<
Categories: हेल्थ

सप्लीमेंट्स को कहें बाय-बाय सेहत के लिए अपनाएं ये सीड्स

भागदौड़ भरी लाइफ में हेल्दी रहना आसान नहीं, लेकिन कुछ सुपरसीड्स आपकी सेहत बदल सकते हैं। ये छोटे बीज विटामिन , मिनरल्स और हेल्दी फैट्स से भरपूर होते हैं, जो नैचुरल एनर्जी का बेहतरीन सोर्स हैं।

आजकल लोग अपनी भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल के कारण अपने खाने पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे पाते हैं, जिसके कारण वह हेल्दी रहने के लिए सप्लीमेंट्स लेने लगते हैं। कई बार लोगों को ये नहीं पता होता है कि कुछ बीज(Seed) ऐसे भी होते हैं जो आपकी सेहत को फायदा पहुंचाते हैं, जो की महंगे सप्लीमेंट्स नहीं करते हैं। यह सीड्स शरीर को एनर्जी देते हैं, अगर आप भी अपनी डाइट में ये शामिल कर लेते हैं तो उनसे आपको विटामिन मिनरल्स और हेल्दी फैट्स काफी अच्छी मात्रा में मिल सकते हैं.

फ्लैक्स सीड्स (flax seeds) बेहतर डाइजेशन का होता है साथी
फ्लैक्स सीड्स जिनको को अलसी के बीज (flax seeds) भी कहा जाता है, उन्हें सेहत का खजाना बोला जाता है। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड अच्छी मात्रा में होते हैं जो कि हमारे दिल को स्वस्थ बनाए रखते हैं और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं.

चिया सीड्स (chia seeds) एनर्जी और ग्लोइंग स्किन देता है
अगर आप भी ग्लोइंग स्किन चाहिए तो आप भी चिया सीड्स का सहारा ले सकते हैं, ये एक सुपर फूड के लिस्ट में आता है क्योंकि इसमें काफी अच्छी मात्रा में कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन और फाइबर होते हैं जो कि हमारे शरीर को काफी लंबे समय तक एनर्जी देते हैं और डिहाइड्रेशन से बचाते हैं और हमारे बालों को भी हल्दी बनाते हैं.

सूरजमुखी के बीज (sunflower seeds) इम्यूनिटी और एनर्जी बूस्टर होते हैं
सूरजमुखी के बीज में हेल्दी फैट्स मौजूद होते हैं जो कि हमारे शरीर को एनर्जी देते हैं और इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग बनाते हैं। सूरजमुखी के बीज स्किन को झुर्रियों से सुरक्षित रखते हैं और अगर हम इन सीड्स को रोजाना खाना शुरू करे तो कमजोरी और थकावट भी दूर हो सकती है.

कद्दू के बीज (pumpkin seeds) स्ट्रेस को करते हैं कम 
कद्दू अक्सर लोग खाने से कतराते हैं लेकिन अगर कद्दू के बीज खा लेते हैं, तो वो हमे काफी ज्यादा फायदा पहुंचाते हैं। कद्दू के बीज में मैग्नीशियम, जिंक अच्छी मात्रा में उपलब्ध होते है और यह दोनों मिलकर हमारे दिमाग को रिलैक्स करने में मदद करते हैं और स्ट्रेस लेवल को भी कम करते हैं. इसके अलावा कद्दू के बीज को अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो यह नींद को क्वालिटी में सुधार करते हैं और हार्मोन को बैलेंस करते हैं.

तिल के बीज (sesame seeds) हड्डियों के लिए होते हैं फायदेमंद
तिल के बीज में कैल्शियम, फास्फोरस और कॉपर होता है और यह सभी हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं, जिससे कि हम हड्डियों से होने वाली बीमारी से बच सकते हैं। तिल के बीज दातों को भी हेल्दी रखते हैं और स्किन को भी नेचुरल मॉइश्चराइज रखते हैं.

 

 Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. indianews इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Anuradha Kashyap

Share
Published by
Anuradha Kashyap

Recent Posts

Silver Price Today 18 May 2026: जानें देश के शहरों में क्या हैं चांदी के दाम?

Silver Price Today 18 May 2026: सोमवार (18 मई, 2026) को भी सोने की कीमतों…

Last Updated: May 18, 2026 19:52:02 IST

Joke of the Day: गाली की परिभाषा बताओ? प्रोफेसर के पूछने पर छात्र ने दिया ऐसा जवाब, सुन माथा पकड़ लेंगे

Funny Joke of the Day: योग गुरु और हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर लोगों को ज्यादा से…

Last Updated: May 18, 2026 19:43:03 IST

Gold Price Today 18 May 2026: सप्ताह के पहले सोने के दाम गिरे या बढ़ी कीमत, जानें अपने शहरों के रेट्स

Gold Price Today 18 May 2026: सप्ताह के पहले दिन सोमवार (Gold Price Today 18…

Last Updated: May 18, 2026 19:40:11 IST

Lauki Khichdi Recipe: वजन कम करने में मदद करती है लौकी की खिचड़ी, झटपट इस आसान तरीके से करें ट्राई

गर्मी के मौसम में लौकी काफी फायदेमंद होती है, जो लोग अपना वजन कम करना…

Last Updated: May 18, 2026 19:01:23 IST

PAK vs BAN: मुशफिकुर रहीम ने रचा इतिहास, पाक के खिलाफ ठोका शतक, ऐसा करने वाले पहले बांग्लादेशी बैटर

Mushfiqur Rahim Century: पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश के दिग्गज बल्लेबाज मुशफिकुर…

Last Updated: May 18, 2026 16:43:18 IST

CM Yogi on Namaz: प्यार से नहीं माने तो… सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को सीएम योगी की चेतावनी

CM Yogi on Namaz: सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में सार्वजनिक…

Last Updated: May 18, 2026 16:30:13 IST