<
Categories: हेल्थ

भारत के बच्चों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा, USA को भी छोड़ा पीछे, ‘वर्ल्ड ओबेसिटी एटलस 2026’ ने किया चौंकाने वाला खुलासा!

हाल ही में वर्ल्ड ओबेसिटी एटलस 2026 जारी किया गया. इस रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के 10 देशों में सबसे ज्यादा मोटे बच्चे पाए जाते हैं. रिपोर्ट में सबसे अधिक चौंकाने वाला खुलासा भारत के बारे में किया गया है.

बीते दिनों वर्ल्ड ओबेसिटी डे के अवसर पर वर्ल्ड ओबेसिटी एटलस 2026 जारी किया गया. इस रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के 10 देशों में सबसे ज्यादा मोटे बच्चे पाए जाते हैं. इसमें 5-19 साल के बच्चों में हाई बीएमआई या मोटापे की स्थिति बताई गई.

रिपोर्ट में सबसे अधिक चौंकाने वाला खुलासा भारत के बारे में किया गया है. इसके अनुसार भारत के बच्चों में मोटापा तेजी से बढ़ रहा है और अब यह ओबेसिटी के मामले में अमेरिका से आगे निकल गया है.

क्या कहती है रिपोर्ट

वर्ल्ड ऑबेसिटी फेडरेशन ने वर्ल्ड ऑबेसिटी डे (4 मार्च) पर यह एटलस जारी किया है. इस रिपोर्ट में 5-19 साल के बच्चों में हाई बीएमआई या मोटापे की स्थिति बताई गई है. एटलस के आंकड़ों के अनुसार 2025 तक 10 देशों में 20 करोड़ से ज्यादा स्कूल जाने वाले बच्चे मोटापे और हाई BMI से प्रभावित हैं. वैश्विक स्तर पर 20.7% बच्चे अधिक वजन के या मोटे हैं. एटलस के अनुसार 2040 तक यह आंकड़ा बढ़कर 50.7 करोड़ हो सकता है. बच्चों में अधिक मोटापे वाले क्रमशः शीर्ष 10 देश हैं: चीन, भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका (USA), इंडोनेशिया, ब्राजील, पाकिस्तान, नाइजीरिया, बांग्लादेश, रूस और मैक्सिको. इस सर्वेक्षण के अनुसार, विश्व भर में 5 से 19 वर्ष की आयु के पांच में से एक से अधिक बच्चे (20.7 प्रतिशत) अब अधिक वजन वाले या मोटापे से ग्रस्त हैं. यह आंकड़ा 2010 के 14.6 प्रतिशत से काफी अधिक है.

भारत में स्थिति

वर्ल्ड ओबेसिटी एटलस के अनुसार भारत में 2025 में 4.1 करोड़ बच्चे हाई बीएमआई से जूझ रहे हैं. 2025 में, भारत में 5-9 वर्ष की आयु के लगभग 14.921 मिलियन बच्चे या तो अधिक वजन वाले या मोटे थे. वहीं 10-19 वर्ष की आयु के बच्चों में यह संख्या और भी अधिक, 26.402 मिलियन थी. कुल मिलाकर, भारत में 5-19 वर्ष की आयु के 41 मिलियन बच्चे उच्च बीएमआई के साथ जी रहे हैं, जिनमें से 14 मिलियन बच्चों को मोटापे से ग्रस्त के रूप में वर्गीकृत किया गया हैं. बच्चों में बढ़ती ओबेसिटी का कारण जंक फूड, शुगर ड्रिंक्स, डिजिटल मार्केटिंग, कम शारीरिक गतिविधि को माना जा रहा है. 

समाधान के उपाय

मोटापा बच्चों की ग्रोथ को रोक देता है. बच्चों में बढ़ती ओबेसिटी को रोकने के लिए जरूरी है कि उनकी दिनचर्या और खान-पान पर ध्यान दिया जाये. बच्चों को फोन और वीडियो गेम की बजाय आउटडोर खेल खेलने  प्रोत्साहित करें और उनमें नियमित व्यायाम की आदत डालें. इसके अतिरिक्त बच्चों को जंक फ़ूड, कोल्ड ड्रिंक्स और अधिक तले-भुने खाने से दूर रखें. उनके खाने में हरी सब्जियां, फल जैसे स्वास्थ्यवर्धक भोज्य पदार्थ शामिल करें.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

बुलंदशहर में बंदर बना ‘नोटों का बादशाह’! वकील के ₹2 लाख नकद छीन करने लगा नोटों की बारिश; ये अनोखी करतूत देख लोग हैरान

Bulandshahr Monkey Throws Money: बुलंदशहर में एक हैरतअंगैज घटना ने सबको चौंका दिया. दरअसल कचहरी…

Last Updated: May 31, 2026 23:06:42 IST

इम्युनिटी बूस्टर है यह फल का जूस! गर्मियों में रोजाना पीना करें शुरू, वायरल बीमारियां रहेंगी कोसों दूर!

Immuniy Booster Juice: कई लोग सालभर सर्दी, खांसी और जुकाम से पीड़ित रहते हैं. ऐसे…

Last Updated: May 31, 2026 20:57:30 IST

Tesla Model Y L vs Mercedes-Benz CLA: कौन है सेगमेंट की बेस्ट कार? फीचर्स और परफॉर्मेंस में क्या ज्यादा किफायती

दोनों कारों की कीमत में अंतर है. अगर आप इन दोनों ही कारों को लेकर…

Last Updated: May 31, 2026 20:36:28 IST

Toyota Taisor vs Jeep Compass: कौन सी कार है सेग्मेंट की बेस्ट? किसमें मिलते हैं एडवांस फीचर्स, किसे लेना रहेगा सही

अगर आप एक किफायती और बजट फ्रेंडली कॉम्पैक्ट एसयूवी कार लेना चाहते हैं तो ऐसे…

Last Updated: May 31, 2026 20:33:56 IST

Funny Jokes: तुमने कोई नेक काम किया है? टीचर के पूछने पर छात्र ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर सिर पकड़ लेंगे

Funny Jokes of the Day: आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी…

Last Updated: May 31, 2026 19:03:38 IST

DRDA: मोबाइल से देखता था महिला वॉशरूम का फुटेज, एकतरफा प्यार में कर्मचारी ने पार की सारी हदें, अब सलाखों के पीछे

Jagatsinghpur DRDA Office Case: ओडिशा में डिस्ट्रिक्ट रूरल डेवलपमेंट एजेंसी (DRDA) के दफ़्तर में महिलाओं…

Last Updated: May 31, 2026 18:29:10 IST