<
Categories: हेल्थ

ना हैवी वर्कआउट, ना जिम-फिर भी कैसे घटता है वजन? जापानी लाइफस्टाइल का ऐसा राज जो बदल देगा आपकी फिटनेस का फॉर्मूला

Japanese Weight Loss Tips: जापान में फिट रहना किसी ट्रेंड नहीं बल्कि रोजमर्रा की आदत है. वहां के लोग बिना जिम जाए सिर्फ चलने के एक खास तरीके से वजन कंट्रोल में रखते हैं, जिसे जापानी वॉकिंग तकनीक कहा जाता है. इस तकनीक का आधार इंटरवल वॉकिंग ट्रेनिंग (IWT) है, जिसमें 3 मिनट तेज चाल और 3 मिनट धीमी चाल से बारी-बारी चलना शामिल होता है. आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.

Japanese Weight Loss Tips: जापान में फिट रहना किसी ट्रेंड का हिस्सा नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जीवनशैली है. वहां के लोग छोटी उम्र से ही एक्टिव रहने, संतुलित दिनचर्या अपनाने और नियमित पैदल चलने की आदत विकसित कर लेते हैं. यही वजह है कि बिना जिम जाए भी वे लंबे समय तक फिट और स्लिम दिखाई देते हैं. उनकी सेहत का राज किसी कठिन वर्कआउट में नहीं, बल्कि चलने के एक खास तरीके में छिपा है, जिसे आजकल ‘जापानी वॉकिंग तकनीक’ कहा जाता है.

यह तरीका सामान्य वॉक से थोड़ा अलग जरूर है, लेकिन शरीर पर इसका असर ज्यादा गहरा होता है. इस स्मार्ट वॉकिंग पैटर्न से न केवल वजन नियंत्रित रहता है, बल्कि शरीर की ऊर्जा बनी रहती है और मेटाबॉलिज्म भी बेहतर तरीके से काम करता है. इसी कारण दुनिया भर में यह तकनीक तेजी से लोकप्रिय हो रही है.

इंटरवल वॉकिंग ट्रेनिंग (IWT) क्या है?

 मनीकंट्रोल हिंदी की एक रिपोर्ट के अनुसार इंटरवल वॉकिंग ट्रेनिंग का मतलब है तेज और धीमी चाल को एक निश्चित अंतराल में बदलते रहना. इसमें आमतौर पर तीन मिनट तेज कदमों से चलना और उसके बाद तीन मिनट सामान्य या आरामदायक गति से चलना शामिल होता है. ये छह मिनट का एक चक्र बनता है, जिसे बार-बार दोहराया जाता है.इस तकनीक की खास बात यह है कि इसमें शरीर लगातार एक्टिव रहता है. तेज चाल के दौरान दिल की धड़कन बढ़ती है और कैलोरी बर्न होती है, जबकि धीमी चाल शरीर को रिकवरी का समय देती है. माना जाता है कि इस पैटर्न से साधारण वॉक की तुलना में ज्यादा कैलोरी खर्च होती है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है.

सिर्फ 30 मिनट की वॉक से कैसे मिलता है फायदा?

यह कोई कठिन एक्सरसाइज नहीं है. लगभग 30 मिनट की सही तरीके से की गई वॉक पर्याप्त मानी जाती है. शुरुआत 2-3 मिनट के हल्के वार्म-अप से करें ताकि शरीर तैयार हो जाए. इसके बाद तीन मिनट तेज चाल से चलें-ऐसी गति रखें जिसमें सांस थोड़ी तेज हो लेकिन आप चलना जारी रख सकें. फिर तीन मिनट सामान्य गति से चलकर शरीर को आराम दें. इस क्रम को करीब पांच बार दोहराया जा सकता है.

कई अध्ययनों में पाया गया है कि नियमित रूप से इस तरह चलने से कुछ महीनों में शरीर की चर्बी कम हो सकती है और फिटनेस स्तर बेहतर होता है. यही वजह है कि इसे अब सिर्फ जापान ही नहीं, अन्य देशों में भी अपनाया जा रहा है.

सामान्य वॉक की तुलना में यह ज्यादा असरदार क्यों?

साधारण चलने में कुछ समय बाद शरीर उसी गति का आदी हो जाता है, जिससे कैलोरी बर्न की रफ्तार कम हो सकती है. इंटरवल वॉकिंग में तेज और धीमी चाल बदलते रहने से मेटाबॉलिज्म सक्रिय बना रहता है. विशेषज्ञ मानते हैं कि यह तरीका पेट की चर्बी घटाने, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में सहायक हो सकता है, खासकर जब इसे नियमित रूप से किया जाए.

जापानी वॉक शुरू करते समय किन बातों का ध्यान रखें?

इस वॉक की शुरुआत सुबह के समय करना कई लोगों के लिए सुविधाजनक रहता है, हालांकि दिन में किसी भी समय इसे किया जा सकता है. चलते समय रीढ़ सीधी रखें, कंधे पीछे रखें और पेट की मांसपेशियों को हल्का सा कसकर रखें. समय और स्पीड को ट्रैक करने के लिए मोबाइल ऐप या स्मार्ट वॉच का उपयोग किया जा सकता है. सांस लेने की लय पर भी ध्यान दें-नाक से गहरी सांस लें और धीरे-धीरे छोड़ें.नियमित अभ्यास के साथ यह सरल तकनीक वजन प्रबंधन, स्टैमिना बढ़ाने और शरीर को एक्टिव बनाए रखने में उपयोगी साबित हो सकती है.

नोट- यह मेडिकल सलाह नहीं है बल्कि यह लेख सिर्फ सूचना के लिए दिया गया है. इसे पढ़कर कोई भी कदम ना उठाएं बल्कि एक्पर्ट या डॉक्टर की सलाह लें. इंडिया न्यूज किसी भी परेशानी की जबावदारी नहीं लेता है. 

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivashakti narayan singh

Recent Posts

UP Panchayat Election 2026: 26 मई के बाद भी खत्म नहीं होगी प्रधानों की भूमिका? योगी सरकार बना रही बड़ा प्लान

Panchayat Election 2026: UP में 2026 के पंचायत चुनाव अब लगभग टल चुके माने जा…

Last Updated: May 23, 2026 22:29:11 IST

टेस्टी और क्रंची कोरियन cucumber किमची, गर्मी से देगी राहत, स्वाद और सेहत का बेस्ट कॉम्बिनेशन

Cucumber Kimchi: किमची का नाम सुनते ही जहन में सिर्फ पत्तागोभी और मूली से बनी…

Last Updated: May 23, 2026 19:44:43 IST

SSC GD Exam Reschedule: एसएससी जीडी परीक्षा की बदली तारीख, 28 मई की परीक्षा अब होगी इस दिन

SSC GD Constable भर्ती परीक्षा की डेट में अहम बदलाव किया गया है. अब 28…

Last Updated: May 23, 2026 19:17:26 IST

Funny Jokes: तुम्हें मेरी सुंदरता अच्छी लगती है या संस्कार! पत्नी के पूछने पर पति ने जो कहा, सुनकर…

Joke of the day: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी…

Last Updated: May 23, 2026 18:41:23 IST

Silver Price Today 23 May 2026: चांदी का दाम रविवार को कैसा रहेगा, यहां नोट करें शहरों के रेट्स

Silver Price Today 23 May 2026: सोने के साथ-साथ चांदी के दामों में भी गिरावट…

Last Updated: May 23, 2026 18:38:31 IST