<
Categories: हेल्थ

तनाव ने कर दिया है ‘दिमाग का दही’? ब्रेन रिचार्ज करने के लिए डॉक्टर ने बताई 7 आदतें, हमेशा रहेंगे तरोताजा

Brain Detox tips: जब याददाश्त कमजोर पड़ने लगती है तो छोटी छोटी बातें भी भूलने लगते हैं और इसका सीधा असर काम और निजी जिंदगी दोनों पर पड़ता है. हालांकि, सही हैबिट्स अपनाई जाएं और लाइफस्टाइल में स्मार्ट बदलाव किए जाएं तो दिमाग की ताकत बढ़ाई जा सकती है और मेमोरी कई गुना बेहतर हो सकती है. इन टिप्स को बता रहे हैं न्यूरो कंसलटेंट डॉ. अजय कुमार प्रजापति-

Brain Detox tips: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी कई गंभीर बीमारियों को जन्म दिया है. तनाव ऐसी ही परेशानियों में से एक है. बता दें कि, ऑफिस की टेंशन, घर की परेशानियां और घंटों फोन पर स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग से हमारा दिमाग बुरी तरह थक जाता है. जब याददाश्त कमजोर पड़ने लगती है तो छोटी छोटी बातें भी भूलने लगते हैं और इसका सीधा असर काम और निजी जिंदगी दोनों पर पड़ता है. ऐसा होने से मेमोरी धीरे-धीरे कम होने लगती है. कई लोग सोचते हैं कि याददाश्त सुधरना किस्मत की बात है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है. इसके लिए आपको डिटॉक्स की जरूरत महसूस होती है. अगर सही हैबिट्स अपनाई जाएं और लाइफस्टाइल में स्मार्ट बदलाव किए जाएं तो दिमाग की ताकत बढ़ाई जा सकती है और मेमोरी कई गुना बेहतर हो सकती है. अगर आपके साथ भी ऐसा ही है तो आप कुछ टिप्स फॉलो कर सकते हैं. ऐसा करने से न सिर्फ आपका दिमाग तरोताजा महसूस करेगा बल्कि याददाश्त भी मजबूत होगी. अब सवाल है कि आखिर दिमाग को रिफ्रेश करने के लिए कौन सी आदतें अपनाएं? मेमोरी पावर बढ़ाने के टिप्स क्या हैं? हमारी कौन सी आदतें थकान और तनाव दूर कर सकती हैं? इस बारे में को बता रहे हैं मैक्स हॉस्पिटल वैशाली के न्यूरो कंसलटेंट डॉ. अजय कुमार प्रजापति-

दिमाग को रिफ्रेश करने से आसान टिप्स

अच्छी नींद: तनाव दूर करने के लिए अच्छी नींद लेना बेहद जरूरी है. बता दें कि, नींद के दौरान ब्रेन दिन भर की जानकारी को सहेजता है, उन्हें छांटता है और लंबे समय की मेमोरी में बदलता है. इसलिए रोजाना सात से आठ घंटे की नींद याददाश्त बढ़ाने की सबसे जरूरी शर्त है. दरअसल, बहुत से लोग सोचते हैं कि कम सोकर ज्यादा काम करना प्रोडक्टिविटी बढ़ाता है लेकिन असल में यह दिमाग को कमजोर कर देता है. 

पैदल चलें: शारीरिक मेहनत का सीधा असर हमारे दिमाग पर पड़ता है. डॉक्टर कहते हैं कि, अगर आप दिन भर में सिर्फ 3,000 से 7,500 कदम भी चलते हैं, तो भूलने की बीमारी (डिमेंशिया) का खतरा काफी कम हो जाता है. पैदल चलना दिमाग की उम्र बढ़ने की रफ्तार को धीमा कर देता है.

फोन से दूरी: एक्सपर्ट के मुताबिक, हर इंसान को हफ्ते में एक दिन ‘नो फोन डे’ रखें. आम दिनों में भी फोन को अपनी आंखों से दूर रखें. अगर यह मुश्किल लगे, तो कुछ ऐसा काम करें जहां फोन ले जाना मुमकिन न हो, जैसे स्विमिंग. फोन से दूरी आपको असल जिंदगी से जोड़ेगी.

दोस्तों से मस्ती-मजाक: हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि, जो लोग 80 की उम्र में भी 20-30 साल के युवाओं जैसा तेज दिमाग रखते हैं, उनमें एक बात कॉमन होती है, वो सोशलाइज होते हैं. दोस्तों के साथ बात करना और समय बिताना दिमाग को बूढ़ा होने से बचाता है.

कानों की देखरेख: एक्सपर्ट कहते हैं कि, सुनने की क्षमता कम होने से भी याददाश्त पर असर पड़ता है. तेज शोर वाली जगहों पर ईयरप्लग्स का इस्तेमाल करें और समय-समय पर हियरिंग टेस्ट करवाते रहें. इससे आपकी मेमोरी बूस्ट हो सकती है.

खुद को माफी दें: अक्सर हम दूसरों की गलती तो माफ कर देते हैं, लेकिन खुद के लिए बहुत सख्त हो जाते हैं. ऐसे में अगर कभी आपको बुरा महसूस हो, तो खुद से कहें,  “कोई बात नहीं, मैं अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहा हूं या कर रही हूं.” खुद को दिलासा देना तनाव कम करने का पहला स्टेप है.

प्रकृति के बीच समय बिताएं: डॉ. कहते हैं कि हर इंसान को प्रतिदिन कुछ समय प्रकृति के बीच बिताना चाहिए. अगर काम में मन नहीं लग रहा, तो किसी पार्क या हरियाली वाली जगह पर टहलने जाएं. पेड़ों और पानी के बीच रहने से दिमाग को आराम मिलता है और फोकस अच्छी होता है.

Lalit Kumar

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

थकान, कमजोरी या सीने में दर्द… इन 5 संकेतों को भूलकर भी न करें अनदेखा, वरना पड़ सकते लेने के देने

Bad Cholesterol Alert: हमारे शरीर में 2 तरह का कोलेस्ट्रॉल होता है गुड और बैड…

Last Updated: March 31, 2026 23:10:36 IST

UP Toll Tax: कल से बदल जाएंगी टोल टैक्स की दरें, यूपी में सफर करने से पहले जान लें कितनी ढीली करनी पड़ेगी जेब

UP Toll Tax Increase: यूपी में बुधवार से राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर यात्रा करना…

Last Updated: March 31, 2026 23:02:00 IST

Trump Popularity: इतिहास में पहली बार! अमेरिका में ट्रंप की रेटिंग धड़ाम से गिरी नीचे, बने सबसे ‘अलोकप्रिय’ राष्ट्रपति

Donald Trump Approval Rating: AF पोस्ट के हालिया विश्लेषण ने अमेरिकी राजनीति में हलचल मचा…

Last Updated: March 31, 2026 22:32:42 IST

PBKS vs GT: 1 ओवर में फेंकी 11 गेंदे, 12 मिनट में पूरा किया स्पेल, अर्शदीप सिंह का घटिया ओवर

Arshdeep singh Last Over: आईपीएल 2026 में 31 मार्च को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस…

Last Updated: March 31, 2026 21:55:29 IST

West Bengal Election 2026: जब एक कम्युनिस्ट नेता के कदमों में थी दिल्ली की सत्ता, फिर क्यों पीछे हट गए ज्योति बसु?

West bengal election 2026: पीएम की कुर्सी सामने थी, पर उन्होंने पार्टी के आदर्शों को…

Last Updated: March 31, 2026 21:51:52 IST

Muzaffarpur Murder Case: 20 लाख के झगड़े… रालोजपा नेता की हत्या में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने उगले राज़

Bihar Crime News: प्रॉपर्टी डीलर और रालोजपा नेता प्रभाकर सिंह (45) की हत्या कर दी…

Last Updated: March 31, 2026 21:32:25 IST