होम / Summer Cooler: गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए इस तरह बनाएं कोकम का जूस

Summer Cooler: गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए इस तरह बनाएं कोकम का जूस

Divya Gautam • LAST UPDATED : May 3, 2023, 5:50 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Summer Cooler हेल्थ डेस्क: गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेट करने, शरीर को ठंडक देने के लिए आप कई ठंडी चीजें खाते हैं। इस मौसम में आप कोकम जूस का सेवन करके भी अपनी बॉडी को गर्मी से बचा सकते हैं। कोकम फल से कोकम जूस को तैयार किया जाता है इसे आप घर पर भी आसानी से बना सकते हैं। गर्मियों में लू से बचने के लिए भी आप कोकम जूस का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से त्वचा रोग, दस्त की समस्या भी ठीक होती है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका-

कोकम जूस बनाने की सामग्री

  • कटा हुआ कोकम फल – 1 कप
  • पानी – 2 कप
  • चीनी – 2 कप
  • पिसी हुई इलायची – 5
  • भुना हुआ जीरा पाउडर – 1 चम्मच
  • काला नमक – चुटकी भर

कोकम जूस बनाने की विधि-

  • कोकम जूस बनाने के लिए सबसे पहले कोकम फल को धो लें।
  • इसके बाद इसे मसलकर इसके बीज निकाल लें।
  • इसे पानी के साथ मिलाकर पीस लें।
  • अब पानी और चीनी की चाशनी तैयार करें। इसे ठंडा होने दें।
  • इसके बाद इसमें तैयार कोकम के मिश्रण को मिला दें।
  • इसमें जीरा पाउडर और पिसी हुई इलायची मिलाएं।
  • तैयार कोकम के जूस को एक जार या बोतल में डाल दें।

ये भी पढ़ें- Summer Cooler: गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना है तो जरूर पीए कोकम का जूस

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT