<

बेटा या बेटी… किसकी शादी पहले करनी चाहिए? घर के बड़े बच्चे का ही विवाह पहले क्यों, सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी परंपरा

Son or daughter Who should marry first: बच्चों का समय पर विवाह, हर मां-बाप का सपना होता है. लेकिन, हमारी परंपरा में कुछ ऐसी लोक प्रथाएं भी शामिल हैं, जिनका बेशक शास्त्रों में कोई जिक्र न हो, लेकिन पीढ़ी दर पीढ़ी हम निभाते चल रहे हैं. ऐसी ही एक परंपरा है कि, घर में सबसे पहले बेटी की शादी करेंगे फिर बेटे की. क्या आपने कभी सोचा है कि, आखिर ऐसा करने के पीछे की वजह क्या है?

Son or daughter Who should marry first: शादी-विवाह भारतीय परंपरा का एक बहुत ही अहम हिस्सा है. यह न केवल दो लोगों का, बल्कि दो परिवारों और आत्माओं का मिलन है. इसके जरिये दो रिश्तों को भी मजबूती मिलती है. इसलिए बच्चों का समय पर विवाह, हर मां-बाप का सपना होता है. लेकिन, हमारी परंपरा में कुछ ऐसी लोक प्रथाएं भी शामिल हैं, जिनका बेशक शास्त्रों में कोई जिक्र न हो, लेकिन पीढ़ी दर पीढ़ी हम निभाते चल रहे हैं. ऐसी ही एक परंपरा है कि, घर में सबसे पहले बेटी की शादी करेंगे फिर बेटे की. या यूं कहें कि, घर के बड़े बेटे का ही पहले विवाह किया जाएगा. क्या आपने कभी सोचा है कि, आखिर ऐसा करने के पीछे की वजह क्या है? क्या आज भी लोग इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं या नहीं? 

किस परंपरा के उलट सचिन ने की अर्जुन की शादी

हाल में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व और दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी मुंबई में सानिया चंडोक के साथ बड़े धूम धाम से हुई. बता दें कि, अर्जुन सचिन तेंदुलकर के छोटे बेटे हैं, जबकि बड़ी बेटी सारा तेंदुलकर हैं. सारा अभी अविवाहित हैं. 

पहले बेटी की ही शादी क्यों?

गाजियाबाद के ज्योतिषाचार्य राकेश चतुर्वेदी कहते हैं कि, पहले बेटा की शादी करनी है या बेटी की? पहले बड़े बेटे की ही शादी पहले क्यों? ये दोनों की सवालों का जवाब किसी भी धर्म पुराण नहीं मिलता है. इसलिए मां-बाप अपनी सुविधा अनुसार बच्चों का विवाह कर सकते हैं. लेकिन, इसका जिक्र लोक प्रथाओं में जरूर मिलता है. तो पहले बात कर लेते हैं कि, पहले बेटा की शादी करें या फिर बेटी की.   

लोक प्रथाओं के अनुसार, आपने अक्सर घर के बड़े-बुजुर्गों से कहते सुना होगा कि, पहले बेटी की शादी करो. लेकिन, क्यों? इसके पीछे का मुख्य कारण कि, हम बेटी को लक्ष्मी का स्वरूप मानते हैं. ऐसे में लक्ष्मी स्वरूप बेटी की जब विदाई करते हैं तो कहते हैं कि साथ में लक्ष्मी भी चली जाती हैं. वहीं, जब बेटे की शादी करते हैं तो वहां की लक्ष्मी स्वरूप बेटी को घर लाते हैं. ऐसा करने से घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती है. 

घर के बड़े बेटे की ही पहले शादी क्यों?

ज्योतिषाचार्य कहते हैं कि, पहले बड़े बेटे की ही शादी को लेकर भी कोई शास्त्र नहीं है. लेकिन, परंपरा में घर के बड़े बच्चे (बेटे या बेटी) की शादी पहले करने के पीछे कुछ कारण जरूर हो सकते हैं, जैसे- उम्र का क्रम, सामाजिक जिम्मेदारी और धार्मिक मान्यताएं. माना जाता है कि बड़ा बच्चा अधिक जिम्मेदार और परिपक्व होता है, जो परिवार को संभालने और छोटे भाई-बहनों का मार्गदर्शन करने में सक्षम है, जिससे पारिवारिक स्थिरता बनी रहती है. 

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Recent Posts

बुलंदशहर में बंदर बना ‘नोटों का बादशाह’! वकील के ₹2 लाख नकद छीन करने लगा नोटों की बारिश; ये अनोखी करतूत देख लोग हैरान

Bulandshahr Monkey Throws Money: बुलंदशहर में एक हैरतअंगैज घटना ने सबको चौंका दिया. दरअसल कचहरी…

Last Updated: May 31, 2026 23:06:42 IST

इम्युनिटी बूस्टर है यह फल का जूस! गर्मियों में रोजाना पीना करें शुरू, वायरल बीमारियां रहेंगी कोसों दूर!

Immuniy Booster Juice: कई लोग सालभर सर्दी, खांसी और जुकाम से पीड़ित रहते हैं. ऐसे…

Last Updated: May 31, 2026 20:57:30 IST

Tesla Model Y L vs Mercedes-Benz CLA: कौन है सेगमेंट की बेस्ट कार? फीचर्स और परफॉर्मेंस में क्या ज्यादा किफायती

दोनों कारों की कीमत में अंतर है. अगर आप इन दोनों ही कारों को लेकर…

Last Updated: May 31, 2026 20:36:28 IST

Toyota Taisor vs Jeep Compass: कौन सी कार है सेग्मेंट की बेस्ट? किसमें मिलते हैं एडवांस फीचर्स, किसे लेना रहेगा सही

अगर आप एक किफायती और बजट फ्रेंडली कॉम्पैक्ट एसयूवी कार लेना चाहते हैं तो ऐसे…

Last Updated: May 31, 2026 20:33:56 IST

Funny Jokes: तुमने कोई नेक काम किया है? टीचर के पूछने पर छात्र ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर सिर पकड़ लेंगे

Funny Jokes of the Day: आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी…

Last Updated: May 31, 2026 19:03:38 IST

DRDA: मोबाइल से देखता था महिला वॉशरूम का फुटेज, एकतरफा प्यार में कर्मचारी ने पार की सारी हदें, अब सलाखों के पीछे

Jagatsinghpur DRDA Office Case: ओडिशा में डिस्ट्रिक्ट रूरल डेवलपमेंट एजेंसी (DRDA) के दफ़्तर में महिलाओं…

Last Updated: May 31, 2026 18:29:10 IST