<
Categories: हेल्थ

प्रेग्नेंसी में अंडा खाएं मगर संभलकर… एम्स की डॉक्टर ने बताई चौंकाने वाली वजह, जानिए रोज कितने और कैसे खाएं eggs

Eggs During Pregnancy: प्रेग्नेंसी का समय हर महिला के लिए जितना सुखद उतना ही जोखिम भरा भी होता है. इसलिए मां को ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जो पौष्टिकता से भरपूर हों. जब की हेल्दी डाइट की बात आती है तो डॉक्टर अंडा खाने की सलाह जरूर देते हैं. लेकिन, सवाल है कि क्या प्रेग्नेंसी में अंडा खाना सेफ है? मां के अंडा खाने से पेट में पल रहे शिशु की सेहत पर क्या असर होगा? इस बारे में India News को बता रही हैं एम्स की सीनयर गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. ज्योत्सना देवी-

Eggs During Pregnancy: प्रेग्नेंसी का समय हर महिला के लिए जितना सुखद उतना ही जोखिम भरा भी होता है. क्योंकि, यही वो वक्त होता है, जब एक मां खुद से ज्यादा बच्चे के लिए जीती है. इसलिए बच्चे की सेहत का ख्याल करते हुए मां अपनी डाइट तय करती है. हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो, शिशु का दिमागी विकास गर्भावस्था में ही शुरू हो जाता है. उसके हेल्थ को जन्म से ही मजबूती मिलती है. इसलिए मां को ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जो पौष्टिकता से भरपूर हों. जब की हेल्दी डाइट की बात आती है तो डॉक्टर अंडा खाने की सलाह जरूर देते हैं. लेकिन, सवाल है कि क्या प्रेग्नेंसी में अंडा खाना सेफ है? मां के अंडा खाने से पेट में पल रहे शिशु की सेहत पर क्या असर होगा? प्रेग्नेंसी में कैसी होनी चाहिए डाइट? इस बारे में India News को बता रही हैं एम्स रायबरेली की सीनयर गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. ज्योत्सना देवी-

क्या गर्भावस्था में अंडे खाना सही है?

डॉ. ज्योत्सना कहती हैं कि, गर्भावस्था (Pregnancy) में अच्छी तरह पका हुआ अंडा खाना सेहत के लिए पूरी तरह सुरक्षित है. क्योंकि, यह बेहद पौष्टिक होता है. बता दें कि, अंडा प्रोटीन, विटामिन और कोलीन (choline) से भरपूर होता है, जो शिशु के मस्तिष्क के विकास और रीढ़ की हड्डी के लिए बहुत फायदेमंद है. इसलिए प्रेग्नेंसी में रोज 1 से 2 अंडे (उबले या ऑमलेट) नाश्ते में लेना चाहिए. 

प्रेग्नेंसी में अंडा किस समय खाना चाहिए?

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो, प्रेगनेंसी में अंडा तीनों तिमाहियों यानी पूरी प्रेगनेंसी में खाया जा सकता है. बता दें कि, अंडा प्रोटीन, कोलीन और विटामिन्स का बेहतरीन स्रोत होता है. इसलिए अंडा बच्चे के दिमाग के विकास और मां की इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद है. लेकिन, ध्यान रखे कि इसे सुबह के नाश्ते में या दिन के भोजन में पूरी तरह पकाकर खाना ही सही है. 

गर्भावस्था में कितने अंडे खाना सही है?

डॉक्टर कहती हैं कि, गर्भावस्था के दौरान, एक गर्भवती महिला को प्रतिदिन कम से कम 60 ग्राम प्रोटीन लेना चाहिए, जो कैलोरी सेवन का लगभग 20 से 25 प्रतिशत होगा. अगर बात अंडे कितने खाने की करें तो, प्रेग्नेंसी में अंडे कितने खाने हैं यह आपके कोलेस्ट्रॉल के लेवल पर निर्भर करता है. अगर आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल सामान्य है हो आप रोज 1 से 2 अंडों का सेवन कर सकती हैं. अंडे से उन्हें लगभग 7 ग्राम प्रोटीन मिल जाता है. इसलिए रोजाना 2 उबले अंडे खाने से प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती है.

क्या अंडा खाने के नुकसान भी हैं?

डॉ. ज्योत्सना कहती हैं कि, गर्भावस्था में पूरी तरह पके हुए अंडे खाना ही सेफ है. क्योंकि, कच्चे या अधपके अंडे खाना हानिकारक हो सकता है. बता दें कि, कच्चे अंडों में मौजूद साल्मोनेला (Salmonella) बैक्टीरिया फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकता है, जिससे उल्टी, दस्त, तेज बुखार और दुर्लभ मामलों में गर्भपात या समय से पहले प्रसव का जोखिम बढ़ सकता है. जानकारी के लिए बता दें कि, मूस, सूफ़ले, आइसक्रीम और सलाद ड्रेसिंग में कच्चे अंडे हो सकते हैं.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

RBI ने एक ही झटके में 150 NBFC का रजिस्ट्रेशन क्यों किया रद्द? चौंकाने वाली वजह कर देगी हैरान

RBI Action: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों…

Last Updated: May 14, 2026 22:57:25 IST

QR कोड हिस्ट्री से रेस्तरां स्टाफ ने निकाला महिला का नंबर, फिर रात में किया ये कांड, Video देख सहम उठेगा कलेजा

Rishika Dutta Video: सोशल मीडिया पर एक महिला ने वीडियो बनाकर बनाता कि उन्होंने एक…

Last Updated: May 14, 2026 22:34:19 IST

IPL के बीच क्रिकेटर का संन्यास, फर्स्ट क्लास को कहा अलविदा, 10000 से भी ज्यादा रन बनाए

इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी…

Last Updated: May 14, 2026 19:51:37 IST

महंगे प्रोडक्ट्स नहीं चेहरे पर लगाएं मैंगो फेस पैक, 10 मिनट में घर पर करें तैयार

अगर आप भी गर्मियों के मौसम में अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो…

Last Updated: May 14, 2026 18:38:34 IST

वाह रे भैया स्कूटी पर स्कूटी! सड़क पर निकली ऐसी सवारी कि दंग रहे लोग, महिला ने खींचा ध्यान

Viral Video: इंटरनेट पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक…

Last Updated: May 14, 2026 18:32:37 IST

Joke of the Day: दादी मां आप टे बोलकर दिखाओ… वजह पूछने पर बच्चे ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर ठहाके लगाएंगे

Funny Jokes of the Day: हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. आपकी…

Last Updated: May 14, 2026 16:04:32 IST