Hindi News / Health / Vitamin A Is Essential

Vitamin A Deficiency: शरीर में विटामिन A की कमी से हो सकती हैं ये 8 समस्याएं

इंडिया न्यूज.  Vitamin A Deficiency Symptoms : विटामिन ए सेहत, त्वचा और बालों के लिए एक जरूर विटामिन होता है। विटामिन ए मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली, प्रजनन, त्वचा और कई शारीरिक कार्यों के लिए महत्वपूर्ण होता है। गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली महिलाओं और शिशुओं में विटामिन ए की कमी ज्यादा देखने को मिलती है। शरीर […]

BY: Kumar Anjesh • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज. 

Vitamin A Deficiency Symptoms : विटामिन ए सेहत, त्वचा और बालों के लिए एक जरूर विटामिन होता है। विटामिन ए मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली, प्रजनन, त्वचा और कई शारीरिक कार्यों के लिए महत्वपूर्ण होता है। गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली महिलाओं और शिशुओं में विटामिन ए की कमी ज्यादा देखने को मिलती है। शरीर में विटामिन ए की कमी सिस्टिक फाइब्रोसिस और क्रॉनिक डायरिया की समस्या को बढ़ा सकता है।

शरीर के इन 5 अंगों पर आई सूजन को ना लें हल्के में…हो जाएं सावधान! हौले-हौले किडनी को नोच खा अंदर से रह जाएगा बस गूदा, जानें ऐसा क्यों?

विटामिन ए की कमी के लक्षण

  • आंखों की रोशनी कम होना 
  • आंखों में जलन और सूजन
  • रूखी त्वचा
  • आंखों का सूखापन
  • थकावट
  • योनि संक्रमण
  • घाव देरी से भरना

विटामिन ए (Vitamin A) की कमी से होने वाली बीमारियां
विटामिन ए (Vitamin A) की कमी का असर हमारी सेहत के साथ ही त्वचा और बालों पर भी पड़ता है। इतना ही नहीं Vitamin A की कमी आंखों को भी प्रभावित करती है। इसलिए आपको अपनी डाइट में Vitamin A से भरपूर खाद्य पदार्थों को जरूर करना चाहिए।

ड्राय स्किन (Dry Skin) होना : त्वचा कोशिकाओं के निर्माण और मरम्मत के लिए Vitamin A महत्वपूर्ण है। यह त्वचा की सूजन को कम करने में भी मदद करता है। शरीर में Vitamin A की कमी एक्जिमा और अन्य त्वचा की समस्याओं को बढ़ा सकता है। इस स्थिति में त्वचा पर खुजली, सूजन आदि होने लगती है। साथ ही त्वचा भी ड्राय या रूखी भी हो जाती है। वैसे तो रूखी त्वचा के कई कारण होते हैं, लेकिन विटामिन ए (Vitamin A) की कमी इसका एक मुख्य कारण माना जाता है। विटामिन ए की कमी ड्राय होंठों का भी कारण बन सकता है।

Also Read: Amla Powder for Hair : समय से पहले बाल सफेद या ग्रे हो रहे है तो अपनाए ये टिप्स

आंखों में सूखापन होना: विटामिन ए (Vitamin A) की कमी का असर आंखों पर भी पड़ता है। शरीर को पर्याप्त विटामिन ए नहीं मिलने पर आंखों से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। सूखी आंखें Vitamin A की कमी का एक आम लक्षण है। आंखों से सुरक्षित रखने के लिए विटामिन ए से भरपूर आहार लेना बहुत जरूरी है।

रतौंधी का शिकार हो सकते है आप : रतौंधी, आंखों की एक बीमारी है। इसमें रोगी को दिन के समय अच्छी तरह से दिखाई देता है, लेकिन रात को चीजें दिखने में परेशानी आती है। इस स्थिति में रोगी की आंखों का कॉर्निया सूख जाता है, इसकी वजह से धुंधला दिखाई देता है। गंभीर विटामिन ए की कमी से रतौंधी रोग होने का खतरा बना रहता है।

गर्भधारण में होती है दिक्कत : Vitamin A की कमी पुरुषों और महिलाओं दोनों में प्रजनन के साथ-साथ शिशुओं के विकास के लिए भी जरूरी होता है। इसकी कमी से गर्भधारण करने में परेशान हो सकती है। विटामिन ए की कमी से पुरुषों और महिलाओं दोनों की प्रजनन क्षमता प्रभावित हो सकती है। दरअसल, पुरुषों को ऑक्सीडेटिव तनाव के उच्च स्तर के कारण एंटीऑक्सीडेंट की अधिक जरूरत होती है। विटामिन ए उन पोषक तत्वों में से एक है, जो शरीर में एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है।

धीमा हो जाती है बच्चों की शारीरिक ग्रोथ : जिन बच्चों को पर्याप्त विटामिन ए नहीं मिलता है, उनका विकास अवरुद्ध हो सकता है। दरअसल, मानव शरीर को समुचित विकास के लिए विटामिन ए आवश्यक होता है। विटामिन ए बच्चों के विकास में मदद करता है।

Also Read: Stress Is The Cause Of Health Problems: स्वास्थ्य समस्याओं का कारण है तनाव, जानें कैसे?

गले और सीने का संक्रमण : बार-बार संक्रमण खासकर गले या छाती में, विटामिन ए (Vitamin A) की कमी का संकेत हो सकता है। विटामिन ए की कमी व्यक्ति में गले और सीने में संक्रमण के जोखिम को बढ़ाता है।

चोंट के घाव भरने में दिक्कत : शरीर में अगर घाव भरने में अधिक समय लगता है, तो इसका मतलब है कि आपके शरीर में विटामिन ए की कमी हो सकती है। विटामिन ए स्वस्थ त्वचा के एक महत्वपूर्ण घटक कोलेजन के निर्माण को बढ़ावा देता है। विटामिन ए त्वचा की समस्याओं को दूर करने के लिए जरूरी होता है।

विटामिन ए की कमी से बचने के उपाय : हरी पत्तेदार सब्जियों में प्रचुर मात्रा में विटामिन ए होता है। सोयाबीन, नारंगी सब्जियां, पालक, दूध, मछली का तेल और अंडा विटामिन ए का काफी अच्छा सोर्स है। विटामिन ए की कमी होने पर आप अपनी डाइट में इन खाद्य पदार्थों को शामिल कर सकते हैं।

Connect With Us : Twitter | Facebook 

Tags:

Dry SkinVitamin A
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue