आज के समय में खराब खानपान और रहनसहन के कारण बचपन से ही बच्चों की आंखों की रोशनी कम हो जाती है. डॉ. सलीम जैदी ने एक ऐसा नुस्खा शेयर किया है, जो आंखों की रोशनी बढ़ा सकता है. उन्होंने इसकी रेसिपी भी शेयर की है.
आंखों की रोशनी को बेहतर रखने का उपाय
Eye Care: आज के समय में खराब खानपान और ज्यादा स्क्रीन टाइम के कारण शरीर में बहुत सी बीमारियां हो जाती हैं. बचपन से ही आंखों की रोशनी कम होने लगती है. छोटे बच्चों को भी चश्मा लग जाता है. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक बहुत से लोग आंखों से जुड़ी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं. वे अपनी आंखों की रोशनी को सही करने के लिए तरह-तरह के ट्रीटमेंट कराते हैं. ये बहुत महंगा भी होता है और साथ ही इससे संक्रमण का खतरा बढ़ने का डर रहता है. आंखों की रोशनी को सही रखने के लिए डॉ. सलीम जैदी ने एक घरेलू उपचार अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है. इसकी मदद से आप आंखों की रोशनी की समस्या से नेचुरली राहत पा सकते हैं.
आंखों की रोशनी को सही रखने के लिए सौंफ, काली मिर्च, बादाम और मिश्री की जरूरत पड़ेगी. इसका मिश्रण तैयार करने के लिए सबसे पहले आपको 100 ग्राम सौंफ लेनी है और इसे हल्का भून लेना है. इसके बाद इसे ठंडा रखने के लिए अलग रख दें. अब इसी तरीके से बादाम को भी भूनें. अब एक ग्राइंडर में सौंफ को अच्छी तरह पीस लें. इसके बाद बादाम को भी अच्छी तरह से पीस लें. मिश्री को पीसने से पहले कूट लें और फिर काली मिर्च डालकर उसे भी पीस लें. सबको अलग-अलग पीसने के बाद सबको एक साथ मिक्सचर में डालकर अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें. ब इसे एक केंटेनर में स्टोर कर लें. इस पाउडर को गुनगुने पानी या गर्म दूध से एक चम्मच लेना है.
ध्यान रखें कि केवल इस पाउडर को लेना ही काफी नहीं है. इसके साथ ही हर आधे घंटे पर आंखों को आराम देना है और ठंडे पानी से आंखों को धोना है. सोने से पहले आंखों में गुलाब जल डालें और हर आधे घंटे में अपनी हथेलियों को रगड़ कर आंखों पर रखना होगा.
दिल्ली में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. उसने सिलेंडर से पीट-पीटकर…
MP Viral Video: मध्य प्रदेश के ग्वालियर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी…
Bank Holidays in April 2026: अप्रैल में बैंक छुट्टियों से जुड़ी पूरी जानकारी यहां प्राप्त…
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर क्षेत्र में 29 मार्च 2026 को एक शादी…
अब यूजर्स iPhone 18 Pro Max के लॉन्च होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे…
इसके लिए आपको ट्रेन में पार्सल के तौर पर बाइक की बुकिंग करनी होगी. इसके…