Fruits For Reduces Cholesterol: आजकल शरीर में बढ़ता कोलेस्ट्रॉल कई बीमारियों को जन्म दे सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि, शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल ज्यादा हो जाए, तो हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ सकता है. अच्छी बात यह है कि बढ़ते को कोलेस्ट्रॉल को कुछ फलों के सेवन से रोका जा सकता है. आइए जानते हैं इन फलों के बारे में-
कोलेस्ट्रॉल घटाने की क्षमता रखते हैं ये फल. (Canva)
Fruits For Reduces Cholesterol: आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल में इंसानी शरीर सेफ नहीं है. इसमें तमाम गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ रहा है. शरीर में बढ़ता कोलेस्ट्रॉल इन बीमारियों में से एक है. अकेले कोलेस्ट्रॉल कई बीमारियों को जन्म दे सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि, शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल ज्यादा हो जाए, तो हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए समय रहते इसे कंट्रोल की कोशिश करना चाहिए. अच्छी बात यह है कि बढ़ते को कोलेस्ट्रॉल को अच्छी लाइफस्टाइल और बेहतर डाइट लेने से रोका जा सकता है. इसके अलावा, फिजिकली एक्टिव रहना भी कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए जरूरी है. आपको जानकर हैरानी होगी कि कुछ फलों को कोलेस्ट्रॉल कम करने में बेहद असरदार माना जाता है. इन फ्रूट्स का नियमित सेवन करने से लोगों को कमाल के फायदे मिल सकते हैं. अब सवाल है कि आखिर कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए कौन से फल खाएं? इन फलों में कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं? आइए जानते हैं इस बारे में
सेब: वेबएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक रोजाना सेब खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल तेजी से कंट्रोल हो सकता है. बता दें कि, सेब में भरपूर मात्रा में पेक्टिन नामक फाइबर पाया जाता है, जो गंदे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में कारगर है. सेब खाने से हार्ट हेल्थ में सुधार होता है और इससे हार्ट डिजीज का खतरा कम हो सकता है. एक सेब रोजाना खाने से आपको न केवल फाइबर मिलता है, बल्कि यह विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होता है.
संतरा: संतरा विटामिन C और फाइबर का एक बेहतरीन सोर्स है. संतरे में पाए जाने वाले फाइटोकेमिकल्स शरीर में जमे बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं. संतरा खाने से कार्डियोवैस्कुलर डिजीज का जोखिम कम हो सकता है. संतरा को इम्यूनिटी मजबूत करने में बेहद असरदार माना जाता है. संतरे को आप न केवल फल के रूप में खा सकते हैं, बल्कि इसका जूस बनाकर भी पी सकते हैं.
एवोकाडो: एवोकाडो को सेहत के लिए वरदान माना जा सकता है. एवोकाडो अच्छी मात्रा में मोनोअनसैचुरेटेड फैट के लिए जाना जाता है. यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है. एवोकाडो को सलाद, सैंडविच या टोस्ट पर लगाकर खाया जा सकता है. इसका नियमित सेवन करने से हार्ट हेल्थ में सुधार होता है और शरीर में हेल्दी फैट का बैलेंस बना रहता है.
बेरीज: बेरीज को कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में असरदार माना जाता है. ब्लैकबेरी, स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरी में फाइबर व एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं. ये फल न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करते हैं. बेरीज का सेवन करने से शरीर की सूजन कम होती है और हार्ट हेल्थ को लाभ होता है. बेरीज को आप स्मूदी, सलाद या नाश्ते में शामिल कर सकते हैं, जिससे ये आसानी से आपकी डाइट का हिस्सा बन सकती हैं.
अंगूर: अंगूर को कोलेस्ट्रॉल कम करने वाले गुणों से भरपूर माना जाता है. खासकर लाल और काले अंगूर कोलेस्ट्रॉल कम करने में विशेष रूप से प्रभावी होते हैं. इनमें रेसवेराट्रोल जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. अंगूर का सेवन करने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है. नियमित रूप से अंगूर खाने से हार्ट डिजीज का जोखिम कम किया जा सकता है.
Omkareshwar Temple Fight: मध्य प्रदेश के खंडवा ज़िले में स्थित तीर्थ शहर ओंकारेश्वर का एक…
गर्मियों के मौसम में अगर आपका भी मन सुबह-शाम के दौरान चाय या कॉफी पीने…
Kolkata News: कोलकाता एयरपोर्ट परिसर में स्थित 136 साल पुरानी गौरीपुर जामे मस्जिद को बंगाल…
पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद से कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं, जिसमें…
Noida News: गिरोह के सभी लोगों का अलग-अलग काम था. सभी उसी के अनुरुप काम…
Indian Navy Recruitment 2026: भारतीय नौसेना ने भर्ती 2026 के तहत जनवरी 2027 बैच के…