होम / Millet Milk: अपने खाने में शामिल कर सकते हैं ये 5 तरह के वीगन मिलेट मिल्क, जानें इसके फायदे

Millet Milk: अपने खाने में शामिल कर सकते हैं ये 5 तरह के वीगन मिलेट मिल्क, जानें इसके फायदे

Itvnetwork Team • LAST UPDATED : March 12, 2024, 5:10 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), Millet Milk: दुनिया भर में प्लांट बेस्ड खाने का प्रचलन तेजी से बढ़ रही है। बात करें स्वास्थ के क्षेत्र की तो लोग मिलेट की भी अलग अलग किस्मों को काफी पसंद कर रहें है। अलग अलग प्रकार के बाजरे डेयरी दूध का विकल्प बनाने के लिए कई तरह से उपयोग करते हैं। इतना प्रचलित होने के बाद आपको भी मिलेट के दूध के बारे में जानना चाहिए और उसका स्वाद लेना चाहिए। इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी है।

वहीं मिलेट का दूध विभिन्न प्रकार के मिलेट से बनाया जाता है। जोकि कैल्शियम और प्रोटीन जैसे आवश्यक विटामिन और खनिजों से युक्त एक ग्लूटेन-फ्रि अनाज है। मिलेट का दूध अमूमन फॉक्सटेल, प्रोसो,या ब्राउनटॉप मिलेट से बनाया जाता है।

आइए जानते है अलग अलग मिलेट मिल्क के बारे में

फॉक्सटेल मिलेट मिल्क

फॉक्सटेल मिलेट मिल्क, फॉक्सटेल मिलेट से प्राप्त होता है। इसको इटालियन मिलेट भी कहा जाता है। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सिडेंट होते हैं। फीका या हल्के स्वाद के कारण, इस दूध का उपयोग अक्सर सूप, विभिन्न प्रकार के मीठे और नमकीन व्यंजनों में किया जाता है। यह प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होता है, इसलिए आप इसे दूध का विकल्प मान सकते हैं।

रागी मिलेट मिल्क

रागी दूध, अमूमन बाजरे के दानों से बनाया जाता है। जिसे रात भर भिगोया या अंकुरित किया जाता है। इसे आप अलग अलग व्यंजनों में इस्तेमाल कर सकते हैं। स्मूदी, पॉप्सिकल्स, पुडिंग,खीर, दलिया, और भी बहुत कुछ इस पौष्टिक दूध के विकल्प का उपयोग करके तैयार किया जा सकता है। शाकाहारी, प्लांट बेस्ड, ग्लूटेन और लैक्टोज से रहित होने के कारण, रागी दूध डेयरी दूध की जगह आसानी से ले सकता है। यह कैल्शियम, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी जैसे आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

Also Read: केरला में तेजी से फैल रहा है गलसुआ, जानें लक्षण और बचाव के उपाय

ब्राउनटॉप मिलेट मिल्क

ब्राउनटॉप मिलेट एक तरह से बाजरे का ही रूप है, जिसे भारत में कोर्रा भी कहा जाता है। ब्राउनटॉप मिलेट मिल्क एंटीऑक्सीडेंट का एक अच्छा स्रोत है। यह मिलेट कैल्शियम और प्रोटीन जैसे आवश्यक विटामिन और खनिजों से भरपूर है। ये काफी पौष्टिक और स्वाद में थोड़ा मीठा होता है। इसलिए इसका इस्तेमाल स्मूदी और बेक किया हुआ सामान तैयार करने के लिए किया जा सकता है।

प्रोसो मिलेट मिल्क

प्रोसो मिलेट मिल्क, प्रोसो मिलेट से तैयार किया जाता है, इसे हॉग, सफेद या काशिफ मिलेट भी कहा जाता है। भारत में इसे छेना भी कहा जाता है। इसमें उच्च फाइबर होता है,। जोकि पाचन को सही करने के लिए एक अच्छा ड्रिंक भी माना जाता है। इसमें जरूरी विटामिन, कैल्शियम, खनिज, कैल्शियम और प्रोटीन भी होता है। प्रोसो मिलेट मिल्क स्वादिष्ट पुडिंग, आइसक्रीम और डेसर्ट बनाने के लिए भी किया जा सकता है।

पर्ल मिलेट मिल्क

पर्ल मिलेट दूध, जो भारत में बाजरे के नाम से जाना जाता है। जिसे बाजरे से प्राप्त किया जाता है। इस मिलेट को अविश्वसनीय रूप से पौष्टिक माना जाता है। जिसमें खनिज, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। अपनी पोष्टिकता से भरपूर , बढ़ी हुई कैल्शियम और प्रोटीन सामग्री के साथ, पर्ल मिलेट मिल्क कैल्शियम के सेवन को पूरा करने के लिए काफी अच्छा है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT