<
Categories: हेल्थ

शराब से ज्यादा जहरीली हैं ये 3 चीजें! जवानी में ही डैमेज कर देंगी लिवर, सेवन करते हैं तो तुरंत छोड़ें, वरना…

Unhealthy Food For Liver: लोगों में एक भ्रम है कि शराब के सेवन से ही लिवर खराब होता है. लेकिन, हेल्थ एक्सपर्ट इसको पूर्ण सत्य नहीं मानते हैं. क्योंकि, आजकल सबसे ज्यादा खाई जाने वाली कुछ चीजें भी लिवर की सेहत बिगाड़ सकती हैं. इन अनहेल्दी चीजों के बारे में India News को बता रही हैं अपोलो मेडिक्स हॉस्पिटल लखनऊ की डाइटिशियन प्रीती पांडे-

Unhealthy Food For Liver: यह सच है कि हमारा खानपान पूरी तरह बिगड़ चुका है. अनहेल्दी खानपान हमारे शरीर को कई बीमारियों घर बना सकता है. लिवर से जुड़ी बीमारियां इनमें से एक हैं. लिवर शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है जिसे शरीर का रसायनशाला भी कहा जाता है. यह शरीर के अंदर कई महत्वपूर्ण काम करता है. अगर इसमें कोई कमी आ जाए तो लिवर डैमेज होने तक का खतरा बढ़ सकता है. लोगों में एक भ्रम है कि शराब के सेवन से ही लिवर खराब होता है. लेकिन, हेल्थ एक्सपर्ट इसको पूर्ण सत्य नहीं मानते हैं. क्योंकि, आजकल सबसे ज्यादा खाई जाने वाली कुछ चीजें भी लिवर की सेहत बिगाड़ सकती हैं. अब सवाल है कि आखिर, लिवर का शरीर में क्या काम होता है? शराब के अलावा और कौन सी चीजें लिवर डैमेज का खतरा बढ़ाती हैं? लिवर को हेल्दी रखने के लिए क्या खाएं? इस बारे में India News को बता रही हैं अपोलो मेडिक्स हॉस्पिटल लखनऊ की डाइटिशियन प्रीती पांडे-

लिवर का शरीर में क्या काम होता है?

एक्सपर्ट के मुताबिक, लिवर शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है. यह शरीर के अंदर कई महत्वपूर्ण काम करता है. यह पित्त बनाता है जो वसा को पचाने में मदद करता है. लिवर शरीर में अतिरिक्त ग्लूकोज को ग्लाइकोजन के रूप में स्टोर करता है और जब शरीर को ऊर्जा की आवश्यकता होती है तो इसे वापस ग्लूकोज में बदल देता है. लिवर शरीर में प्रवेश करने वाले कई विषाक्त पदार्थों को हानिरहित बनाता है और उन्हें शरीर से बाहर निकालता है. यही नहीं, यह कई प्रकार के प्रोटीन का उत्पादन करता है जो रक्त के थक्के बनाने, दवाओं को तोड़ने और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. इसके अलावा, लिवर हार्मोन के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है.

लिवर डैमेज का जोखिम बढ़ाता है ये वाला खाना

जंक फूड: डाइटिशियन के मुताबिक,बहुत ज्यादा तली-भुनी चीजें, जंक फूड और मीठा खाने से लिवर में चर्बी जमा हो सकती है, जिससे फैटी लिवर की बीमारी हो सकती है. अगर आपको अपने लिवर को स्वस्थ रखना है, तो आपको इन चीजों से तौबा कर लेनी चाहिए.

चीनी का ज्यादा सेवन: ज्यादा चीनी खाना सेहत के लिए नुकसानदायक है. अधिक मात्रा में शुगर का सेवन करने से मोटापा और डायबिटीज समते कई बीमारियों का जोखिम बढ़ता है. बता दें कि, शक्कर युक्त पेय और खाद्य पदार्थ खाने से लिवर पर बोझ पड़ता है, जिससे इसके कार्य पर प्रभाव पड़ता है. 

प्रोसेस्ड फूड: इस फूड में कई तरह के केमिकल होते हैं जो लिवर को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसलिए डिब्बा बंद सब्ज़ियां, ब्रेड, पेस्ट्री, केक, सॉसेज रोल या इससे बनी चीजों के सेवन से बचना चाहिए. बता दें कि, हेपेटोटॉक्सिक दवाएं लिवर को नुकसान पहुंचा सकती हैं, इसलिए किसी भी दवा को डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं लेना चाहिए.

लिवर को हेल्दी रखने के लिए क्या करें

लिवर को हेल्दी रखने के लिए फलों, सब्जियों, साबुत अनाज और कम वसा वाले प्रोटीन से भरपूर आहार लें. शराब का सेवन कम से कम करें या बिल्कुल बंद कर दें. वजन कंट्रोल रखने के लिए नियमित व्यायाम करें. हेपेटाइटिस बी और सी के टीके लगवाएं और सबसे जरूरी कि, तनाव कम करें और  पर्याप्त नींद लें.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar
Tags: Health News

Recent Posts

‘अच्छी रैंक आने की उम्मीद थी…’ NEET एग्जाम रद्द होने से हताश छात्रा ने किया सुसाइड, परिजनों पर टूटा पहाड़

दिल्ली के आदर्श नगर में एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली है. 21 वर्षीय छात्रा…

Last Updated: May 15, 2026 18:40:55 IST

पंजाब किंग्स की हार का जिम्मेदार कौन? सुनील गावस्कर ने श्रेयस अय्यर पर लगाया इल्जाम, बोले- अगर वो…

सुनील गावस्कर ने कहा कि पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीता हुआ मुकाबला…

Last Updated: May 15, 2026 18:35:54 IST

पटना में MLA के भाई से चेन स्नैचिंग! कंकड़बाग में सुबह-सुबह बदमाशों का हमला

Viral Video: बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे…

Last Updated: May 15, 2026 18:11:20 IST

कॉकरोच जैसे कुछ युवाओं को अगर नौकरी न मिले… CJI सूर्यकांत ने बेरोजगार लोगों को लगाई फटकार

CJI Surya Kant Cockroach Remark: CJI सूर्यकांत ने शुक्रवार को कीड़े-मकोड़ों और परजीवियों का ज़िक्र…

Last Updated: May 15, 2026 17:51:52 IST

श्री गुरुकृपा विद्यासंकुल के छात्रों ने CBSE 12वीं परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की।

सूरत (गुजरात) [भारत], 15 मई: विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग…

Last Updated: May 15, 2026 16:52:32 IST

CBSE कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025-26

सूरत (गुजरात) [भारत], 15 मई: माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल, सूरत ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 की…

Last Updated: May 15, 2026 16:37:11 IST