<
Categories: हेल्थ

Superfood for Winter: खाने की थाली में इस सुपरफूड को जरूर दें जगह, फायदे जान हो जाएंगे हैरान

सर्दी के मौसम में बाजरे का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है. विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि इस सुपरफूड को खाने की थाली में शामिल करना चाहिए.

Superfood for Winter: लोगों को खानपान के लिहाज से सर्दियों का मौसम पसंद होता है. कहा जाता है कि इस मौसम में भूख और नींद दोनों ज्यादा आती है. ऐसे में लोग ऐसा खाना खाना पसंद करते हैं, जो शरीर को गर्म रखे. सर्दियों में शरीर को गर्म करने के लिए कई सुपरफूड्स का सेवन किया जाता है. इनमें सबसे पहले बाजरे का नाम आता है. बाजरे को अपनी खाने की थाली में शामिल करना एक बेहद अच्छा ऑप्शन है. हालांकि कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है.

ये अनाज शरीर को गर्म रखने के साथ ही ताकत भी देता है क्योंकि इसमें फाइबर, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और विटामिन पाए जाते हैं. विशेषज्ञ भी बाजरा जैसी चीजों को खाने की सलाह देते हैं क्योंकि ये कैलोरी इंटेक को हेल्दी मेंटेन करते हुए हमें एनर्जेटिक रखता है.

कैसे करें बाजरे का सेवन?

  • बाजरे की रोटी
  • बाजरे की खिचड़ी
  • बाजरे की खीर
  • बाजरे के लड्डू आदि

बाजरा खाने के फायदे

  • बाजरा शरीर को गर्म रखता है और ठंड का ज्यादा अनुभव नहीं होने देता, जो सर्दियों के लिए बेहद जरूरी है.
  • बाजरे में फाइबर होता है, जो कब्ज, गैस और एसिडिटी से राहत देता है.
  • बाजरे में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिसके कारण ब्लड शुगर तेजी से नहीं बढ़ता. इस तरह बाजरे का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है.
  • बाजरे में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है.
  • बाजरे में पाया जाने वाला फाइबर वजन नियंत्रण में सहायक होता है क्योंकि फाइबर के कारण पेट ज्यादा देर तक भरा रहता है.
  • बाजरा खाने से एनर्सी ज्यादा देर तक रहती है. इसमें पाए जाने वाले कॉम्प्लेक्स कार्ब्स धीरे-धीरे पचते हैं. इससे लंबे समय तक एनर्जी मिलती है और ज्यादा नींद नबीं आती है.
  • बाजरे में मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को बूस्ट करते हैं.

बाजरा खाने वाले ध्यान रखें ये बातें

बता दें कि बाजरे की 2 ही रोटी खानी चाहिए. ज्यादा खाने से गैस की परेशानी हो सकती है और पेट भारी लग सकता है. बाजरे का सेवन सुबह और दोपहर में करना चाहिए. अगर रात में बाजरा खा रहे हैं, तो सोने से 3-4 घंटे पहले खाएं क्योंकि रात में पाचन धीमा होता है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

RBI ने एक ही झटके में 150 NBFC का रजिस्ट्रेशन क्यों किया रद्द? चौंकाने वाली वजह कर देगी हैरान

RBI Action: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों…

Last Updated: May 14, 2026 22:57:25 IST

QR कोड हिस्ट्री से रेस्तरां स्टाफ ने निकाला महिला का नंबर, फिर रात में किया ये कांड, Video देख सहम उठेगा कलेजा

Rishika Dutta Video: सोशल मीडिया पर एक महिला ने वीडियो बनाकर बनाता कि उन्होंने एक…

Last Updated: May 14, 2026 22:34:19 IST

IPL के बीच क्रिकेटर का संन्यास, फर्स्ट क्लास को कहा अलविदा, 10000 से भी ज्यादा रन बनाए

इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी…

Last Updated: May 14, 2026 19:51:37 IST

महंगे प्रोडक्ट्स नहीं चेहरे पर लगाएं मैंगो फेस पैक, 10 मिनट में घर पर करें तैयार

अगर आप भी गर्मियों के मौसम में अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो…

Last Updated: May 14, 2026 18:38:34 IST

वाह रे भैया स्कूटी पर स्कूटी! सड़क पर निकली ऐसी सवारी कि दंग रहे लोग, महिला ने खींचा ध्यान

Viral Video: इंटरनेट पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक…

Last Updated: May 14, 2026 18:32:37 IST

Joke of the Day: दादी मां आप टे बोलकर दिखाओ… वजह पूछने पर बच्चे ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर ठहाके लगाएंगे

Funny Jokes of the Day: हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. आपकी…

Last Updated: May 14, 2026 16:04:32 IST