<
Categories: धर्म

शनिवार की सुबह सबसे पहले कर लें ये काम, खत्म हो जाएंगे सारे कष्ट; दूर होगी शनि की साढ़ेसाती

Shaniwar Niyam: शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या से आप काफी समय से प्रभावित है. आप इसके लिए कुछ खास उपाय कर सकते हैं. आइए बताते हैं कि शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव को कम करने ते लिए किस तरह के उपाय किए जा सकते हैं.

Shaniwar Ke Upay : शनि देव को न्याय का प्रतीक और कर्म फल दाता माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनि देव लोगों को उनके कर्मों के मुताबिक फल देते हैं. शनि की गति बाकी नवग्रहों से धीमी होती है. इसी कारण वह एक राशि में लगभग साढ़े सात साल तक रहते हैं. इसी प्रभाव के चलते शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या जैसी दशाओं का व्यक्ति को सामना करना पड़ता है. इसके लिए कुछ खास उपाय काफी ज्यादा लाभकारी साबित हो सकता है. आइए जानते हैं शनिवार के दिन किस तरह के उपाय किए जा सकते हैं.

शनि दोष निवारण के उपाय

काली चींटियों के अन्न का भोग-

हर शनिवार को आप सबसे पहले काले तिल, शक्कर और आटा मिलाकर काली चींटियो को दान करें.

लोहा पहन लें-

घोड़े की नाल या किसी पुरानी नाव की कील से बना लोहे का छल्ला आप अपनी उंगली में पहन सकते हैं.

शनि के नामों का जाप-

शनि देव के 10 पवित्र नामों का करीब 108 बार जाप करें. जैसे- शनैश्चर, छायातनय आदि.

दान करें –

शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए जरूरत की चीजें दान करें. जैसे- कंबल, कपड़ा आदी

हनुमान की पूजा करें-

हनुमान जी की इस दिन जरूर करें. हर शनिवार हनुमान चालीसा का पाठ करें. सात ही बंदरों को गुड़, चना जरूर खिलाएं.

तेल दान करें-

शनिवार को सुबह स्नान के बाद तेल में चेहरा देखकर किसी को दान कर दें.

पीपल के पेड़ की पूजा करें-

पीपल वृक्ष को जल चढ़ाएं और फिर सात बार इसकी परिक्रमा करें. पिपल के पेड़ पर रात को सरसों के तेल का दीया जलाएं.

धीमें बिजनेस के लिए करें ये उपाय

बता दें कि, अगर आपके बिजनेस में कुछ धीमी है. आपकों मन मुताबिक मुनाफा नहीं मिल रहा है, तो अपने बिजनेस को और भी ज्यादा तेज गति से आगे बढ़ाने के लिए आप शनिवार के दिन उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के दौरान एक खास उपाय कर सकते हैं. सूर्यदेव के यंत्र को आप अपने घर के मंदिर में स्थापित कर सकते हैं. साथ ही इसकी विधि विधान के साथ पूजा करना बेहद जरूरी है. बाद में इसे अपने पास रख लें. आप सूर्य यंत्र तांबे के धातु पर भी बनवा सकते हैं. सफेद कागज पर लाल पेन से बनाकर भी इसे अपने पास रखा जा सकता है.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में बतौर कॉपी एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। इस फील्ड में काम करते हुए करीब 2 साल पूरे हो चुके हैं। इससे पहले जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही थी। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत बॉलीवुड लाइफ हिंदी (जी न्यूज) से की थी। एंटरटेनमेंट की खबरों पर अच्छी खासी पकड़ है। इसके अलावा क्राइम, राजनीति और लाइफस्टाइल की खबरे लिखने में पारंगत हैं।

Recent Posts

कौन हैं योगेंद्र कुशवाह? जिनके जुनून के सामने झुके एश्टन हॉल, अमेरिका से आकर गिफ्ट की कार

Indian Ashton Hall: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले का एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने अपनी…

Last Updated: May 17, 2026 13:46:08 IST

अगर साथ जी नहीं सकते तो… मांग में सिंदुर भर प्रेमी जोड़े ने खाया जहर; वीडियो बना मां को भेजा

Bhagalpur Couple Suicide Case: भागलपुर में एक प्रेमी जोड़े ने लव मैरिज कर जहर खा…

Last Updated: May 16, 2026 23:08:25 IST

Maruti Breeza vs Toyota Hyryder: लेना चाहते हैं बड़े साइज की Compact SUV? क्या है वेल्यू फॉर मनी

परफॉर्मेंस, फीचर्स, बजट में फिट बैठने के साथ ही यह दोनों कारें लुक्स में भी…

Last Updated: May 16, 2026 22:14:46 IST

Honor 400 vs Oppo Find X9 Ultra: फीचर्स से लेकर बैटरी तक क्या है अंतर? कौन सा फोन ज्यादा किफायती

कुछ ही हजार की कीमत में आप एक अच्छा स्मार्टफोन ले सकते है, जो वास्तव…

Last Updated: May 16, 2026 22:12:26 IST

Silver Import Rules Change: सोने के बाद अब चांदी को लेकर सरकार ने बदल दिया नियम, जानें क्या पड़ेगा असर

Silver Import Rules Change: चांदी के व्यापार पर बड़ा फैसला लेते हुए केंद्र सरकार ने…

Last Updated: May 16, 2026 21:29:03 IST

दरवाजे के पीछे भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें,  छोटी आदतें बन सकती हैं आर्थिक और मानसिक तनाव की वजह

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर के हर हिस्से को खास महत्व दिया गया है.…

Last Updated: May 16, 2026 20:36:07 IST