<

Gold Caret: सोना कितने तरह का होता है? इसमें कैरेट क्या होता है, जान लीजिए कौन सा गोल्ड सबसे अच्छा

Explainer: भारत में तीज-त्योहार या किसी विशेष आयोजन में लोग सोने की खूब खरीदारी करते हैं. सोना धातु में दिलचस्पी रखने वाले लोगों में कई तरह के सवाल होते हैं. जैसे- सोना कितने तरह का होता है? सोना का नाम सोना कैसे पड़ा? सोने की शुद्धता कैसे जांची जाती है? आइए जानते हैं ऐसे ही सवालों के बारे में-

Gold Type and Caret: भारत में तीज-त्योहार या किसी विशेष आयोजन में लोग सोने की खूब खरीदारी करते हैं. ऐसा करने के पीछे परंपरा ही नहीं, बल्कि फैशन, संस्कृति और आस्था का हिस्सा है. लोग इसे समृद्धि, सौभाग्य और पवित्रता के प्रतीक के रूप में देखते हैं. सोना हमारे दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले धातुओं में, सबसे महंगा और टिकाऊ माना जाता है. इतिहास के जानकारों की मानें तो, सोने की खोज सबसे पहले प्राचीन मिस्रवासियों ने 2450 ई.पू. के आसपास की थी. ज़ोसिमोस नामक मिस्र के एक शख़्स को खनन के दौरान पहली बार गोल्ड मिला था. हालांकि, शुरुआती दिनों में सोने का इस्तेमाल ज्वेलरी और मूर्तियां बनाने के अलावा खरीद-बिक्री के लिए भी होता था. महंगाई के साथ यह धीरे-धीरे यह ज्वेलरी तक सीमित हो गया. आमतौर पर लोग यही समझते हैं कि सोना एक ही तरह का होता है. लेकिन, ऐसा नहीं है. इसके कैरेट को लेकर भी लोग कंफ्यूज रहते हैं. सोने की शुद्धता कैसे जांची जाती है? आइए जानते हैं ऐसे ही सवालों के बारे में-

सोना कितने प्रकार का होता है?

सोना धातु में दिलचस्पी रखने वाले लोगों में कई तरह के सवाल होते हैं. जैसे- सोना कितने तरह का होता है? सोना का नाम सोना कैसे पड़ा? तो बता दें, कि सोने (Gold) का एलिमेंट सिंबल Au, प्राचीन लैटिन शब्द ‘ऑरम’ से लिया गया है. इसका अर्थ है ‘चमकती सुबह’ या ‘सूर्योदय की चमक’. अगर इसके प्रकार की बात करें तो, दुनिया भर में रंग और कैरेट के आधार पर 15 से ज्यादा प्रकार का सोना मिलता है. हालांकि, भारत में मुख्य रूप से पीला सोना (Yellow Gold) ही प्रचलित है. लेकिन, आपको बता दें कि, दुनिया के विभिन्न देशों में सफेद, काला, पीला, हरा, पर्पल और गुलाबी जैसे कई रंगों के सोना का उपयोग किया जाता है.

गोल्ड में कैरेट क्या होता है?

सोना खरीदने से पहले लोगों के जहन में कैरेट का जिक्र जरूर आता है. दुकान पर दुकानदार से लोग पूछते भी हैं कि ये सोना कितने कैरेट का है? अब कई लोग ये भी सोचते होंगे कि, कैरेट होता क्या है या कैरेट का अर्थ क्या है? तो बता दें कि, कैरेट का अर्थ है, सोने के एक भाग का 24वां हिस्सा. इससे यह पता चलता है कि उस भाग में सोने के अलावा अन्य कौन-कौन सी धातुएं और कितनी मात्रा में मिली हुई हैं. इस तरह से दुनिया में मुख्य रूप से पांच प्रकार के सोने के कैरेट प्रचलित हैं- 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट, 14 कैरेट और 10 कैरेट. 

कौन सा गोल्ड सबसे अच्छा?

आमतौर पर 24 कैरेट सोना सबसे अधिक शुद्ध और लोकप्रिय माना जाता है. हालांकि, 24 कैरेट सोना इतना मुलायम होता है कि इससे सीधे कोई ज्वेलरी नहीं बनाई जा सकती है. इसे मजबूत बनाने के लिए इसमें अन्य धातुओं का मिश्रण किया जाता है. सोना जितना कम कैरेट का होता है, उसकी कीमत भी उतनी ही कम होती है, क्योंकि उसमें सोने के मुकाबले अन्य धातुओं की मात्रा अधिक होती है. सोने की शुद्धता (Gold Purity) उसके कैरेट पर निर्भर करती है. 

कैरेट के हिसाब से जानें कितना सोना?

24 कैरेट: 24 कैरेट सोना घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में उपलब्ध होता है. यह निवेश के लिए अच्छा है. 24 कैरेट सोना गैर-टिकाऊ होता है, इसलिए गहने बनाने में कम इस्तेमाल किया जाता है.
22 कैरेट सोना: इसमें 91.7% सोना होता है. इसे 916 सोना भी कहा जाता है. ज्यादातर गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का ही इस्तेमाल होता है.
18 कैरेट सोना: इसमें 75% सोना होता है.
14 कैरेट सोना: इसमें 58.3% सोना होता है. यह टिकाऊ होता है और रोजाना पहनने के लिए अच्छा माना जाता है.
10 कैरेट सोना: इसमें 41.7% सोना होता है.

सोने की शुद्धता कैसे चेक करें

सोने की शुद्धता यानी प्योरिटी आसानी से चेक की जा सकती है. सरकार ने सोने की गुणवत्ता और शुद्धता की जांच के लिए तीन पैरामीटर तय किए हैं. पहला बीआईएस स्टैंडर्ड हॉलमार्क, दूसरा कैरेट, और तीसरा 6 अंकों का कोड है, जिसमें अंग्रेजी के अक्षर और संख्याएं दोनों शामिल होते हैं. यह कोड प्रत्येक आभूषण के लिए अलग-अलग होता है. इससे असली-नकली की पहचान की जा सकती है.

Lalit Kumar

Share
Published by
Lalit Kumar
Tags: goldknowdege

Recent Posts

‘IPL में खिलाड़ियों को और पैसा मिलना चाहिए, 25 करोड़ कम है…’पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान

पूर्व अभिनव मुकुंद ने बयान देकर सुर्खियां बटोरी हैं. उन्होंने कहा है कि आईपीएल खिलाड़ियों…

Last Updated: March 27, 2026 20:08:20 IST

IPL 2026: बुमराह से लेकर रोहित शर्मा तक…इस लाइनअप के साथ किसी भी टीम को धूल चटा सकती है मुंबई इंडियंस

IPL 2026 Mumbai Indians: आईपीएल के आगाज से पहले आज हम आपको आईपीएल 2026 सीजन…

Last Updated: March 27, 2026 20:10:31 IST

Jware Visarjan Rules: नवरात्रि के बाद कब करें जवारे विसर्जन? जानिए शास्त्रों के अनुसार सही तरीका और मंत्र

Jware Visarjan Rules: चैत्र नवरात्र के नौ दिनों तक मां दुर्गा की आराधना करने के…

Last Updated: March 27, 2026 19:20:44 IST

IPL 2026: आईपीएल की सबसे घातक टीम कौन? चेक करें सबसे खतरनाक खिलाड़ियों की लिस्ट; जिनका चलेगा सिक्का!

IPL 2026: आईपीएल का आगाज होने में अब बस एक दिन का समय बाकी है.…

Last Updated: March 27, 2026 19:50:36 IST

Congress Star Campaigners List: कांग्रेस ने असम सहित 2 राज्यों में जारी की स्टार प्रचारक की सूची, देखें नाम

Congress Star Campaigners List 2026: कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक की…

Last Updated: March 27, 2026 19:28:37 IST

पिछले 14 दिन…, ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद को हुई खतरनाक बीमारी; अस्पताल से सामने आई तस्वीर

Saba Azad: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद हॉस्पिटल में एडिमट हो गईं…

Last Updated: March 27, 2026 19:06:41 IST