<

कौन हैं Iron Lady की लेखिका डॉ. एभा पटेल? जिनके शानदार काम के पीएम मोदी भी हैं मुरीद; महिलाओं के लिए बनी मसीहा

Dr. Ebha Patel: उत्तर प्रदेश और गुजरात की महिला सरपंचों को डिजिटल साक्षरता, तकनीकी प्रशिक्षण, पंचायत नवाचार और जमीनी क्रियान्वयन से जोड़ते हुए उन्होंने महिला नेतृत्व को नई दिशा दी. महिला सरपंचों को डिजिटल लीडर बनाना और डिजिटल पंचायत का मॉडल विकसित करना उनके कार्य का प्रमुख आधार रहा है

Dr. Ebha Patel: डॉ. एभा पटेल आज ग्रामीण भारत में पंचायत सशक्तिकरण, महिला नेतृत्व और तकनीक आधारित विकास की सशक्त पहचान बन चुकी हैं. कंप्यूटर साइंस इंजीनियर, प्रख्यात ग्रामीण विकास विशेषज्ञ और सामाजिक नवाचार की प्रेरक हस्ती के रूप में उन्होंने पंचायतों में तकनीक आधारित परिवर्तन का सशक्त मॉडल स्थापित किया है. डॉ. एभा पटेल आज उत्तर प्रदेश और गुजरात की महिला सरपंचों के बीच एक प्रमुख, विश्वसनीय और प्रेरक पहचान बन चुकी हैं तथा सरपंचों की सशक्त आवाज के रूप में उभर रही हैं. उत्तर प्रदेश और गुजरात की महिला सरपंचों को डिजिटल साक्षरता, तकनीकी प्रशिक्षण, पंचायत नवाचार और जमीनी क्रियान्वयन से जोड़ते हुए उन्होंने महिला नेतृत्व को नई दिशा दी. महिला सरपंचों को डिजिटल लीडर बनाना और डिजिटल पंचायत का मॉडल विकसित करना उनके कार्य का प्रमुख आधार रहा है.

प्रधानमंत्री ने पूरी टीम को दी बधाई

डॉ. एभा पटेल के विशेषज्ञ मार्गदर्शन में गुजरात के मेहसाणा ज़िले के वडनगर स्थित करशनपुर ग्राम पंचायत की सरपंच गोमतीबेन ने आंगनवाड़ी सुदृढ़ीकरण, पोषण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य का प्रभावी मॉडल लागू किया. उनके इस अनुकरणीय कार्य से प्रभावित होकर गुजरात दौरे के दौरान माननीय प्रधानमंत्री ने सरपंच गोमतीबेन से भेंट कर पूरी टीम को बधाई दी. यह उपलब्धि पंचायत स्तर पर महिला नेतृत्व, नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन का प्रेरक उदाहरण बनी.

घर आई नन्ही परी” की संस्थापक

डॉ. एभा पटेल “घर आई नन्ही परी” की संस्थापक हैं, जिसने ग्रामीण क्षेत्रों में बालिका जन्मोत्सव, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पूर्ण टीकाकरण और सामाजिक जागरूकता को जनआंदोलन में बदला. उनके कार्यों को NITI Aayog Frontier Tech Hub ने The Better India के सहयोग से राष्ट्रीय मान्यता दी. वे Sarpanch Samvaad, Quality Council of India की सबसे युवा सीनियर एडवाइजरी कमेटी सदस्य रह चुकी हैं.

Iron Lady की लेखिका

 डॉ. एभा पटेल माननीय गुजरात की राज्यपाल एवं गुजरात की प्रथम महिला मुख्यमंत्री श्रीमती आनंदीबेन पटेल की जीवनी “Iron Lady” की लेखिका भी हैं. मात्र 17 वर्ष की आयु में उन्हें सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा सम्मानित किया गया. डॉ. एभा पटेल ने इस उपलब्धि हेतु गुजरात के पंचायती राज मंत्री माननीय ऋषिकेशभाई पटेल, गुजरात के मुख्यमंत्री माननीय भूपेंद्रभाई पटेल तथा अपनी प्रेरणास्रोत माननीय उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं गुजरात की प्रथम महिला मुख्यमंत्री श्रीमती आनंदीबेन पटेल के प्रति आभार व्यक्त किया.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Share
Published by
Divyanshi Singh

Recent Posts

Katni News: खुले बिजली तार बने काल, करंट की चपेट में आए 3 ग्रामीण गंभीर, विभाग पर लापरवाही के आरोप

Katni News: जिले के बहोरीबंद क्षेत्र के बचैया सेक्टर अंतर्गत ग्राम नीमखेड़ा में खुले बिजली…

Last Updated: May 4, 2026 20:27:58 IST

Aurangabad News: वज्रपात की चपेट में आकर 8 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत, घर का था इकलौता चिराग…

Aurangabad News: औरंगाबाद में आकाशीय बिजली की कहर ने सोमवार की शाम चार बजे एक…

Last Updated: May 4, 2026 20:15:21 IST

Thalapathy Vijay: कब आएगी थलापति विजय की आखिरी फिल्म? रिलीज डेट का हुआ खुलासा

Thalapathy Vijay: KVN प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी "जना नायकन" के बारे में बॉक्स ऑफिस…

Last Updated: May 4, 2026 20:12:23 IST

बंगाल-असम जीत के जश्न में दिखा पीएम मोदी का अनोखा अंदाज, बंगाली स्टाइल धोती-कुर्ते में खास संदेश

Narendra Modi Bengali Attire: असम और पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद…

Last Updated: May 4, 2026 19:52:56 IST

‘लेडी ब्लैकमेलर’ रायबरेली से गिरफ्तार, युवक की वीडियो बनाकर मांगे थे 2.5 लाख, युवक ने लगा ली थी फांसी

Raebareli News: रायबरेली में प्यार, पैसा और फिर मौत का खौफनाक खेल! जगतपुर थाना क्षेत्र…

Last Updated: May 4, 2026 19:21:41 IST

विधानसभा में गूंजा विकसित भारत का संकल्प, ऋषि वैभव मिश्र ने गांवों की आत्मनिर्भरता पर दिया जोर

City Youth Parliament: लखनऊ विधान सभा में आयोजित 3 दिवसीय राज्य स्तरीय युवा संसद-2026 के…

Last Updated: May 4, 2026 19:01:51 IST