होम / क्या पीरियड में एक्सरसाइज करना चाहिए या नहीं Should You Exercise During Your Period Or Not

क्या पीरियड में एक्सरसाइज करना चाहिए या नहीं Should You Exercise During Your Period Or Not

Suman Tiwari • LAST UPDATED : April 19, 2022, 11:29 am IST

Should You Exercise During Your Period Or Not: महिलाओं में हर माह होने वाले महावारी यानी पीरियड्स के दिन बड़े दर्द भरे होते हैं। ऐसे में हर महिला को ये लगता है कि पीरियड के दौरान एक्सरसाइज करनी चाहिए या नहीं इसे लेकर मन में एक संशय बना रहता है। तो आइए आज के इस लेख के जरिए जानते हैं कि पीरियड में एक्सरसाइज करना चाहिए या नहीं, व इससे जुड़े कुछ टिप्स।

आपको बता दें कि पीरियड में एक्सरसाइज करनी चाहिए। क्योंकि कहा जाता है कि कुछ एक्सरसाइज के जरिए पीरियड्स में होने वाले दर्द को कम किया जा सकता है। इसके अलावा, पीरियड के दौरान एक्सरसाइज करने से अन्य दिनों के मुकाबले शरीर अधिक सक्रिय हो सकता है। साथ ही पीरियड में होने वाले ऐंठन को कम करने के लिए हल्के एक्सरसाइज करना फायदेमंद होता है।

हालांकि, पीरियड के दौरान हर महिला की स्थिति एक समान नहीं होती। ऐसे में अगर किसी को अधिक ब्लड फ्लो की समस्या हो तो शारीरिक क्षमता अनुसार पीरियड में एक्सरसाइज करें या फिर एक्सरसाइज करने से पहले डॉक्टरी सलाह जरूर लेनी चाहिए।

एक्सरसाइज के फायदे क्या हैं  (Should You Exercise During Your Period Or Not)

Should You Exercise During Your Period Or Not

ताकत बढ़ाने में लाभकारी

मासिक धर्म चक्र के दौरान हार्मोन में बदलाव की वजह से कुछ महिलाओं को कमजोरी महसूस होने लगती है। इस तरह की कमजोरी को दूर करने के लिए एक्सरसाइज करना फायदेमंद होता। एक्सरसाइज करने से शरीर ऊजार्वान बना रहता है। साथ ही इससे मांसपेशियों की ताकत भी बनी रहती है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि अन्य दिनों की तरह पीरियड में एक्सरसाइज करने से शरीर में ताकत बनी रहती है।

पीएमएस में फायदेमंद

पीएमएस यानी प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम पीरियड आने से एक या दो सप्ताह पहले शुरू होता है। इस दौरान महिलाओं को सिरदर्द, जोड़ों का दर्द, चिड़चिड़ापन, मूड में बदलाव, अवसाद, स्तन में सूजन की समस्या होने लगती है। इन समस्याओं को कम करने के लिए पीरियड में एक्सरसाइज करना फायदेमंद है।

मूड के लिए अच्छा

पीरियड से लगभग दो सप्ताह पहले यानी ओव्यूलेशन के समय एस्ट्रोजन नामक हार्मोन का स्तर बढ़ने लगता है। वहीं ओव्यूलेशन के बाद एस्ट्रोजन तेजी से कम होता है व प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का स्तर बढ़ना शुरू होता है, जिससे अधिक थकान व सुस्ती महसूस होने लगती है। ऐसे में सुबह के समय एक्सरसाइज करने से न केवल शरीर एक्टिव रह सकता है बल्कि मूड भी बेहतर होता है।

पीरियड्स के दौरान की जानी वाली बेस्ट एक्सरसाइज  (Should You Exercise During Your Period Or Not)

Should You Exercise During Your Period Or Not

डाउनवर्ड डॉग पोज

डाउनवर्ड डॉग पोज के जरिए भी पीरियड्स में थोड़ी बहुत राहत पाई जा सकती है। इस एक्सरसाइज को करने से कंधों, बाहों, पिंडलियों व छाती में खिंचाव उत्पन्न होता है, जिससे कंधे, पेट व क्वाड्रिसेप्स की मांसपेशियों के साथ टखने मजबूत हो सकते हैं।

प्लैंक पोज

प्लैंक पोज करना काफी आसान है। पीरियड्स के समय इसका अभ्यास काफी लाभदायक हो सकता है। प्लैंक पोज से हाथ, कलाई और रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है।

कोबरा मुद्रा

मासिक धर्म के दौरान कोबरा मुद्रा यानी भुजंगासन करने के भी लाभ देखे जा सकते हैं। इसके जरिये छाती और पेट की मांसपेशियों में खिंचाव उत्पन्न होता है। साथ ही यह रीढ़ की हड्डी के लचीलापन को बनाए रखने में मददगार हो सकता है।

शवासन मुद्रा

Should You Exercise During Your Period Or Not

सभी एक्सरसाइज करने के बाद शवासन मुद्रा आराम पाने के लिए किया जा सकता है। इसे करने के लिए शव की मुद्रा में लेटकर, हाथों और पैरों को आराम से अलग करके छोड़ दिया जाता है व आंखे बंद करके पूरे शरीर को सचेत रूप से आराम करने दिया जाता है।

कपालभाति प्राणायाम

पीरियड में एक्सरसाइज करने की सोच रहे हैं तो कपालभाति प्राणायाम अच्छा विकल्प है। कपालभाति एक एक ब्रिदिंग एक्सरसाइज है, जिसमें तेजी से सांस छोड़ने की प्रक्रिया की जाती है। पीरियड में होने वाली समस्याओं से राहत पाने के लिए नियमित रूप से ये प्राणायाम करना लाभकारी होता है।

कैट काऊ पोज

पीरियड्स के दौरान कैट काऊ पोज भी किया जा सकता है। इस एक्सरसाइज में पेट की मांसपेशियों, गर्दन और पीठ में खिंचाव आता है। साथ ही यह रीढ़ की हड्डी के लचीलेपन को बनाए रखने में मदद कर सकता है।

चाइल्ड पोज या बालासन

Should You Exercise During Your Period Or Not

मासिक धर्म के लिए चाइल्ड पोज भी अच्छा मन जाता है। इसके जरिए पीठ के निचले हिस्से व कूल्हों में खिंचाव महसूस हो सकता है। यह तनाव को दूर करने, पीठ से जुड़ी समस्या, थकान, गैस और सूजन आदि को कम करने में मददगार हो सकता है।

पीरियड्स में एक्सरसाइज के लिए टिप्स

  • पीरियड्स के दौरान भारी वजन एक्सरसाइज करने से बचें। पीरियड्स के दौरान कोई एक्सरसाइज कर रहे हैं तो ध्यान रहे कि इससे पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। एक्सरसाइज के दौरान हैवी फ्लो का डर रहता है इसलिए एक्सरसाइज करने से पहले पैड बदल लें।
  • एक्सरसाइज करते समय बॉडी को ज्यादा स्ट्रेच न करें। पीरियड के दौरान सुबह सुबह खाली पेट ही एक्सरसाइज करें। अगर पीरियड में ज्यादा दर्द हो रहा हो तो एक्सरसाइज न करें। पीरियड के दौरान खाना खाने के तुरंत बाद एक्सरसाइज न करने से परहेज करें।  (Should You Exercise During Your Period Or Not)

READ ALSO: Bel Juice Benefits – बेल का शरबत पीने से Control रहेगी Diabetes, जानें और अन्य फायदे

Connect With Us: Twitter | Facebook Youtube

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT