Khan Sir Hospital: मशहूर शिक्षक और यूट्यूबर खान सर ने पटना में एक कम लागत वाला अस्पताल खोला है, जिसका उद्देश्य दवाओं को सभी के लिए अधिक किफायती बनाना है. लेकिन क्या आपको पता है कि खान सर के हॉस्पिटल के टेस्टे के रेट्स वो खुद नहीं तय करते हैं. तो कौन है इसके पीछे.
खान सर के अस्पताल के जांच की कीमतें
Khan Sir: भारत के मध्यम वर्ग का एक बड़ा हिस्सा अस्पताल में जाने के बाद कई मुश्किलों का सामना करता है. चाहे वह इलाज के रेट्स हो या महंगी दवाइयां. ये सभी चीजें आम आदमी को पूरी तरह तोड़ रख देती हैं. इन्हीं सब को देखते हुए जाने-माने शिक्षक और यूट्यूबर खान सर ने पटना में बहुत ही सस्ता अस्पताल खोला है. हॉस्पिटल खुलने के बाद से ही इसकी चारों-तरफ चर्चा हो रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां ब्लड टेस्ट मात्र 7 रुपये और ईसीजी 25 रुपये में उपलब्ध कराए जाएंगे. हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर कौन हॉस्पिटल में जांच के रेट्स तय करता है और क्या है इसके पीछे की कहानी.
खान सर ने अपनी मां से प्रेरित होकर पटना में अस्पताल खोला है. इस हॉस्पिटल का उद्देश्य है चिकित्सा सेवाएं सभी के लिए सस्ती हों और न्यूनतम कीमतों पर सेवाएं और टेस्ट आम आदमी को प्रदान किया जा सके. आपको बता दें कि खान सर ने बताया कि उनके हॉस्पिटल में बीमारियों के टेस्ट की कीमतों को उनकी मां ही निर्धारित करती हैं.
ईटीवी भारत से बात करते हुए खान सर ने कहा, ‘मेरे माता-पिता बहुत खुश हैं. अस्पताल में होने वाले सभी टेस्ट की दरें मेरी मां तय करती हैं. डायलिसिस और अन्य प्रक्रियाओं से पहले क्रिएटिनिन परीक्षण आवश्यक है. मुझे लगता है कि यह 7-8 रुपये में हो जाएगा. अस्पताल में डॉक्टर जब हमें किसी टेस्ट की कीमत बताते हैं, तो मैं अपनी मां के पास जाकर उन्हें रेट चार्ट दिखाती हूं. अगर वो कहती हैं कि हमें कीमत कम करनी है, तो हम वही करते हैं.
खान साहब ने कहा कि बिहार में हम चार से पांच अस्पताल बना रहे हैं ताकि एक जगह पर भीड़भाड़ न हो. ये अस्पताल अलग-अलग बीमारियों के लिए विशेष होंगे और इलाज के साथ-साथ बीमारियों पर शोध भी किया जाएगा.
Vaibhav Sooryavanshi Records: वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपने बल्ले से तबाही मचाई हुई है.…
Love Affair Suicide Case: लखीमपुर खीरी के एक युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो…
सुंदरकांड की ये 5 शक्तिशाली चौपाइयां आपके मन से डर, चिंता और नकारात्मक विचारों को…
Australia vs Pakistan: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला वनडे मैच कीरावलपिंडी में खेला जाएगा.…
Funny Jokes of the Day: हंसी-मजाक करने से जीवन में सकारात्मक माहौल पैदा होता है.…
Who Is Nandini Sharma: चंडीगढ़ की रहने वाली नंदिनी शर्मा ने अपने टी20 डेब्यू पर…