Shortness Of Breath: अक्सर सीढ़ियां चढ़ते समय या तेज दौड़ या ज्यादा शारीरिक गतिविधियों के बाद सांस फुलने की समस्या होती है. लेकिन ये कब घातक बनती है, इसके बारे में जानना बहुत जरूरी है.
सांस फूलने की समस्या क्यों होती है
Dyspnea: सांस लेने में कठिनाई एक ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति को पूरी सांस लेने में जोर लगाना पड़ता है, और कभी-कभी वह हवा के लिए हांफने लगता है. आपको अक्सर सीढ़ियां चढ़ते समय या तेज दौड़ के बाद सांस फूलने पर ऐसा महसूस होता है. इसे मेडिकल भाषा में डिस्पेनिया कहते हैं. ऐसी स्थिति हमेशा गंभीर नहीं होती है. हालांकि, यदि आपको बार-बार ऐसी परेशानी होती है, तो आपको निश्चित रूप से अपने दिल और फेफड़ों की जांच करवानी चाहिए. क्लिवलैंड क्लिनिक के आधार पर आइए जानते हैं, सांस फुलने की समस्या क्या है, इसके कारण और बचाव.
डिस्पेनिया को पर्याप्त हवा अंदर न ले पाने यानी शरीर में हवा की कमी सीने में जकड़न, या सांस लेने के लिए अतिरिक्त ज़ोर लगाने की स्थिति के रूप में बताया जा सकता है. सांस फूलना अक्सर दिल और फेफड़ों की समस्याओं का एक लक्षण होता है. हालांकि, यह अस्थमा, एलर्जी या एंग्जायटी जैसी अन्य स्थितियों का संकेत भी हो सकता है.
सांस की कमी की समस्या हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकती है, और यह इसके मूल कारण पर निर्भर करती है.
एक्सरसाइज, बीमारियां और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण सांस फूलनें की समस्या हो सकती है. सांस फूलने के सबसे आम कारण हृदय और फेफड़ों के रोग हैं. फेफड़ों में हवा के प्रवेश में रुकावट (श्वास नलिकाओं के अवरुद्ध या संकीर्ण होने भी एक कारण है. इसके अन्य कारण में, अस्थमा, एलर्जी, न्यूमोनिया, सीओपीडी, टीवी फेफड़ों के आसपास सूजन आदि है.
सांस की तकलीफ का इलाज इसके मूल कारण पर निर्भर करता है. यदि आपको कोई अंतर्निहित चिकित्सीय स्थिति है, तो अपने लक्षणों को कम करने के लिए आपको उसका इलाज करवाना होगा. इसके अलावा, सांस लेने की क्षमता को बेहतर बनाने वाले उपचारों में एक्सरसाइज, सांस लेने के व्यायाम, दवाइयां और ऑक्सीजन थेरेपी है.
Yo Yo Honey Singh Mumbai Concert: मुंबई के एमएमआरडीए ग्राउंड पर शनिवार को रैपर-सिंगर हनी…
Nalanda Sheetla Mata Mandir: हर मंगलवार को नालंदा के शीतला मंदिर में पूजा करने के…
Nalanda Temple Stampede: घटना की जानकारी मिलने पर SDPO समेत ज़िले के सीनियर अधिकारी मौके…
एक छोटी-सी बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. कर्नाटक के…
Nalanda Sheetla Mata Mandir Stampede: नालंदा के शीतला माता मंदिर में भगदड़ मचने से कम…
Song Secrets: भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिकाओं में शुमार लता मंगेशकर ने एक गाने…