India News (इंडिया न्यूज), Badoli’s Statement On Masoom Sharma : हरियाणा में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के एक गाने को डिलीट किया गया है, जिस पर अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली का बयान समानेआया है। बड़ौली ने कहा हमारे जो कलाकार हैं उनकी जिम्मेदारी रहती है की अगर कोई गानों में कोई त्रुटि है तो उसको सुधार करने की बात है।
Badoli’s Statement On Masoom Sharma
अगर लगता है किसी गाने से आपराधिक प्रवृत्ति बढ़ने का काम होता है तो उस पर रोक भी लगती है और अच्छे गानों की बड़ाई भी होती है। मोहनलाल बडोली ने कहा मासूम शर्मा बहुत अच्छा गायक, हरियाणवी सिंगर है। मासूम शर्मा बहुत अच्छा गाते हैं। उनके बहुत फॉलोअर है। अगर कोई गाना डिलीट हुआ होगा तो उसकी जांच का विषय है।
एसकेएम के आह्वान पर 28 मार्च को हरियाणा के कई जिलों में बैठक कर प्रदर्शन करेंगे, जिस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा किसानों का देश है किसानों का प्रदेश है किसान कहीं भी बैठक करे किसी भी समय करें हम उनका स्वागत करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव है जिस पर मोहनलाल बड़ौली ने कहा भारतीय जनता पार्टी का संगठन का पर्व है देश में चलाया और हरियाणा में 370 मंडलों का चुनाव हुआ है 20 हजार 600 बूथों का भी चयन हुआ है। Badoli’s Statement On Masoom Sharma
हर 3 वर्षों के बाद हम इसका चयन करते हैं। हाथी 3 वर्षों के बाद अपनी सदस्यता अभियान पर भी चर्चा करते हैं। हाल ही में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति हुई है। जिले बढ़ाने का भी काम किया है संगठन की दृष्टि से 27 जिले हरियाणा में बने हैं। प्रदेश अध्यक्ष का जैसे ही नोटिफिकेशन जारी होगा उसके अगले दिन फॉर्म भरे जाएंगे। जो प्रक्रिया पहले हुई है इस तरह से प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की प्रतिक्रिया होगी। Badoli’s Statement On Masoom Sharma