<
Categories: हेल्थ

झड़ते बाल, कमजोर-टूटते नाखून… किसी विटामिन की कमी या गंभीर बीमारी का संकेत? इन 5 तरीके से करें बचाव

Calcium Deficiency Symptoms: विटामिन डी शरीर के लिए अत्यंत आवश्यक होता है. इसकी कमी होने से बाल और नाखून टूटना शुरू हो जाते हैं. इससे निजात पाने का एक ही फॉर्मूला है और वो हेल्दी डाइट है. मतलब कैल्शियम युक्त चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना होगा. अब सवाल है कि आखिर शरीर को कितने विटामिन्स की जरूरत होती है? शरीर में विटामिन डी कमी हो जाए तो क्या होगा?

Calcium Deficiency Symptoms: आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल का असर हमारी सेहत पर साफ देखा जा सकता है. इनकी शुरुआत छोटी-छोटी परेशानी से होती है फिर कब गंभीर समस्या बन जाती है पता ही नहीं चलता है. हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि, ज्यादातर बीमारियां शरीर में पोषक तत्वों की कमी से होती है. इसलिए सेहतमंद रहने के लिए शरीर में सभी जरूरी विटामिन्स का होना बेहद जरूरी है. विटामिन डी शरीर के लिए अत्यंत आवश्यक होता है. इसकी कमी होने से बाल और नाखून टूटना शुरू हो जाते हैं. इससे निजात पाने का एक ही फॉर्मूला है और वो हेल्दी डाइट है. मतलब कैल्शियम युक्त चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना होगा. अब सवाल है कि आखिर शरीर को कितने विटामिन्स की जरूरत होती है? शरीर में विटामिन डी कमी हो जाए तो क्या होगा? किस विटामिन की कमी से बाल और नाखून टूटते हैं? आइए जानते हैं इस बारे में-   

शरीर को कितने विटामिन्स की जरूरत होती है?

हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, बता दें कि, शरीर को 13 विटामिनों की जरूरत होती है, जिनमें विटामिन A, C, D, E, K और 8 प्रकार के B विटामिन (B1, B2, B3, B5, B6, B7, B9, B12) शामिल हैं. ये विटामिन्स ऊर्जा चयापचय, मजबूत हड्डियों, मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्युनिटी) और कोशिका वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण हैं, जो मुख्य रूप से संतुलित आहार (फल, सब्जियां, डेयरी, मीट) से मिलते हैं.

कैल्शियम और टूटते नाखून-बाल

कैल्शियम की कमी के कारण बाल तेजी से पतले होते जाते हैं और फिर इनका झड़ना शुरू हो जाता है. हालांकि सिर्फ बालों के इस लक्षण के आधार पर आप खुद यह तय नहीं कर सकते कि आपके शरीर में कैल्शियम की कमी हो गई है क्योंकि ये लक्षण किसी अन्य समस्या के कारण भी हो सकते हैं. ऐसे में आप एक बार अपने नाखूनों पर भी नजर डाल लें. क्योंकि शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर नाखून भी पतले होने लगते हैं और जल्दी-जल्दी टूटने लगते हैं. अगर ये दोनों लक्षण आपको एक साथ नजर आएं तो आपको समझना चाहिए कि आपको कैल्शियम युक्त फूड की जरूरत है. 

विटामिन डी कमी दूर करने वाली डाइट

बालों को घना, मजबूत और शाइनी बनाने के लिए अपने दैनिक आहार में दाल, दूध, दही और पनीर को जरूर शामिल करें.  ये सभी चीजें शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करने का काम करती हैं. हालांकि इस बात की जानकारी भी आपको होनी चाहिए कि यदि शरीर में विटामिन-डी की कमी है तो आपको कैल्शियम डायट का लाभ नहीं मिलेगा. क्योंकि विटामिन-डी की कमी होने पर कैल्शियम शरीर में डायजेस्ट नहीं हो पाता है.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

Joke of the Day: दादी मां आप टे बोलकर दिखाओ… वजह पूछने पर बच्चे ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर ठहाके लगाएंगे

Funny Jokes of the Day: हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. आपकी…

Last Updated: May 14, 2026 16:04:32 IST

क्रिकेट जगत में पाकिस्तान की बेइज्जती! 9 साल के बच्चे को नहीं खेल पाए सैम अयूब, हुए क्लीन बोल्ड

Saim Ayub Viral Video: पाकिस्तान के स्टार ऑलराउंडर सैम अयूब का एक वीडियो सोशल मीडिया…

Last Updated: May 14, 2026 16:03:21 IST

Gold Price Today 14 May 2026: देश के बड़े शहरों में क्या हैं सोने के दाम

Gold Price Today 14 May 2026 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील के बाद सोने…

Last Updated: May 14, 2026 16:02:25 IST

PBKS vs MI: अगर बारिश की वजह से रद्द हुआ मैच, तो किसे होगा फायदा? मौसम ने बढ़ाई फैंस की टेंशन

PBKS vs MI Weather Report: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के मैच पर बारिश का…

Last Updated: May 14, 2026 15:34:06 IST

लोन रिकवरी बनी हंगामे की वजह! सोसाइटी में घुसे एजेंट पर भड़के लोग, वीडियो वायरल

Viral Video: महाराष्ट्र के बदलापुर में एक रिहायशी सोसाइटी के अंदर लोन रिकवरी को लेकर…

Last Updated: May 14, 2026 15:29:42 IST