मार्केट में मिने वाले बोतल बंद जूस का चलन बढ़ रहा है. अक्सर कुछ लोग गर्मियों में ऐसे जूस की बोतलें लाकर घर पर स्टोर करते हैं. ये तरीका सुविधाजनक हो सकता है, लेकिन इससे आपकी सेहत को क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं. ये जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे और तुरंत बोतल बंद जूस को फेंक देंगे.
Bottles Juice: मार्केट से बीमारियों की 'होम डिलीवरी' करा रहा है बोतलबंद जूस, वजह जानकर तुरंत निकाल फेंकेंगे
गर्मियों में कूल और एनर्जेटिक रहने के लिए खट्ट फलों का जूस पीने की सलाह दी जाती है. ये शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों की आपूर्ति करती है. इसलिए गर्मियां आते के साथ लोग चाय-कॉफी छोड़के डेली एक गिलास ताजा जूस पीते हैं. ये गर्मी से जुड़ी समस्याओं को दूर रता है, चेहरे पर भी ग्लो लाने का काम करता है. कुछ लोग मार्केट जाकर ताजा जूस पीना ज्यादा पसंद करते हैं, लेकिन जिन लोगों के पास समय और उपलब्धता नहीं है, वो बाजार से बोतल बंद जूस लाकर स्टोर करते हैं. देखने में तो ये तरीका आपको सुविधाजनक लगेगा, लेकिन ये आपकी हेल्थ के लिए बहुत खतरनाक हो सकता है. यहां जानें कैसे?
गर्मी में नींबू, संतरा, फालसा, अंगूर जैसे खट्टे फल विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट का भंडार होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाते हैं. गर्मियों में फाइबर और एसिड से भरपूर ये खट्टे फल नेचुरल एनर्जी बूस्टर का भी काम करते हैं. इन फलों में कैलोकी काफी कम होती है, जिससे ये वजन को घटाने में आपकी मदद कर सकते हैं. रोजाना एक गिलास खट्टे फलों के जूस से बॉडी की हाइड्रेशन को री-स्टोर कर सकते हैं, लेकिन खट्टे फल या इसके जूस को गलत तरीके से स्टोर करना आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है.
नींबू, संतरा, मौसमी, फालसा, अंगूर या दूसरे खट्टे फलों में साधारण फलों के मुकाबले साइट्रिक एसिड ज्यादा होता है. फलों के रस का ये एसिड जब प्लास्टिक के संपर्क में आता है तो BPA और थैलेट्स जैसे हानिकारक रसायन फलों के रस में घुल जाते हैं और एनर्जी बढ़ाने के बजाए बेवजह थकान का कारण बनते हैं.
खट्टे फलों का रस जब प्लास्टिक की बोतल में स्टोर किया जाता है तो फलों के रस का साइट्रिक एसिड और बोतल के माइक्रोप्लास्टिक आपस में रिएक्शन करके आपके डायजेशन पर बुरा असर डाल सकते हैं. ये मूड स्विंग और महिलाओं में पीरियड्स की अनियमितता जैसी दिक्कतें भी पैदा कर सकते हैं.
खट्टे फलों के रस को जब प्लास्टिक की बोतल में पैक किया जाता है तो रस में ऑक्सीजन की आवाजाही नहीं हो पाती. इससे जूस का ऑक्सीडाइजेशन तेज हो जाता है और जूस में मौजूद विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं. फिर इस जूस को पीने पर कोई फायदा नहीं मिलता.
वैसे तो फल चाहे खट्टे हो या मीठे, इन्हें तो लंबे वक्त तक रेफ्रिजरेटर में स्टोर किया जा सकता है, लेकिन फलों के जूस को ज्यादा देर तक स्टोर करके नहीं रखना चाहिए.
दोनों ही स्मार्टफोन्स फीचर्स में किफायती होने के साथ ही सात परफॉर्मेंस के मामले में…
दोनों बाइकें अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती हैं साथ ही साथ दोनों बाइकों में…
Lucknow Road Accident: लखनऊ में लापरवाही और तेज रफ़्तार से गाड़ी चलाने से जुड़ा एक…
UCC NEWS: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 जून को दिल्ली में भाजपा और एनडीए शासित…
Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में दिनदहाड़े पुलिस की बदमाशों के साथ आमने-सामने की मुठभेड़…
NEET UG 2026: NEET UG री- एग्जाम की गोपनियता को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के…