Liver Detox Tips: खराब खान-पान की आदतों के कारण लिवर को डिटॉक्सिफिकेशन की जरूरत होती है. वरना, फैटी लिवर जैसी गंभीर बीमारियां होने का खतरा रहता है, जो जानलेवा भी साबित हो सकती हैं.
लिवर को डिटॉक्स करे ये 5 खाद्य पदार्थ
Liver Detox Tips: आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी, बाहर के खाने और अनियमित दिनचर्या का सबसे ज्यादा असर हमारे लिवर पर ही पड़ता है. लिवर शरीर का एक बहुत ही जरूरी अंग है. यह खून को साफ करता है, पाचन में मदद करता है और शरीर से ज़हरीले पदार्थों को बाहर निकालता है. वैसे तो यह अंग अपने आप को खुद ही साफ़ करने में सक्षम होता है, लेकिन अगर आपकी जीवनशैली बहुत ज्यादा अस्वस्थ है, तो आपको इसे डिटॉक्स करने की जरूरत पड़ सकती है.
हल्दी में करक्यूमिन नामक एक कंपाउंड होता है, जो सूजन को कम करता है और लिवर की कोशिकाओं की मरम्मत में मदद करता है. यह लिवर को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों से भी बचाता है और शरीर को अंदर से मज़बूत बनाता है.
ग्रीन टी में पाए जाने वाले कैटेचिन नामक एंटीऑक्सीडेंट लिवर में जमा फ़ैट को कम करने में मदद करते हैं. रोजाना ग्रीन टी पीने से मेटाबॉलिज़्म बेहतर होता है और फ़ैटी लिवर होने का खतरा कम हो जाता है.
पालक, मेथी, सरसों का साग और ब्रोकली जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां लिवर के लिए बहुत अच्छी मानी जाती हैं. इनमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मदद करते हैं. इनमें मौजूद क्लोरोफिल खून को साफ करता है और लिवर पर पड़ने वाले काम के बोझ को कम करता है.
लहसुन में पाए जाने वाले सल्फर कंपाउंड लिवर के एंजाइम को सक्रिय करते हैं. इससे शरीर से जहरीले तत्वों को बाहर निकालना आसान हो जाता है. इसके अलावा, लहसुन में एंटीबैक्टीरियल गुण भी होते हैं जो लिवर को संक्रमण से बचाते हैं.
नींबू में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट होतेपाए जाते हैं, जो लिवर को साफ रखने में मदद करते हैं. ये शरीर में फैट पचाने की प्रक्रिया को तेज करते हैं, जिससे लिवर में जमा फैट कम होता है. हर सुबह नींबू का रस मिलाकर गुनगुना पानी पीना एक असरदार उपाय माना जाता है.
Vaibhav Sooryavanshi Records: वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपने बल्ले से तबाही मचाई हुई है.…
Love Affair Suicide Case: लखीमपुर खीरी के एक युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो…
सुंदरकांड की ये 5 शक्तिशाली चौपाइयां आपके मन से डर, चिंता और नकारात्मक विचारों को…
Australia vs Pakistan: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला वनडे मैच कीरावलपिंडी में खेला जाएगा.…
Funny Jokes of the Day: हंसी-मजाक करने से जीवन में सकारात्मक माहौल पैदा होता है.…
Who Is Nandini Sharma: चंडीगढ़ की रहने वाली नंदिनी शर्मा ने अपने टी20 डेब्यू पर…