<
Categories: हेल्थ

क्या फलाहार पर रहना सही है? इससे 27 वर्षीय महिला की हुई मौत, वजह कुपोषण

Benefits of Fruitarian Diet : जल्दी से वजन घटाने या बॉडी डिटॉक्स करने के लिए लोग कई तरह के नुस्खे अपनाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह कारगर है या नहीं. फलाहार रहना कितना फायदेमंद.

Benefits Of Fruitarian Diet: बाली के एक होटल में 27 वर्षीय महिला की मौत हो जाती है, जो सिर्फ फलाहार पर रहती थी। सिर्फ “फलाहारी डाइट” लेने की वजह से उसके शरीर में पोषण की कमी साफ नजर आ रही थी और उस महिला का वजन मात्र 22 किलो था। मणिपाल के डॉक्टरों नें चेतावनी देते हुए कहा है कि इस तरह के प्रतिबंधित आहार के सेवन से गंभीर कुपोषण की समस्या हो सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, महिला का नाम कारोलिना क्रजियाक है, जिसके चिकित्सा रिपोर्टों से पता चलता है कि वह ऑस्टियोपोरोसिस और एल्ब्यूमिन की कमी से पीड़ित थीऔर यह दोनों ही समस्या लंबे समय तक भूखे रहने और खराब पोषण की वजह से होती है।

महिला की सेहत पर पड़ा बुरा असर

कारोलिना इतनी कमजोर हो गई थी कि होटल स्टाफ ने उन्हें देक कर बहुत चिंता जताई, क्योंकि वह बहुत कमजोर दिख रही थीं, उनकी आंखे धंसी हुई थी और हड्डियां उभरी हुई थीं। एक बार कमरे में जाने के लिए भी नाइट क्लर्क ने उनकी सहायता की। कारोलिना के शरीर में गंभीर कुपोषण वाले लक्षण दिख रहे थे, उनके दांत सड़ रहे थे, नाखुन पिले पड़ गए थे और शरीर में पोषक तत्वों की कमी साफ दिखाई दे रही थी। होटल स्टाफ ने कई बार उन्हें डॉक्टर से मिलने की सलाह दी लेकिन वो नहीं मानी। आखिरी में,  होटल स्टाफ को उनकी एक दोस्त का कॉल आता है और वह कारोलिन के कमरे में देखा, तो वह बेहोश मिली और शरीर में कोई हलचल नहीं थी। अस्पताल ले जाने पर उन्हें कुपोषण से मृत घोषित कर दिया गया।

फलाहारी डाइट या फ्रूटेरियन डाइट क्या है?

फ्रूटेरियन डाइट एक शाकाहारी आहार है जो खासकर फलों के सेवन पर केंद्रित होता है। यह एक संपूर्ण सीमित वीगन डाइट की कैटेगरी में आता है। जिसमें किसी भी जानवरों से बने उत्पाद जैसे, दही, दूध, पनीर आदि शामिल नहीं होता है। इसमें मुख्य रूप से कच्चे फलों का सेवन किया जाता है। कभी-कभी साग-सब्जियां, सूखे मेवे और बीज का भी सीमीत मात्रा में सेवन किया जा सकता है। इसमें अनाज और दाल इत्यादि का सेवन न के बराबर किया जाता है या बिल्कुल भी नहीं खाया जाता है। इसमें पके हुए भोजन का सेवन भी नहीं किया जाता है। 

क्या फलाहारी या फ्रूटेरियन डाइट खराब है?

रिपोर्ट के माने तो, कारोलिना को अल्ब्युमिन की कमी और ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या थी, जो ज्यादा लंबे समय तक कुपोषण का शिकार रहने की वजह से होती हैं। बचपन में उन्होंने एनोरेक्सिया का सामना किया। अपने स्टडी के दौरान उन्होंने योग और वीगनिज्म की तरफ ध्यान बढ़ाया, जो धीरे-धीरे उन्हें फलाहारी डाइट की तरफ ले गया। सोशल मिडिया पर उनके द्वारा किया गया पोस्ट उनके बिगड़ते स्वास्थ को दर्शा रहा था।

डिस्क्लेमर: यदि आप भी फलाहार डाइट के बारे में सोच रहे हैं तो आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। वो आपकी पोषण संबंधी जरूरतों को सही तरीके से पूरा करने में मदद कर सकते हैं।

Share
Published by

Recent Posts

बिहार के CM सम्राट चौधरी ने किया ऐलान, जमीन दान करने वालों के नाम पर बनेंगे डिग्री कॉलेज

Bihar News: सम्राट चौधरी ने ऐलान किया कि बिहार में जमीन दान करने वालों के…

Last Updated: May 27, 2026 19:03:29 IST

बिना महंगे लिक्वि़ड के इस तरह साफ करें टॉयलेट, बर्फ हटा देगा पीले दाग, ऐसे करें इस्तेमाल

अगर आपके घर में भी टॉयलेट की सीट पर दाग पड़ गए हैं और वो…

Last Updated: May 27, 2026 18:58:19 IST

Oppo Find X10 vs OPPO Find X9: दोनों स्मार्टफोन्स एक दूसरे से कितने अलग? किस फोन में मिलेंगे ज्यादा दमदार फीचर्स

दोनों ही फोन्स अपने सेगमेंट के बेस्ट और किफायती मोबाइल माने जाते हैं. लेकिन, इन्हें…

Last Updated: May 27, 2026 18:53:02 IST

UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, लेकिन इससे पहले करने होंगे ये जरूरी काम, खाते में सीधे आएगा अमाउंट

अब जल्दी ही EPFO जल्द ही यूपीआई (UPI) के जरिए सीधे बैंक खाते में पीएफ…

Last Updated: May 27, 2026 18:50:17 IST

बुजुर्गों से बदतमीजी करना पड़ेगा भारी, खानी पड़ सकती है जेल की हवा

Maharashtra News: महाराष्ट्र के गोंदिया शहर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे इंसानियत…

Last Updated: May 27, 2026 18:38:01 IST

बांग्लादेश में ‘डोनाल्ड ट्रंप’ नामक भैंसे का जलवा; ईद पर हो सकती है कुर्बानी

Bangladesh News: बांग्लादेश में ईद-उल- जुहा के मौके पर "डोनाल्ड ट्रंप" नामक दुर्लभ अल्बिनो भैंसे…

Last Updated: May 27, 2026 16:42:39 IST