2018 में शुरू की गयी आयुष्मान भारत योजना, सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज (UHC) के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति 2017 की सिफारिशों के अनुरूप, भारत सरकार का एक प्रमुख कार्यक्रम है. यह 1,949 चिकित्सा प्रक्रियाओं को कवर करता है, जिसमें मुफ्त दवाएं, निदान, भोजन, आवास और डिस्चार्ज के बाद 15 दिनों की दवा शामिल है.
आयुष्मान भारत योजना
Ayushman Bharat: आयुष्मान भारत योजना (PM-JAY) भारत सरकार की प्रमुख स्वास्थ्य योजना है. यह आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान करती है. वर्तमान में इस योजना में 10 करोड़ से अधिक परिवार शामिल हैं. 2018 में शुरू की गयी आयुष्मान भारत योजना, सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज (UHC) के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति 2017 की सिफारिशों के अनुरूप, भारत सरकार का एक प्रमुख कार्यक्रम है.
आयुष्मान भारत का लक्ष्य गरीबों को गंभीर बीमारियों के इलाज का खर्च से मुक्ति देना है. इसमें कैशलेस उपचार मिलता है. सरकारी और अधिकृत निजी अस्पतालों में भर्ती पर सभी खर्च कवर होते हैं, जिसमें प्री-एग्जिस्टिंग बीमारियां भी शामिल हैं.
AB PM-JAY विश्व की सबसे बड़ी सार्वजनिक रूप से वित्त पोषित स्वास्थ्य बीमा योजना है, जो द्वितीयक और तृतीयक देखभाल के लिए अस्पताल में भर्ती होने हेतु प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक की राशि प्रदान करती है. AB PM JAY योजना के तहत, परिवार के आकार, आयु या लिंग पर कोई सीमा नहीं है, जिससे सभी लाभार्थियों के लिए समावेशिता सुनिश्चित होती है. यह 1,949 चिकित्सा प्रक्रियाओं को कवर करता है, जिसमें मुफ्त दवाएं, निदान, भोजन, आवास और डिस्चार्ज के बाद 15 दिनों की दवा शामिल है.
इस योजना में 1,578 प्रकार की बीमारियां और 3,500 से अधिक चिकित्सा प्रक्रिया शामिल हैं. हेल्थ बेनिफिट पॅकेज 2.0 (HBP 2.0) पैकेज के तहत ये प्रमुख रोग कवर होते हैं. सबसे पहले जानते हैं इसके अंतर्गत किन सर्जरीस को शामिल किया गया है:
इन सब बड़ी सर्जरी के अलावा हृदय रोग (कार्डियोलॉजी), कैंसर (मेडिकल, सर्जिकल, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी), ऑर्थोपेडिक्स (घुटना प्रत्यारोपण), न्यूरोसर्जरी, बालरोग, मोतियाबिंद, डायलिसिस और कोरोना जैसी कई बीमारियों और संक्रमणों के इलाज में यह योजना आर्थिक सहायता प्रदान करती है.
लाभार्थी आयुष्मान कार्ड से कैशलेस इलाज लेते हैं. अधिक जानकारी के लिए इसकी हेल्पलाइन 14555 पर संपर्क करें. यह योजना गरीबों के लिए वरदान है, जिसने लाखों जिंदगियां बचाईं हैं.
Bhagalpur Couple Suicide Case: भागलपुर में एक प्रेमी जोड़े ने लव मैरिज कर जहर खा…
परफॉर्मेंस, फीचर्स, बजट में फिट बैठने के साथ ही यह दोनों कारें लुक्स में भी…
कुछ ही हजार की कीमत में आप एक अच्छा स्मार्टफोन ले सकते है, जो वास्तव…
Silver Import Rules Change: चांदी के व्यापार पर बड़ा फैसला लेते हुए केंद्र सरकार ने…
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर के हर हिस्से को खास महत्व दिया गया है.…
Andhra Pradesh Population Scheme: आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को श्रीकाकुलम…