अगर किसी महिला को हैवी ब्लीडिंग होती है, तो ये आम बात नहीं है. अगर ऐसा पहली बार हुआ है, तो आप कुछ होम रेमेडीज इस्तेमाल कर सकती हैं. अगर ये समस्या अकसर है, तो देरी किए बिना किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लें.
पीरियड्स में दर्द और घरेलू उपाय
Heavy Bleeding During Periods: महिलाओं में पीरियड्स होना बहुत आम बात है, लेकिन जब ये स्वाभाविक और नेचुरल प्रक्रिया से होते हैं. वहीं अगर ज्यादा पीरियड्स या हैवी पेन होता है, तो ये चिंता का विषय बन जाता है. कुछ महिलाओं या लड़कियों का पीरियड्स के दौरान इतनी ज्यादा ब्लीडिंग होती है कि उन्हें दिन में कई बार अपने पैड बदलने पड़ते हैं. अगर किसी भी महिला या लड़की को इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है, तो देरी किए बिना गाइनकॉलजिस्ट से सलाह लेनी चाहिए.
पीरियड्स के लक्षण वैसे भी महिलाओं को काफी परेशान करते हैं. कुछ महिलाओं को इस दौरान हैवी फ्लो और भयंकर दर्द का सामना करना पड़ता है. अगर किसी को दो घंटे में ही पैड बदलने की जरूरत पड़ती है और एक सप्ताह से ज्यादा पीरियड्स में जाता है, तो इसे भी हैवी पीरियड्स माना जाता है. विशेषज्ञों की मानें, तो फाइब्रायड, रसौली और ट्यूमर से पीड़ित महिलाओं की इस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है.
अगर इसके कारणों की बात करें, तो आयरन की कमी, सर्वाइकल पॉलिप, फाइब्रायड, रसौली, ल्यूपस और हार्मोनल बदलाव के कारण ज्यादा ब्लीडिंग होती है. अगर आपको ज्यादा ब्लीडिंग होती है, तो सही सैनिटरी पैड चुनें. पीरियड्स के दौरान हाइजीन पर विशेष ध्यान दें. साथ ही अपने भोजन में आयरन की मात्रा बढ़ाएं.
नोट: ये केवल सामान्य जानकारी है. अगर आपको किसी तरह की कोई समस्या होती है, तो किसी विशेषज्ञ या चिकित्सक से परामर्श करें. इंडिया न्यूज किसी तरह काी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
MLC Elections 2026: BJP ने उद्योगपति अरुण लखानी को जो NCP सांसद सुप्रिया सुले की…
IPL Unique Record: आरसीबी के स्टार बल्लेबाज फिल साल्ट और गेंदबाज सुयश शर्मा ने आईपीएल…
एक बुजुर्ग को 34 साल पुराने एक मामले में दोषी ठहराया गया. बुजुर्ग की एक…
R Madhavan: अभिनेता आर माधवन के जन्मदिन पर साउथ एक्ट्रेस नयनतारा एक पति और निर्देशक…
फेमस टूरिस्ट स्पॉट कसोल से एक चौंकाने वाली वीडियो सामने आ रही है जहां एक…
नेपाल के एक संरक्षित हिमालयन एरिया में प्लास्टिक बॉटल और कूड़ा-कचरा फेंकने के चलते इंडियन…