<
Categories: हेल्थ

सुबह उठते ही सबसे पहले लेते हैं चाय की चुस्की? तो अपने ही हाथों गवां रहे हैं मर्दानगी!

Morning Tea Disadvantages: क्या आप भी चाय के शौकीन हैं? क्या आपकी सुबह भी चाय की चुस्की के बिना अधूरी है? तो सावधान हो जाइए, क्योंकि अपने ही हाथों अपनी मर्दानगी खराब कर रहे हैं.

Morning Tea impacts on Sexual Health: भारत के ज्यादातर घरों में सुबह की शुरुआत चाय की प्याली के साथ होती है. कई लोग तो ऐसे भी हैं जिनकी आंख बिना चाय के नहीं खुलती और कड़क चाय न मिले तो सिर में दर्द होने लगता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं आपकी सुबह की चाय की यह आदत हेल्थ के लिए कई तरह से खराब हो सकती है. खासकर मर्दानगी यानी सेक्सुअल हेल्थ (Sexual Health) के लिए खराब हो सकती है. कई रिसर्च में यह सामने आ चुका है कि खाली पेट चाय पीना सिर्फ पाचन तंत्र को नुकसान नहीं पहुंचाता है, बल्कि शरीर में ऐसे बदलाव लाता है जिनकी वजह से हार्मोनल इम्बैलेंस (Hormonal Imbalance) होने लगता है.

खाली पेट चाय और सेक्सुअल हेल्थ का क्या कनेक्शन है?

शरीर को नहीं मिलता पोषण

सुबह उठते ही सबसे पहले चाय नहीं पीने की डॉक्टर भी सलाह देते हैं. क्योंकि, सुबह पेट खाली होता है और उस समय चाय में मौजूद कैफीन और टैनिन्स सीधा पेट की परत पर जाकर लगते हैं. जिसकी वजह से एसिडिटी (Acidity), गैस और बदहजमी (Indigestion) की समस्या तो होती ही है, साथ ही शरीर को भी पूरी तरह पोषण नहीं मिल पाता है. पोषण नहीं मिलने की वजह से शरीर में कमजोरी आने लगती है, जिसका असर सेक्सुअल हेल्थ (Negative Impact on Sexual Health) पर भी आता है.

टेस्टोस्टेरोन लेवल होता है कम

Sexual Health

बैलेंस्ड मात्रा में कैफीन शरीर को एनर्जी देता है इस बात में कोई दो राय नहीं है. लेकिन, लिमिट से ज्यादा कैफीन सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. क्योंकि, कैफीन का सीधा असर टेस्टोस्टेरोन लेवल पर पड़ता है. जिसकी वजह से यौन संबंधों (Sexual Relationships) में इच्छा, ऊर्जा और ताकत की कमी आने लगती है. 

स्पर्म क्वालिटी का खराब होना

लिमिट से ज्यादा कैफीन लेने से स्पर्म डीएनए भी डैमेज हो सकता है. कई रिसर्च में ऐसा पाया गया है जो पुरुष रोजमर्रा की जिंदगी में बहुत ज्यादा कैफीन लेते हैं उन्हें सबसे ज्यादा स्पर्म क्वालिटी (Sperm Quality) खराब होने की समस्या का सामना करना पड़ता है.

प्रेग्नेंसी पर असर

अगर आप माता-पिता बनने के बारे में सोच रहे हैं तो डेली लाइफ में कम से कम चाय और कॉफी का सेवन करना चाहिए. आप चाहें तो हर्बल टी को डाइट में शामिल कर सकते हैं. 

Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. India News इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Prachi Tandon

Share
Published by
Prachi Tandon

Recent Posts

ऋषभ पंत ने किया ऐसा काम, जिसे देख इमोशनल हुए LSG के मालिक संजीव गोयनका, वायरल हुआ खास मोमेंट

Sanjeev Goenka Emotional: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले में कप्तान ऋषभ पंत…

Last Updated: April 6, 2026 10:52:33 IST

दिल्ली में पहली बार होगी पेड़ों की गणना, केंद्र ने जारी किए ₹2.9 करोड़; 3 चरणों में पूरा होगा काम

Delhi Tree Census: दिल्ली में पहली बार पेड़ों की गिनती की जाएगी. जिसके लिए केंद्र…

Last Updated: April 6, 2026 10:49:06 IST

राज कपूर से ‘नफरत’ 38 साल कमरे में गुजारे, भारत की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस ने ऐसा क्यों किया

Suchitra Sen Controversy: एक्ट्रेस सुचित्रा सने ने हिंदी सिनेमा के महान शो-मैन राज कपूर संग…

Last Updated: April 6, 2026 10:50:03 IST

SDM Jyoti Maurya: फिर जागी मोहब्बत! एक हुए SDM ज्योति मौर्या और पति आलोक, हर सुबह होगी अब साथ

SDM Jyoti-Alok Maurya: उत्तर प्रदेश की मशहूर और अक्सर चर्चाओं में रहीं  SDM ज्योति मौर्य…

Last Updated: April 6, 2026 10:38:49 IST

Delhi Gold Price 6 April: सोने की कीमतों ने मचाई खलबली! दिल्ली में आज खरीदें या करें इंतजार?

Delhi Gold Price Today: शादी का सीजन शुरू हो गया है साथ ही दिल्ली को…

Last Updated: April 6, 2026 10:19:22 IST

CSK की लगातार 7वीं शिकस्त… मैच के बाद छलका ऋतुराज गायकवाड़ का दर्द, इस खिलाड़ी को बताया दोषी

Ruturaj Gaikwad: IPL 2026 में लगातार तीसरी हार के बाद CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़…

Last Updated: April 6, 2026 10:17:43 IST