Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.
Metallic Taste in Water Bottle: कई बार ऐसा होता है कि स्टील की बोतल से पानी पीते समय उसमें हल्का-सा धातु जैसा स्वाद महसूस होने लगता है. ऐसे में अधिकतर लोग मान लेते हैं कि शायद पानी खराब हो गया है, जबकि असल वजह अक्सर पानी नहीं बल्कि बोतल की क्वालिटी या उसकी स्थिति होती है, आइए जानते हैं इसे पीना कितना सुरक्षित है.
जानिए स्टील की बोतल से मेटल जैसा टेस्ट आने का कारण
Metallic Taste in Water Bottle: कई लोगों ने कभी न कभी ऐसा महसूस किया होगा कि स्टील की बोतल से पानी पीते समय उसमें हल्का-सा धातु (मेटल) जैसा स्वाद आ रहा है. आमतौर पर हम सोचते हैं कि शायद पानी खराब हो गया है, लेकिन कई बार इसका कारण पानी नहीं बल्कि बोतल की क्वालिटी होती है.
इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत के दैरान डायटीशियन अनुषी जैन, जो गट हेल्थ, हार्मोन और वेट मैनेजमेंट से जुड़ी विशेषज्ञ हैं, बताती हैं कि स्टील की बोतल में पानी का मेटल जैसा स्वाद आने का कारण अक्सर बोतल की गुणवत्ता और उसकी सफाई से जुड़ा होता है,आइए जामते हैं स्टील की बोतल में पानी का स्वाद मेटल जैसा क्यों हो जाता है?
सभी स्टेनलेस स्टील एक जैसे नहीं होते. अच्छी गुणवत्ता वाली बोतलें आमतौर पर 304 या 316 ग्रेड स्टेनलेस स्टील से बनी होती हैं. ये जंग और रासायनिक प्रतिक्रिया के प्रति ज्यादा सुरक्षित मानी जाती हैं, इसलिए इनमें रखा पानी अपना स्वाद नहीं बदलता.लेकिन सस्ती या कम गुणवत्ता वाली बोतलों में कम ग्रेड का स्टील इस्तेमाल हो सकता है. समय के साथ नमी, गर्मी या खट्टे पेय (जैसे नींबू पानी) के संपर्क में आने से अंदर की सतह हल्की प्रतिक्रिया कर सकती है, जिससे पानी में मेटल जैसा स्वाद महसूस हो सकता है.
अगर बोतल की अंदर की सतह अच्छी तरह पॉलिश नहीं की गई हो, तो उसमें छोटे-छोटे कण या खुरदरापन रह सकता है. इससे भी पानी का स्वाद थोड़ा अलग लग सकता है.
अगर बोतल को नियमित रूप से साफ नहीं किया जाता, तो उसमें पानी के मिनरल्स या पुराने पेय के अवशेष जमा हो सकते हैं. इससे भी पानी के स्वाद में बदलाव आ सकता है.
बहुत से लोग मानते हैं कि डबल-लेयर या इंसुलेटेड स्टील बोतल अपने-आप ज्यादा सुरक्षित होती है, लेकिन ऐसा पूरी तरह सही नहीं है. पानी की सुरक्षा इस बात पर ज्यादा निर्भर करती है कि बोतल किस ग्रेड के स्टेनलेस स्टील से बनी है, न कि उसमें कितनी परतें हैं.हालांकि इंसुलेटेड बोतल का एक फायदा जरूर होता है. यह पानी का तापमान लंबे समय तक बनाए रखती है और बाहरी गर्मी का असर कम करती है. इससे पानी ज्यादा समय तक ठंडा रहता है और गर्म वातावरण में बैक्टीरिया बढ़ने की संभावना भी कुछ हद तक कम हो सकती है.
ज्यादातर मामलों में हल्का मेटल जैसा स्वाद किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत नहीं होता. यह अक्सर बोतल की गुणवत्ता या सफाई से जुड़ी बात होती है. फिर भी अच्छी गुणवत्ता की बोतल का इस्तेमाल करना और उसे साफ रखना जरूरी है, ताकि पानी हमेशा ताजा और सुरक्षित रहे.
RBI Action: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों…
Rishika Dutta Video: सोशल मीडिया पर एक महिला ने वीडियो बनाकर बनाता कि उन्होंने एक…
इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी…
अगर आप भी गर्मियों के मौसम में अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो…
Viral Video: इंटरनेट पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक…
Funny Jokes of the Day: हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. आपकी…