<
Categories: हेल्थ

किशोरों में बढ़ रहा Stress, कहीं आपका बच्चा भी तो नहीं है इसका शिकार

आज की पीढ़ी के किशोर भावनाओं को गहराई से समझते हैं, सहानुभूति रखते हैं और जटिल रिश्तों को संभालने में माहिर हो गए हैं. लेकिन एक अध्ययन के अनुसार वे मानसिक रूप से अधिक थके हुए हैं. चिंता, तनाव और लगातार थकान उन्हें घेर रही है.

आज की पीढ़ी के किशोर भावनाओं को गहराई से समझते हैं, सहानुभूति रखते हैं और जटिल रिश्तों को संभालने में माहिर हो गए हैं. लेकिन एक अध्ययन के अनुसार वे मानसिक रूप से अधिक थके हुए हैं. चिंता, तनाव और लगातार थकान उन्हें घेर रही है. 
सोशल मीडिया की बाढ़, शैक्षणिक दबाव, सफल होने का पीयर प्रेशर ने उनकी मानसिक ऊर्जा को बुरी तरह प्रभावित किया है. अध्ययनों से पता चलता है कि 70% से अधिक किशोर मानसिक थकावट महसूस करते हैं, जबकि उनकी भावनात्मक बुद्धिमत्ता पुरानी पीढ़ियों से कहीं आगे है.

सोशल मीडिया का दोहरा प्रभाव

इंस्टाग्राम, टिकटॉक और स्नैपचैट जैसे प्लेटफॉर्म्स किशोरों को विविध भावनाओं, मेंटल हेल्थ स्टोरीज और सामाजिक मुद्दों से रूबरू कराते हैं. वे जल्दी ही अवसाद, एंग्जायटी या ट्रॉमा को पहचान लेते हैं और दोस्तों को सपोर्ट करते हैं. यह उन्हें भावनात्मक रूप से परिपक्व बनाता है. लेकिन लगातार स्क्रॉलिंग डोपामाइन का लूप बनाती है, जो नींद की कमी करता है और FOMO (फियर ऑफ मिसिंग आउट) के माद्यम से तनाव बढ़ाता है. रातोंरात वायरल ट्रेंड्स फॉलो करने का दबाव, शॉर्टकट से फेम पाने की इच्छा मानसिक थकान का बड़ा कारण है. एक सर्वे में 60% किशोरों ने बताया कि सोशल मीडिया से वे ‘हमेशा ऑन’ महसूस करते हैं.

शैक्षणिक और सामाजिक दबाव

कोचिंग सेंटरों की होड़, बोर्ड एग्जाम्स और करियर की चिंता ने किशोरों को जिम्मेदार और परिपक्व बनाया है, लेकिन सफल होने का एक अतिरिक्त प्रेशर भी डाला है. समाज और पेरेंट्स का दबाव भी बच्चों पर बढ़ रहा है. हर हाल में सफल होने की होड़ और पीछे न छूटने का दबाव बच्चों पर हावी होता जा रहा है.  परफेक्शनिज्म का जाल उन्हें फंसा रहा है. हर सब्जेक्ट में 95% से कम नंबर बच्चों और पेरेंट्स दोनों को असफलता लगता है. कोचिंग क्लासेस और ट्यूशन के बीच बच्चों का बचपन खोता जा रहा है. हर शाम स्कूल-ट्यूशन के बाद बच्चे गहरी थकान महसूस करते हैं, क्योंकि उन्हें रिकवरी का समय ही नहीं मिलता. 

डिजिटल दुनिया और महामारी का असर

कोविड-19 ने ऑनलाइन क्लासेस को नॉर्मल बना दिया, जो फोकस और अनुशासन सिखाती हैं लेकिन ज्यादा स्क्रीन टाइम से ब्रेन फॉग, सिरदर्द और एकाग्रता की कमी होती है. वर्चुअल सपोर्ट ग्रुप्स से वे इमोशनली मैच्योर लगते हैं, पर रियल-लाइफ कनेक्शन की कमी बच्चों में अकेलापन बढ़ा रही है. हाइपरकनेक्टेड होने के बावजूद, 50% किशोर अकेलापन महसूस करते हैं, जो मानसिक थकावट को दोगुना करता है.

समाधान के व्यावहारिक उपाय

इस दुविधा से निपटने के लिए रोज 1-2 घंटे स्क्रीन-फ्री टाइम जरूरी है. बच्चों के साथ वॉक या मेडिटेशन करें या किसी हॉबी को एन्जॉय करें. स्पोर्ट्स या आर्ट थेरेपी से उनकी एनर्जी रिचार्ज होगी. पैरेंट्स खुली बातचीत बढ़ाएं, बिना जजमेंट के उनकी बातों को सुनें. स्कूल्स समय-समय पर मेंटल हेल्थ काउंसलिंग और योगा सेशन ऑर्गेनाइज करें. नींद को प्राथमिकता दें, रात 10 बजे के बाद फोन न इस्तेमाल करने दें. 

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

RBI ने एक ही झटके में 150 NBFC का रजिस्ट्रेशन क्यों किया रद्द? चौंकाने वाली वजह कर देगी हैरान

RBI Action: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों…

Last Updated: May 14, 2026 22:57:25 IST

QR कोड हिस्ट्री से रेस्तरां स्टाफ ने निकाला महिला का नंबर, फिर रात में किया ये कांड, Video देख सहम उठेगा कलेजा

Rishika Dutta Video: सोशल मीडिया पर एक महिला ने वीडियो बनाकर बनाता कि उन्होंने एक…

Last Updated: May 14, 2026 22:34:19 IST

IPL के बीच क्रिकेटर का संन्यास, फर्स्ट क्लास को कहा अलविदा, 10000 से भी ज्यादा रन बनाए

इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी…

Last Updated: May 14, 2026 19:51:37 IST

महंगे प्रोडक्ट्स नहीं चेहरे पर लगाएं मैंगो फेस पैक, 10 मिनट में घर पर करें तैयार

अगर आप भी गर्मियों के मौसम में अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो…

Last Updated: May 14, 2026 18:38:34 IST

वाह रे भैया स्कूटी पर स्कूटी! सड़क पर निकली ऐसी सवारी कि दंग रहे लोग, महिला ने खींचा ध्यान

Viral Video: इंटरनेट पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक…

Last Updated: May 14, 2026 18:32:37 IST

Joke of the Day: दादी मां आप टे बोलकर दिखाओ… वजह पूछने पर बच्चे ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर ठहाके लगाएंगे

Funny Jokes of the Day: हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. आपकी…

Last Updated: May 14, 2026 16:04:32 IST