<
Categories: हेल्थ

Shreyas Talpade: 10 मिनट तक नहीं धड़का दिल… फिर हार्ट अटैक के बाद कैसे संभले श्रेयस तलपडे? जानिए रिकवरी के 5 लाइफ-सेविंग मंत्र

Shreyas Talpade: हाल ही में श्रेयस तलपड़े ने अपनी जिंदगी के बारे में बताया कि एक बार  फिल्म 'सिंगल सलमा' की शूटिंग के दौरान एक एक्शन सीन करने के बाद वह अचानक से बहुत ज्यादा थकान महसूस करने लगे,उस समय तो सब ठीक था, लेकिन कुछ महीनों बाद, दिसंबर 2023 में, श्रेयस तलपड़े को एक बड़ा हार्ट अटैक आया.

Shreyas Talpade: अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने हाल ही में अपनी जिंदगी से जुड़ा एक बेहद अहम अनुभव शेयर किया. उन्होंने बताया कि लखनऊ में फिल्म ‘सिंगल सलमा’ की शूटिंग के दौरान एक एक्शन सीन करने के बाद वह अचानक बहुत ज्यादा थकान महसूस करने लगे. इसके साथ ही गले में एक अजीब-सा एहसास हुआ, जो उन्होंने पहले कभी महसूस नहीं किया था. 

हालांकि, उनके मन में कहीं न कहीं बेचैनी बनी रही. इसी वजह से उन्होंने डॉक्टर से सलाह लेने का फैसला किया. जांच के दौरान ECG और 2D इको करवाया गया, लेकिन दोनों रिपोर्ट सामान्य आईं. रिपोर्ट्स ठीक आने के बाद उन्होंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया और मान लिया कि कोई गंभीर समस्या नहीं है.लेकिन कुछ महीनों बाद, दिसंबर 2023 में, श्रेयस तलपड़े को एक बड़ा हार्ट अटैक आया, जिसने उनकी जिंदगी को पूरी तरह बदलकर रख दिया.

बिना किसी खतरे के भी आया हार्ट अटैक

इस घटना के वक्त श्रेयस की उम्र 40 के आसपास थी. इस अनुभव ने उन्हें शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से प्रभावित किया. अब उन्हें जीवनभर कुछ सावधानियां बरतनी होंगी. नियमित दवाइयां, समय-समय पर जांच, डॉक्टर की सलाह का पालन और फॉलो-अप अब उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन चुके हैं.मानसिक रूप से यह झटका और भी गहरा था, क्योंकि श्रेयस के मुताबिक उनमें हार्ट अटैक से जुड़े आम जोखिम कारक नहीं थे. वह न तो धूम्रपान करते थे, न शराब पीते थे. उन्हें न डायबिटीज थी और न ही हाई ब्लड प्रेशर. इसके बावजूद उन्हें यह गंभीर समस्या हुई.

दिल की सेहत के लिए श्रेयस तलपड़े के मंत्र

श्रेयस मानते हैं कि शरीर जो संकेत देता है, उन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. अगर कुछ असामान्य लगे तो देरी नहीं करनी चाहिए. समय पर जांच करवाने से समस्या को पहले ही पकड़ा जा सकता है.

वह नियमित दिनचर्या पर भी जोर देते हैं. समय पर खाना, दवा और नींद-ये सभी चीजें बहुत जरूरी हैं. उनका कहना है कि रोजाना 7 से 8 घंटे की गहरी नींद शरीर को ठीक होने में मदद करती है.

इसके अलावा, दिल की नियमित जांच जैसे ECG, 2D इको, स्ट्रेस टेस्ट और कैल्शियम स्कोर टेस्ट बेहद जरूरी हैं. उनका मानना है कि इलाज से बेहतर बचाव होता है. साथ ही, तनाव को संभालना भी उतना ही अहम है. जो चीज़ें हमारे नियंत्रण में नहीं हैं, उन्हें छोड़ देना सीखना चाहिए.

समय पर खाना क्यों है जरूरी

श्रेयस बताते हैं कि सही डाइट का मतलब सिर्फ सलाद खाना नहीं होता. वह संतुलित भोजन करते हैं, लेकिन तली-भुनी और मीठी चीजें सीमित मात्रा में लेते हैं. वह अपने खाने में थोड़ी मात्रा में घी भी शामिल करते हैं.

उनका कहना है कि खाने की गुणवत्ता के साथ-साथ समय भी उतना ही अहम है. अगर भोजन तय समय पर न किया जाए, तो सबसे हेल्दी खाना भी नुकसान कर सकता है. जल्दी डिनर करने से पाचन तंत्र को आराम मिलता है.

उन्होंने बताया कि उनकी पहले से चली आ रही फिटनेस आदतों ने रिकवरी में बड़ी भूमिका निभाई. उनका मानना है कि कोविड के बाद शरीर में आए बदलावों और वैक्सीन का असर भी हो सकता है, लेकिन एक्टिव लाइफस्टाइल ने उन्हें जल्दी संभलने में मदद की.

तनाव से निपटना भी है जरूरी

श्रेयस मानते हैं कि जिंदगी में तनाव से बचना मुश्किल है, लेकिन उसे संभालना सीखा जा सकता है. समय के साथ उन्होंने समझा कि हर चीज हमारे हाथ में नहीं होती. जो बदला नहीं जा सकता, उसे स्वीकार करना भी जरूरी है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivashakti narayan singh

Recent Posts

DRDA: मोबाइल से देखता था महिला वॉशरूम का फुटेज, एकतरफा प्यार में कर्मचारी ने पार की सारी हदें, अब सलाखों के पीछे

Jagatsinghpur DRDA Office Case: ओडिशा में डिस्ट्रिक्ट रूरल डेवलपमेंट एजेंसी (DRDA) के दफ़्तर में महिलाओं…

Last Updated: May 31, 2026 18:29:10 IST

आईटी कंपनी की नौकरी छोड़ ऑटो चला रही महिला, चेहरे पर साफ झलक रही खुशी; Video देख आप भी हो जाएंगे इंप्रेश

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है. जिसमें आईटी कंपनी की…

Last Updated: May 31, 2026 14:48:31 IST

Vivo T5 Lite 44W 5G vs Oppo Find X10: कौन से फोन में मिलेंगे स्मार्ट और एडवांस फीचर्स? किसमें मिलेगा अच्छा कैमरा

दोनों ही स्मार्टफोन्स फीचर्स में किफायती होने के साथ ही सात परफॉर्मेंस के मामले में…

Last Updated: May 30, 2026 21:47:34 IST

Yamaha FZX vs Jawa 42: पावर से लेकर परफॉर्मेंस तक कौन किससे बेहतर? किसमें मिलेंगे लेटेस्ट फीचर्स

दोनों बाइकें अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती हैं साथ ही साथ दोनों बाइकों में…

Last Updated: May 30, 2026 22:19:51 IST