होम / Pomegranate: अनार शरीर में खून बढ़ाने के साथ कईं खतरनाक रोगों से लड़ने की देता है क्षमता, जानें इसके फायदे

Pomegranate: अनार शरीर में खून बढ़ाने के साथ कईं खतरनाक रोगों से लड़ने की देता है क्षमता, जानें इसके फायदे

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : January 7, 2023, 9:08 pm IST

Pomegranate Benefits: अनार सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह सेहत का खजाना बताया जाता है। बता दें कि नियमित रूप से अनार का सेवन करने से बीमारियां कोसों दूर रहती हैं। ये फल शरीर को दुरूस्त रखता है। इसके सेवन से कईं खतरनाक रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है। चाहें तो आप अनार के दानों का सेवन कर सकते हैं या इसका जूस भी पी सकते हैं।

आपको बता दें कि अनार में अन्य फलों के मुकाबले अधिक मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जो शरीर के कईं खतरनाक बीमारियों को दूर करने में मददगार हैं। इसके अलावा ये विटामिन-सी से भरपूर होता है। ऐसे में आप अनार के जूस का सेवन इम्युनिटी बढ़ाने के लिए कर सकते हैं।

जानिए अनार से मिलने वाले ये 5 फायदे

1. दिल के लिए फायदेमंद

दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो अनार का सेवन कर सकते हैं। आप इसका जूस पी सकते हैं, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों से बच सकते हैं। यह ब्लड सर्कुलेशन को इम्प्रूव करता है।

2. डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद

डायबीटीज की समस्या में अनार उपयोगी साबित हो सकता है। इसमें एंटीडायबिटिक गुण होते हैं, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

3. पाचन संबंधी समस्या में कारगर

अनार में फाइबर और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद करते हैं। अगर कब्ज या जलन की समस्या है, तो अनार खाना काफी फायदेमंद होता है।

4. हाई ब्लड प्रेशर

जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो उनके लिए अनार का सेवन बहुत लाभकारी माना जाता है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

5. मेमोरी बढ़ाने में सहायक

एक रिपोर्ट के मुताबिक अनार के जूस का सेवन करने से याददाश्त तेज हो सकती है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT