<
Categories: हेल्थ

Curd Benefits: हाई ब्लड प्रेशर में दही खाना फायदेमंद या नुकसानदायक? स्टडी में हुआ खुलासा, किन्हें करना चाहिए नजरअंदाज

Curd Benefits | Dahi Khane Ke Fayde: दही को लेकर एक स्टडी की गई है, जिसमें पाया गया है कि दही खाना हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है. हालांकि कुछ लोगों को दही से बचाव करने की जरूरत है.

Curd Benefits | Dahi Khane Ke Fayde: गर्मियों के दिनों में दही खाना फायदेमंद होता है. दही के बिना खाना अधूरा लगता है. लोग रायता बनाकर या सादा दही, लस्सी बनाकर अपने-अपने तरीकों से दही खाना पसंद करते हैं. वहीं एक स्टडी में खुलासा किया गया है कि रोजाना दही खाने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है. हालांकि कुछ लोगों के लिए दही खाना मुश्किल होता है. कुछ समय पहले दक्षिण ऑस्ट्रेलिया विश्वविद्यालय की तरफ से एक शोध की गई थी, जिसमें दही खाने से हाई ब्लड प्रेशर और ददिल पर इसका क्या असर पड़ता है, इसकी जांच की गई थी. इंटरनेशनल डेयरी जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, अगर हाई ब्लड प्रेशर वाले लोग दही का सेवन करते हैं, तो ब्लड प्रेशर को कम किया जा सकता है.

बता दें कि हाई ब्लड प्रेशर को साइलेंट किलर माना जाता है. ये शरीर के लिए एक घातक बीमारी है. WHO का कहना है कि हाई ब्लड प्रेशर का असर दिल, दिमाग और किडनी पर भी पड़ सकता है. एक्सपर्ट्स की मानें, तो दही में कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन और विटामिन बी6 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है. 

महिलाओं के लिए फायदेमंद है दही

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के एपिडेमियोलॉजी एंड लाइफस्टाइल की तरफ से 2016 में एक रिपोर्ट पेश की गई थी, जिसमें पाया गया था कि जिन महिलाओं ने सप्ताह में 5 या उससे ज्यादा बार दही का सेवन किया, उनमें हाई ब्लड प्रेशर का जोखिम कम रहा. साथ ही ये भी पाया गया कि दही गैस्ट्रिक की समस्याओं को दूर करने और मसालेदार खाने से होने वाली हीट को कम करने में मददगार होता है.

किन लोगों को नहीं खाना चाहिए दही?

आयुर्वेद के अनुसार, जिन लोगों को सर्दी जुकाम रहता है या उनमें कफ की समस्या बनी रहती है, तो दही से बजृचना चाहिए. इसके अलावा अधिक वजन वाले और जोड़ों में सूजन से परेशान लोगों को भी दही का सेवन करने से बचना चाहिए. 

नोट: अगर किसी भी व्यक्ति को हाई बीपी या किसी अन्य तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्या है, तो लाइफस्टाइल में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

इम्युनिटी बूस्टर है यह फल का जूस! गर्मियों में रोजाना पीना करें शुरू, वायरल बीमारियां रहेंगी कोसों दूर!

Immuniy Booster Juice: कई लोग सालभर सर्दी, खांसी और जुकाम से पीड़ित रहते हैं. ऐसे…

Last Updated: May 31, 2026 20:57:30 IST

Tesla Model Y L vs Mercedes-Benz CLA: कौन है सेगमेंट की बेस्ट कार? फीचर्स और परफॉर्मेंस में क्या ज्यादा किफायती

दोनों कारों की कीमत में अंतर है. अगर आप इन दोनों ही कारों को लेकर…

Last Updated: May 31, 2026 20:36:28 IST

Toyota Taisor vs Jeep Compass: कौन सी कार है सेग्मेंट की बेस्ट? किसमें मिलते हैं एडवांस फीचर्स, किसे लेना रहेगा सही

अगर आप एक किफायती और बजट फ्रेंडली कॉम्पैक्ट एसयूवी कार लेना चाहते हैं तो ऐसे…

Last Updated: May 31, 2026 20:33:56 IST

Funny Jokes: तुमने कोई नेक काम किया है? टीचर के पूछने पर छात्र ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर सिर पकड़ लेंगे

Funny Jokes of the Day: आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी…

Last Updated: May 31, 2026 19:03:38 IST

DRDA: मोबाइल से देखता था महिला वॉशरूम का फुटेज, एकतरफा प्यार में कर्मचारी ने पार की सारी हदें, अब सलाखों के पीछे

Jagatsinghpur DRDA Office Case: ओडिशा में डिस्ट्रिक्ट रूरल डेवलपमेंट एजेंसी (DRDA) के दफ़्तर में महिलाओं…

Last Updated: May 31, 2026 18:29:10 IST