<
Categories: हेल्थ

सर्दियों में ज्यादा चाय बढ़ा सकती है जोड़ों का दर्द, जानें कितने कप पीना सुरक्षित

सर्दियों में चाय पीना लोगों को काफी पसंद होता है. हालांकि ज्यादा चाय पीने से जोड़ों को अकड़न बड़ सकती है. आइए जानते हैं कितने कप चाय पिएं, जो नुकसान न करे.

Tea is Harmful: सर्दियों के मौसम में चाय लोगों को बहुत पसंद होती है. चाय शरीर को गर्मी देने के साथ ही दिमाग को भी अलर्ट कर देती है. बहुत से लोग तो चाय प्रेमी होते हैं, जिन्हें हर समय चाय चाहिए होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अधिक चाय पीने से जोड़ों की अकड़न और दर्द बढ़ सकता है? 

चाय में कैफीन और टैनिन जैसे तत्व होते हैं, जो शरीर में पानी की कमी को बढ़ा सकते हैं. शरीर में पानी की कमी होने के कारण जोड़ों के आस-पास की द्रव (synovial fluid) की मात्रा घट सकती है. इसके कारण जोड़ों की अकड़न, दर्द और सूजन बढ़ सकती है. गठिया वाले लोगों के लिए चाय का अधिक सेवन नुकसानदायक हो सकता है.

कितने कप चाय पीना सुुरक्षित

चाय के अधिक सेवन को लेकर डॉक्टरों का कहना है कि चाय को सीमित मात्रा में ही पीना चाहिए. गठिया और जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों को चाय से बचना चाहिए. इससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है. ये जोड़ों के लचीलेपनको प्रभावित करता है. इसके अलावा चाय में पाई जाने वाली कैफीन से नींद की कमी और पाचन से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं. डॉक्टर्स का कहना है कि लोगों को प्रतिदिन 2-3 कप चाय सुरक्षित माने जाते हैं. अगर कोई इससे ज्यादा चाय पीता है, तो इसका सेवन सीमित करें. 

किसे चाय से बचना चाहिए?

  • अगर किसी को गठिया या जोड़ों का दर्द है, उसे ज्यादा चाय नहीं पीनी चाहिए.
  • अगर किसी को पेट से संबंधित या पाचन क्रिया से संबंधित समस्या जैसे- गैस, एसिडिटी या अपच है, तो उन्हें चाय कम पीनी चाहिए.
  • प्रेग्नेंट महिलाओं को चाय कम पीनी चाहिए. चाय मे कैफीन होती है, तो गर्भवती महिला और बच्चे दोनों के लिए हानिकारक है.
  • अगर किसी को स्ट्रेस रहता है और नींद नहीं आती, तो भी चाय का सेवन कम करना चाहिए क्योंकि कैफीन नींद चक्र को प्रभावित करती है.

चाय के लिए हेल्दी विकल्प

अगर आप चाय के शौकीन हैं और नहीं छोड़ सकते हैं, तो आप कुछ हेल्दी विकल्प भी आजमा सकते हैं जो जोड़ों और सेहत के लिए अच्छे हो सकते हैं. आप हर्बल चाय पी सकते हैं. आप चाय की जगह हल्दी वाला दूध पी सकते हैं.लेमन ग्रास चाय पी सकते हैं. सबसे साधारण आप ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं, जो आसानी से बाजारों में उपलब्ध हैं. आप बाजार से टी बैग्स ले सकते हैं. आप इन्हें हमेशा अपने साथ रख सकते हैं. इन्हें गर्म पानी में डालो और पी लो.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
Deepika Pandey
Tags: Tea

Recent Posts

RBI ने एक ही झटके में 150 NBFC का रजिस्ट्रेशन क्यों किया रद्द? चौंकाने वाली वजह कर देगी हैरान

RBI Action: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों…

Last Updated: May 14, 2026 22:57:25 IST

QR कोड हिस्ट्री से रेस्तरां स्टाफ ने निकाला महिला का नंबर, फिर रात में किया ये कांड, Video देख सहम उठेगा कलेजा

Rishika Dutta Video: सोशल मीडिया पर एक महिला ने वीडियो बनाकर बनाता कि उन्होंने एक…

Last Updated: May 14, 2026 22:34:19 IST

IPL के बीच क्रिकेटर का संन्यास, फर्स्ट क्लास को कहा अलविदा, 10000 से भी ज्यादा रन बनाए

इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी…

Last Updated: May 14, 2026 19:51:37 IST

महंगे प्रोडक्ट्स नहीं चेहरे पर लगाएं मैंगो फेस पैक, 10 मिनट में घर पर करें तैयार

अगर आप भी गर्मियों के मौसम में अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो…

Last Updated: May 14, 2026 18:38:34 IST

वाह रे भैया स्कूटी पर स्कूटी! सड़क पर निकली ऐसी सवारी कि दंग रहे लोग, महिला ने खींचा ध्यान

Viral Video: इंटरनेट पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक…

Last Updated: May 14, 2026 18:32:37 IST

Joke of the Day: दादी मां आप टे बोलकर दिखाओ… वजह पूछने पर बच्चे ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर ठहाके लगाएंगे

Funny Jokes of the Day: हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. आपकी…

Last Updated: May 14, 2026 16:04:32 IST