<
Categories: हेल्थ

न रिपोर्ट खराब, न उम्र ज्यादा… फिर भी क्यों फेल हो रहे ‘फिट लोगों के दिल’? एक्सपर्ट ने बताए पीछे छिपे रिस्क!

Sudden Heart Attack: यदि हेल्थ चेकअप की रिपोर्ट नॉर्मल आती है तो क्या तब भी हार्ट अटैक आ सकता है. हार्ट अटैक अचानक से क्यों आता है. वो कौन-कौन सी चीजें हैं जो अचानक हार्ट अटैक के लिए जिम्मेदार हैं. वो कौन-से लक्षण हैं. जो बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करने चाहिए? एक्सपर्ट से जानें इन सवालों के सही जवाब-

Sudden Heart Attack: कई बार आपने लोगों को कहते सुना होगा कि, वो डेली जिम जाता था, अच्छा खाना खााता था, अपना पूरा ध्यान रखता था, लेकिन अचानक से गिर पड़ा और डॉक्टर ने बताया कि हार्ट अटैक हुआ है…. ऐसी न जाने कितनी कहानियों से सोशल मीडिया भरा पड़ा है. सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि जो लोग मेंटल और फिजीकली फिट नजर आते हैं, उन्हें भी ये परेशानी घेर रही है. हार्ट अटैक से जुड़े कारणों पर मेडिकल साइंस की तरफ से भी कई रिसर्च सामने आ चुकी हैं, हालांकि हमारे एक्सपर्ट ने भी हार्ट अटैक के मेन कारणों के बारे में बताया है-

क्यों बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामले?

हार्ट अटैक को साइलेंट किलर भी कहा जाता है. कई बार नॉर्मल रिपोर्ट और अच्छी सेहत के बावजूद अचानक हार्टअटैक के मामले देखने-सुनने को मिलते हैं. इसके कारण और लक्षण बताते हुए पीटीआई की रिपोर्ट में डॉ. राहुल चंदेला बताते हैं कि अचानक हार्ट अटैक आने के पीछे कहीं न कहीं हमारी लाइफस्टाइल के साइलेंट मूमेंट जिम्मेदार होते हैं. डॉ चंदेला बताते हैं कि हम लोग दिन में कई बार साइलेंट स्ट्रेस का सामना करते हैं जो आगे जाके हार्ट अटैक का कारण बनता हैं. जैसे-

  • कई घंटों तक एक ही जगह बैठकर काम करना.
  • कई दिनों तक नींद पूरी न होना या पर्याप्त नींद न लेना.
  • किसी चीज को लेकर बार-बार टेंशन होने पर भी धमनियां सिकुड़ने लगती हैं.
  • फास्ट फूड, जंक फूड या पैकेज बंद अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड से भी हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ जाता है.

हार्ट अटैक का खतरा कैसे रोकें?

जाहिर है कि जब लाइफस्टाइल से जुड़ी गलत आदतें हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ा सकती हैं तो अच्छी आदतों से इस खतरे को कम भी किया जा सकता है. 

नींद: इस मामले में एक्सपर्ट का कहना है कि हर व्यक्ति को अपनी बिजी लाइफस्टाइल से रोजाना 7-7.5 घंटे सिर्फ नींद के लिए रखने चाहिए.

एक्सरसाइज: फिजिकल और मेंटल फिटनेस भी जरूरी है इसलिए हर हफ्ते 150 मिनट एक्सरसाइज, वॉक, योग, मेडिटेशन में सर्व करें.

फूड: जितना हो सके हेल्दी फूड हैबिट्स अपनाएं. पैकेज्ड फूड के बजाए घर का बना ताजा खाना खाएं. नमक और चीनी का कम से कम इस्तेमाल करें और डाइट में फल, सब्जी और सीड्स को भी शामिल करें.

एक्सपर्ट की एक कॉमन राय ये भी है कि 40 के बाद रेगुलर हेल्थ चेकअप, स्पेशली हार्ट चेकअप कराते रहना चाहिए.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है. 

Kajal Jain

Share
Published by
Kajal Jain

Recent Posts

पहले छिना फोन, फिर धोखे से ले गया… मामा के घर जा रही नाबालिग के साथ रेलवे स्टेशन पर हुआ दुष्कर्म

Mumbai Crime News: कल्याण इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने…

Last Updated: May 17, 2026 22:38:57 IST

Windsor EV vs Honda Amaze: क्या रहेगी वैल्यू फॉर मनी कार? किसकी माइलेज ज्यादा, फीचर्स में क्या है अंतर

दोनों कारों की परफॉर्मेंस, फीचर्स और ड्राइविंग एक्सपीरिएंस के बारे में जान लेना जरूरी है.…

Last Updated: May 17, 2026 20:53:00 IST

Suzuki GSX R1000R vs Kawasaki W800 में से कौन सी स्पोर्ट्स बाइक ज्यादा किफायती? जानें फीचर्स और कीमत

आज हम बात करने जा रहे हैं Suzuki GSX R1000R vs Kawasaki W800 की. दोनों…

Last Updated: May 17, 2026 20:49:05 IST

एक जीप, 5 ‘ड्राइवर’ और मुंह में विमल… यूपी के इस ‘खतरों के खिलाड़ी’ का वीडियो वायरल!

हाथ में स्टीयरिंग, मुंह में विमल और फिर ड्राइवर ने ऐसी हालत में दौड़ाई जीप…

Last Updated: May 17, 2026 19:40:53 IST

Likeness Detection: यूट्यूब का नया फीचर देगा Deepfake से सुरक्षा, जानें कैसे काम करता है, step by step guide

यूट्यूब ने नया AI-पावर्ड Likeness Detection फीचर पेश किया है. यह फीचर आम यूजर को…

Last Updated: May 17, 2026 18:16:00 IST