<
Categories: हेल्थ

उच्च कोलेस्ट्रॉल के शुरुआती लक्षण, इन्हें अनदेखा न करें, नहीं तो हो सकती है ये गंभीर समस्या!

उच्च कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) को अक्सर "साइलेंट किलर" (Silent Killer) भी कहा जाता है, लेकिन अगर सही समय पर इसका पता लगाया जा सके तो आप एक गंभीर समस्या से बाहर निकल सकते हैं.

Health News, High Cholesterol: उच्च कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) को अक्सर “साइलेंट किलर” भी कहा जाता है, क्योंकि इसके ज्यादातर शुरुआती लक्ष्ण किसी को भी नहीं दिखाई देते हैं. यह बेहद ही धीरे-धीरे धमनियों यानी की (Arteries) में फैलना शुरू कर देता है. हालांकि, जब कोलेस्ट्रॉल का स्तर बहुत ही ज्यादा बढ़ जाता है तो यह धमनियों को गंभीर रूप से प्रभावित करना शुरू कर देता है, तो इसके संकेत दिखाई देना शुरू कर देता है. 

उच्च कोलेस्ट्रॉल के क्या हैं संकेत?

क्योंकि, हाई कोलेस्ट्रॉल सीधे तौर पर महसूस नहीं हो पाता है, इसलिए इसके लक्षण शुरुआत में नहीं दिखाई देते हैं. इसके ज्यादातर लक्षण तब दिखाई देते हैं जब यह किसी अन्य स्थिति को पूरी तरह से जन्म देने लगता है. जैसे कि सीने में दर्द, धमनियों के संकरा (narrowing of the arteries) होने की वजह से हृदय तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता है, जिससे सीने में बेचैनी या फिर दर्द की गंभीर समस्या देखने को मिल सकती है. 

इतना ही नहीं, पैरों में दर्द और ऐंठन जैसी परेशानी भी महसूस होने लगती है. अगर, धमनियों में जमा प्लाक पैरों तक रक्त ले जाने वाली धमनियों को प्रभावित करता है तो चलने या फिर व्यायाम के दौरान पैरों में तेज़ दर्द महूसस किया जाता है. रक्त प्रवाह में कमी की वजह से थकान के साथ-साथ कमज़ोरी भी देखने को मिलती है. इस केस में शरीर के अंगों को पर्यापत पोषण नहीं मिल पाता है, जिससा इंसान थका हुआ महसूस करता है. 

दुर्लभ शारीरिक लक्षण हो सकते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत?

जी हां, कुछ दुर्लभ लेकिन स्पष्ट शारीरिक लक्षण भी हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत हो सकते हैं. जैसे कि ज़ैंथोमास (Xanthomas), इसमें त्वचा, हाथों, पैरों, कोहनी और जोड़ों के आसपास, पीले या फिर वसायुक्त जमाव (Fatty Deposits) दिखाई देंगे. इसके अलावा ज़ैंथेलाज़्मा (Xanthelasma) में आंखों की पलकों के आसपास और नीचे पीले रंग के छोटे-छोटे पैच दिखाई देना शुरू हो जाएंगे. 

आर्कस सेनिलिस (Arcus Senilis) के लक्षण में आंख की कॉर्निया के चारों तरफ एक नीली, सफेद और ग्रे रंग की रिंग बनान धी-धीरे शुरू हो जाएगी. यह गंभीर समस्या ज्यादातर  उम्र बढ़ने का संकत देती है, तो वहीं, युवाओं में यह उच्च कोलेस्ट्रॉल का एक तरह से संकेत भी हो सकता है. 

Darshna Deep

Share
Published by
Darshna Deep

Recent Posts

अगर साथ जी नहीं सकते तो… मांग में सिंदुर भर प्रेमी जोड़े ने खाया जहर; वीडियो बना मां को भेजा

Bhagalpur Couple Suicide Case: भागलपुर में एक प्रेमी जोड़े ने लव मैरिज कर जहर खा…

Last Updated: May 16, 2026 23:08:25 IST

Maruti Breeza vs Toyota Hyryder: लेना चाहते हैं बड़े साइज की Compact SUV? क्या है वेल्यू फॉर मनी

परफॉर्मेंस, फीचर्स, बजट में फिट बैठने के साथ ही यह दोनों कारें लुक्स में भी…

Last Updated: May 16, 2026 22:14:46 IST

Honor 400 vs Oppo Find X9 Ultra: फीचर्स से लेकर बैटरी तक क्या है अंतर? कौन सा फोन ज्यादा किफायती

कुछ ही हजार की कीमत में आप एक अच्छा स्मार्टफोन ले सकते है, जो वास्तव…

Last Updated: May 16, 2026 22:12:26 IST

Silver Import Rules Change: सोने के बाद अब चांदी को लेकर सरकार ने बदल दिया नियम, जानें क्या पड़ेगा असर

Silver Import Rules Change: चांदी के व्यापार पर बड़ा फैसला लेते हुए केंद्र सरकार ने…

Last Updated: May 16, 2026 21:29:03 IST

दरवाजे के पीछे भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें,  छोटी आदतें बन सकती हैं आर्थिक और मानसिक तनाव की वजह

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर के हर हिस्से को खास महत्व दिया गया है.…

Last Updated: May 16, 2026 20:36:07 IST

आंध्र प्रदेश के सीएम ने आखिर क्यों कि ज्यादा बच्चे करने की मांग? वजह जान चौंक जाएंगे

Andhra Pradesh Population Scheme: आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को श्रीकाकुलम…

Last Updated: May 16, 2026 20:24:34 IST