<

Love Marriage Side Effects: पति ने मांगा खाना तो पत्नी ने की ऐसी हरकत…, वीडियो वायरल

हाल ही में पति-पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके फनी अंदाज को देखकर हर कोई लोट-पोट हो जाता है. इस वीडियो में एक शादीशुदा जोड़े के चुलबुले और मजाकिया अंदाज को दिखाया गया है.

Couple Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल हो रहा होता है. इनमें से कुछ वीडियो स्क्रिप्टेड होते हैं तो कुछ रैंडम. हाल ही में एक ऐसा ही स्क्रिप्टेड पति-पत्नी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके फनी अंदाज को देखकर हर कोई लोट-पोट हो जाता है.

इस वीडियो में एक शादीशुदा जोड़े के चुलबुले और मजाकिया अंदाज को दिखाया गया है. यह वीडियो अब तक 40 हजार से ज्यादा लाइक और खूब व्यूज के साथ वायरल हो चुका है. 

वायरल वीडियो की कहानी

वीडियो में दिखता है कि एक पत्नी तवे पर रोटी सेंक रही होती है. इसी बीच उसका पति पास आकर मजाक में कहता है, “अरे जान, आज कुछ गर्मा-गर्म ही खिला दो.” बस यह बात सुनते ही पत्नी बिना ज़्यादा सोचे उस ताजी सेंकी हुई गर्म रोटी को उठाकर पति के मुंह में ठूंस देती है. पति तुरंत मुंह से रोटी बाहर निकालते हुए कहता है कि इतनी गर्म रोटी कौन खाता है, जिससे वीडियो और भी ज़्यादा हास्यास्पद लगने लगता है. हालांकि, यह एक स्क्रिप्टेड या अभिनीत वीडियो है और इसके ऊपर “Love Marriage के साइड इफेक्ट” का टाइटल भी दिया गया है. 

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर youngest__couple__ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और इसके कंटेंट को एन्जॉय कर रहे हैं. कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिखा, “एकदम सही करा बहन, पतियों के साथ ऐसा ही होना चाहिए.” एक और यूजर ने लिखा, “मेरे पति भी इसी तरह का गर्म खाना डिजर्व करते हैं.” इसके अलावा एक और यूजर ने चुटकी लेते हुए कमेंट किया, “बच गया भाई, वरना इसने तवा ही खिला दिया होता.”

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है. India News किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

VIDEO: शुभमन गिल ने जड़ा शतक, तो स्टैंड्स में खुशी से झूमे पिता, सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल

RR vs GT: गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स के…

Last Updated: May 30, 2026 16:43:55 IST

घी से लेकर पंचदीप तक…किस तेल का दीपक चमकाएगा किस्मत, जानिए सरसों, तिल और घी के दीये का ये रहस्य?

सनातन धर्म में दीपक प्रज्जवलित करने का विशेष महत्व है, लेकिन आपको पता होना चाहिए…

Last Updated: May 30, 2026 16:43:51 IST

Video: फटा पोस्टर निकला स्कॉर्पियो! थिएटर में चल रही थी मूवी; अचानक हुआ कुछ ऐसा सभी दर्शक रह गए हैरान

Theatre Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक थिएटर में…

Last Updated: May 30, 2026 16:17:29 IST

RCB vs GT: बेंगलुरु या गुजरात… IPL फाइनल में किसका रिकॉर्ड बेहतर, कौन मारेगा बाजी?

RCB vs GT Final: आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच 31 मई को अहमदाबाद के…

Last Updated: May 30, 2026 14:59:45 IST

Silver Price Today 30 May 2026: चांदी के दामों में हुआ इजाफा या गिरे दाम, फटाफट करें नोट

Silver Price Today 30 May 2026: शनिवार (30 मई, 2026) को देश के विभिन्न शहरों…

Last Updated: May 30, 2026 12:08:00 IST