पता…

Last Updated: March 31, 2026 19:43:43 IST

Matric Student Suicide: ‘कोई बात नहीं, फिर…’, रिजल्ट के बाद पिता ने दिया दिलासा, कुछ घंटों बाद आई आत्महत्या की खबर

Bihar Matric Result Failure Case: पटना में मैट्रिक (कक्षा 10) की परीक्षा में फेल होने…

Last Updated: March 31, 2026 19:44:28 IST

जब छूटी वंदे भारत, ट्रेन के ड्राइवर के सामने गिड़गिड़ाने लगी महिला; फिर जो हुआ….

Viral video: हाल ही में एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया, जब महिला…

Last Updated: March 31, 2026 19:17:31 IST