<
Categories: हेल्थ

मोबाइल की लत बिगाड़ रही मानसिक सेहत, डिप्रेशन में उठा रहे आत्मघाती कदम, डॉक्टर से जानें कैसे करें सुधार

Smartphone Addiction: मोबाइल की लत का ही असर है कि, आज देशभर से बच्चों के आत्मघाती कदम उठाने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं. हाल ही में ऐसा ही एक मामला गाजियाबाद से सामने आया है. जहां मोबाइल पर गेम खेलने की लत से तीन बहनों ने आत्मघाती कदम उठा लिया. ऐसे में जरूरी है कि पैरेंट्स बच्चों के पालन-पोषण पर अधिक ध्यान दें, लेकिन मोबाइल से दूरी रखें. अब सवाल है कि आखिर मोबाइल की लत बच्चों को कैसे प्रभावित करती है? इस बारे में बता रहे हैं मनोचिकित्सक डॉ. विवेक कुमार-

Smartphone Addiction: ये सच है कि, आजकल लोगों में मोबाइल की लत बढ़ती जा रही है. इसका असर लोगों की मानसिक सेहत पर पड़ रहा है. इसका सबसे ज्यादा गलत असर कम उम्र के बच्चों पर देखने को मिल रहा है. क्योंकि, अधिकतर बच्चे स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप जैसे कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का खूब इस्तेमाल करते हैं. यही वजह है बच्चों की मानसिक सेहत पर इसका प्रभाव अधिक देखने को मिल रहा है. मोबाइल की लत का ही असर है कि, आज देशभर से बच्चों के आत्मघाती कदम उठाने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं. हाल ही में ऐसा ही एक मामला गाजियाबाद से सामने आया है. जहां मोबाइल पर गेम खेलने की लत से तीन बहनों ने आत्मघाती कदम उठा लिया. ऐसे में जरूरी है कि पैरेंट्स बच्चों के पालन-पोषण पर अधिक ध्यान दें, लेकिन मोबाइल से दूरी रखें. अब सवाल है कि आखिर मोबाइल की लत बच्चों को कैसे प्रभावित करती है? पैरेंट्स कैसे लाएं बच्चों में सुधार? आइए जानते हैं इन सवालों के बारे में India News को बता रहे हैं राजकीय मेडिकल कॉलेज के मनोचिकित्सक डॉ. विवेक कुमार-

मोबाइल की लत सेहत को कैसे करती है प्रभावित?

एक्सपर्ट के मुताबिक, एंजाइटी एक परेशान करने वाली भावना है, जिसमें लोगों को हर वक्त लगता है कि कुछ ठीक नहीं है, भले ही सब कुछ ठीक हो. एंजाइटी से पीड़ित होने पर लगता है कि जैसे अचानक कुछ खतरनाक होने वाला है. ऐसी कंडीशन में लोगों के दिल की धड़कन तेज हो जाती है, हथेलियों पर पसीना आ जाता है, शरीर कांपने लगता है और मांसपेशियों में तनाव जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं. अगर वक्त रहते एंजाइटी को कंट्रोल न किया जाए, तो यह डिप्रेशन का रूप ले सकता है. यही वजह है कि आज बच्चों में डिप्रेशन का खतरा बढ़ रहा है.

इस तरह छुड़ाएं बच्चों की मोबाइल की आदत

लिमिट का ध्यान रखें: सबसे पहली और महत्वपूर्ण बात यह है कि बच्चों के डिजिटल कंटेंट की लिमिट तय करें, जो चीजें बच्चों की सेहत पर असर डालती हैं, उन्हें बच्चों को न देखने दें. यह पेरेंट्स की जिम्मेदारी है. बच्चों के डिजिटल एक्सपोज़र का टाइम कम कर दें. यह अनुशासन आपके बच्चे में फोन की लत को छुड़ाने में मददगार हो सकता है.

हेल्दी डाइट: बच्चों की ओवरऑल हेल्थ सुधारने के लिए उनकी सही डाइट प्लान करें. साथ ही मोबाइल की लत छुड़ाने के लिए बच्चों को बाहर खेलने के लिए ले जाएं. बाहर ले जाकर बच्चों को महत्वपूर्ण गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रेरित करें, जिससे उनकी क्रिएटिविटी बढ़ सके.

भरपूर नींद लें: ज्यादातर बच्चों में देखने में आता है कि वह सोने से पहले देर फोन चलाते हैं. ऐसा करना सेहत के लिए घातक हो सकता है. इससे उनकी नींद प्रभावित हो सकती है. यदि आप इस लत से बच्चे को बचाना चाहते हैं तो रात में सोने से कम से कम 2 घंटे पहले फोन को अलग रख देना चाहिए.

बच्चों से फ्रेंडली व्योहार: बच्चों को प्यार और दुलार से भी मोबाइल की लत छुड़ा सकते हैं. इसके लिए आप बच्चों के मन में झांकने की कोशिश करें और उनसे खुलकर बात करें. ऐसा करने से बच्चे आपसे अपनी परेशानी शेयर कर पाएंगे और आपको पेरेंटिंग में काफी मदद मिल सकेगा. इससे उनकी मेंटल हेल्थ बेहतर होगी.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar
Tags: Health News

Recent Posts

RBI ने एक ही झटके में 150 NBFC का रजिस्ट्रेशन क्यों किया रद्द? चौंकाने वाली वजह कर देगी हैरान

RBI Action: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों…

Last Updated: May 14, 2026 22:57:25 IST

QR कोड हिस्ट्री से रेस्तरां स्टाफ ने निकाला महिला का नंबर, फिर रात में किया ये कांड, Video देख सहम उठेगा कलेजा

Rishika Dutta Video: सोशल मीडिया पर एक महिला ने वीडियो बनाकर बनाता कि उन्होंने एक…

Last Updated: May 14, 2026 22:34:19 IST

IPL के बीच क्रिकेटर का संन्यास, फर्स्ट क्लास को कहा अलविदा, 10000 से भी ज्यादा रन बनाए

इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी…

Last Updated: May 14, 2026 19:51:37 IST

महंगे प्रोडक्ट्स नहीं चेहरे पर लगाएं मैंगो फेस पैक, 10 मिनट में घर पर करें तैयार

अगर आप भी गर्मियों के मौसम में अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो…

Last Updated: May 14, 2026 18:38:34 IST

वाह रे भैया स्कूटी पर स्कूटी! सड़क पर निकली ऐसी सवारी कि दंग रहे लोग, महिला ने खींचा ध्यान

Viral Video: इंटरनेट पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक…

Last Updated: May 14, 2026 18:32:37 IST

Joke of the Day: दादी मां आप टे बोलकर दिखाओ… वजह पूछने पर बच्चे ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर ठहाके लगाएंगे

Funny Jokes of the Day: हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. आपकी…

Last Updated: May 14, 2026 16:04:32 IST