<
Categories: हेल्थ

Heart Attack: नॉर्मल कोलेस्ट्रॉल के बावजूद हार्ट अटैक का खतरा, जानें हिडेन फैकटर्स और बचाव के उपाय

अगर किसी का कोलेस्ट्रॉल लेवल नॉर्मल है, तो इसका ये मतलब बिल्कुल नहीं है कि उन्हें हार्ट अटैक का खतरा न हो. इसके कुछ हिडेन फैकटर्स हार्ट अटैक का कारण बन सकते हैं.

Heart Attack Cause: आज के समय में हार्ट अटैक एक बेहद आम समस्या हो गई है. बच्चों से लेकर बड़ों तक लगभग लाखों लोग हार्ट अटैक का शिकार बनते हैं. पहले LDL या लो HDL के कारण हार्ट अटैक होता था लेकिन अब ऐसा नहीं है. कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट ‘नॉर्मल’ आने के बावजूद भी लाखों लोग हार्ट अटैक का शिकार हो रहे हैं. लेटेस्ट मेडिकल रिसर्च में पता चला है कि कोलेस्ट्रॉल ही नहीं छिपे हुए लिपोप्रोटीन पार्टिकल्स के कारण हार्ट अटैक होता है, जिनके बारे में साधारण टेस्ट से पता नहीं चलता. इसके अलावा भी कई कारण हार्ट अटैक का कारण हो सकते हैं. 

बता दें कि Lipoprotein(a) [Lp(a)], एपोलीपोप्रोटीन बी (ApoB) रिच पार्टिकल्स और रेम्नेंट कोलेस्ट्रॉल पार्टिकल्स धमनियों में खतरनाक प्लाक जमा कर देते हैं, जो हार्ट अटैक का कारण हो सकते हैं. इसके अलावा ये जेनेटिक भी हो सकता है. साथ ही डायबिटीज, क्रोनिक सूजन, तनाव और खराब नींद, साइलेंट प्लाक और हाई ब्लड प्रेशर और मोटापा भी हार्ट अटैक के कारण हो सकते हैं.

  • बता दें कि छोटे-घने एलडीएल कण बड़े कणों से ज्यादा खतरनाक हो सकते हैं. ये धमनियों में घुसकर प्लाक बनाते हैं. ऐसे में कुल LDL नॉर्मल दिखता है लेकिन ये कण हार्ट अटैक का कारम बन सकते हैं.
  • शरीर में क्रोनिक सूजन धमनियों को नुकसान पहुंचाती है. इससे प्लाक अस्थिर होता है और टूटकर क्लॉट बन सकता है.
  • हार्ट अटैक की समस्या जेनेटिक भी हो सकती है. अगर परिवार में किसी को हार्ट अटैक की समस्या के कारण भी ऐसा हो सकता है.
  • कोलेस्ट्ऱॉल को ठीक से प्रोसेस न हो पाने के कारण भी हार्ट अटैक की समस्या होती है.
  • इसके अलावा तनाव और नींद, जिसके कारण ब्ल़ड प्रेशर गिरता है और इससे सूजन बढ़ती है. तनाव और खराब नींद हार्मोनल असंतुलन पैदा करते हैं, जो हार्ट पर बुरा असर डालते हैं.
  • साइलेंट प्लाक धमनियों में धीरे-धीरे जमता है और बाद में फटता है. ऐसे में खून का क्लॉट बन जाता है, जिसके कारण हार्ट अटैक हो सकता है.
  • हाई ब्लड प्रेशर और मोटापा कोलेस्ट्रॉल के साथ मिलकर दिल पर दबाव बढ़ाते हैं, जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है.

हृदय रोग के मुख्य लक्षण

  • सीने में दर्द और जकड़न
  • हल्की मेहनत पर सांस फूलना
  • सोते समय सांस में रुकावट
  • बिना किसी मेहनत के पसीना आना
  • छोटी-छोटी गतिविधियों में भी थकावट
  • दिल की धड़कन तेज या अनियमित हो जाना
  • खड़े होने पर सिर चकराना
  • पैरों या पेट में सूजन आना

हार्ट अटैक के शुरुआती संकेत

  • छाती के बीच में दबाव या दर्द
  • बाएं हाथ में झनझनाहट
  • कमजोरी व घबराहट
  • अत्यधिक पसीना

हृदय रोग से बचाव के उपाय

  • अगर आप हृदय रोग से बचना चाहते हैं, तो रोजाना लगभग 30-40 मिनट की वॉक करनी चाहिए.
  • कम नमक, कम तेल और संतुलित आहार लें.
  • धूम्रपान और शराब के सेवन से बचें.
  • तनाव कम करने के लिए योग और मेडिटेशन करें.
  • अपने वजन को नियंत्रित रखने के लिए एक्सरसाइज करें.
  • समय-समय पर हेल्थ चेकअप कराएं
  • नींद पूरी करें.

अगर आपको हार्ट अटैक के लक्षण महसूस होते हैं, तो जल्द ही डॉक्टर से संपर्क करें. डॉक्टर आपको कुछ टेस्ट लिखकर देंगे, जिन्हें कराक और मेडिकल सलाह से दवाइयां लेकर आप ठीक हो सकते हैं. इस बीच आप ड्राइविंग करने से भी बचें.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

Abhinav Arora: पुलिस खड़ी रही, भीड़ तोड़ती रही कार, बाल संत अभिनव अरोड़ा पर हमला; महिला की चीखें कैमरे में कैद

Abhinav Arora Attack: बाल आध्यात्मिक वक्ता अभिनव अरोड़ा की कार पर गुरुवार हमला किया गया,…

Last Updated: April 10, 2026 00:28:31 IST

KKR vs LSG: लखनऊ की सांस रोक देने वाली जीत! मुकुल चौधरी ने फिफ्टी ठोक पलटी बाजी, देखती रह गई कोलकाता

KKR vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर IPL 2026 में…

Last Updated: April 10, 2026 00:02:05 IST

‘तुम मेरी बेटी हो, तुम्हारा कन्यादान…’, 3 साल तक करता रहा रेप; पीड़िता ने खोल अशोक खरात का राज़

Ashok Kharat Case Update: महाराष्ट्र के नासिक के कैप्टन बाबा उर्फ अशोक खरात केस में…

Last Updated: April 10, 2026 00:05:29 IST

TMC द्वारा Humayun Kabir के स्टिंग वीडियो की कितनी है सच्चाई? गंभीर आरोपों पर क्या बोले कबीर

Humayun Kabir Controversy: TMC ने आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर पर…

Last Updated: April 9, 2026 23:25:28 IST

‘आई एम अनएबल टू कॉल पुलिस’, पंचकूला में इंजीनियर की रहस्यमी मौत; कमरे की दीवार पर खून से लिखा मैसेज

Panchkula Engineer Suspicious Death: मृतक इंजीनियर की पहचान बंदला ऋषिकेश के रूप में हुई है.…

Last Updated: April 9, 2026 22:52:33 IST

Fatehpur Girl Viral Video: ‘ये मेरी गर्लफ्रेंड है…’, बीच सड़क पर लोगों के सामने लड़की के साथ क्या करने लगा अमन सैय्यद? पीड़िता करती रही मना

Fatehpur Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक लड़के ने जबरदस्ती एक लड़की को…

Last Updated: April 9, 2026 22:27:03 IST