<
Categories: हेल्थ

नींद में कुछ लोग दांत क्यों पीसते हैं? केवल आदत या किसी बीमारी का संकेत, शरीर देता है ये 5 चेतावनी

Neend Mein Dant Pisna: अक्सर आपने देखा होगा कि, कई लोग सोते वक्त दांत पीसने हैं. वो भी तेज आवाज के साथ. हालांकि, ज्यादातर लोग इसको नॉर्मल समझकर इग्नोर कर जाते हैं. यह आदत सिर्फ दांतों को नुकसान नहीं पहुंचाती, बल्कि शरीर के अंदर चल रही कुछ समस्याओं का संकेत भी हो सकती है. अगर आपको भी यह बीमारी है तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है.

Neend Mein Dant Pisna: अक्सर आपने देखा होगा कि, कई लोग सोते वक्त दांत पीसने हैं. वो भी तेज आवाज के साथ. हालांकि, ज्यादातर लोग इसको नॉर्मल समझकर इग्नोर कर जाते हैं. यह ऐसी परेशानी है कि नींद में दांत पीसने वाले को पता ही नहीं चलता है. लेकिन सुबह उठने पर जबड़े में दर्द, सिर भारी लगना या दांतों में संवेदनशीलता महसूस होती है. यह आदत सिर्फ दांतों को नुकसान नहीं पहुंचाती, बल्कि शरीर के अंदर चल रही कुछ समस्याओं का संकेत भी हो सकती है. अगर आपको भी यह बीमारी है तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है.

कैल्शियम की कमी होना: हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक,  कैल्शियम की कमी का भी संकेत हो सकता है. इसलिए शरीर की नियमित जांच करवाएं और सोने से पहले मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल ना करें.

तनाव और चिंता: दांत पीसने की सबसे बड़ी वजह स्ट्रेस है. जब इंसान पूरे दिन की टेंशन को दबाकर रखते हैं तो शरीर रात में इसे इस तरह बाहर निकालता है जैसे- बेचैनी, नींद पूरी ना होना, चिड़चिड़ापन या दांत पीसना आदि.

नींद की खराब होना: अगर आपकी नींद बार-बार टूटती है या आप गहरी नींद में नहीं जा पाते तो Bruxism की समस्या बढ़ सकती है. ऐसा थकान, दिनभर नींद ना आने की वजह से भी हो सकता है.

दांतों की गलत बनावट होना: दांतों का सही तरीके से ना मिलना भी दांत पीसने की वजह बन सकता है. इससे जबड़े पर दबाव पड़ता है और आप नींद में दांत रगड़ते हैं.

पोषण की कमी: कई बार शरीर में हो रही पोषण की कमी की वजह से भी ऐसा होता है. अगर आपके शरीर में मैग्नीशियम या कैल्शियम की कमी है तो मांसपेशियों में खिंचाव होता है, जो दांत पीसने का कारण बन सकता है.

फ्रैक्चर भी हो सकता है दांत

गंभीर रूप से दांत पीसने से दांत फ्रैक्चर या दांत ढीले भी पड़ सकते हैं. यह जबड़ों को प्रभावित करता है. इसलिए अक्सर कोई दांत पीस रहा है तो उसे तुरंत डेंटिस्ट से सलाह लेनी चाहिए. कुछ लोगों में एंटी-डिप्रेसेंट लेने के बाद अक्सर ब्रुक्सिज्म की शुरुआत हो सकती है.

ब्रुक्सिज्म के लक्षण

एक धीमा, लगातार बना रहने वाला सिरदर्द, जबड़े में पीड़ा होना.
नींद से जागते हैं तो दांत पीसने की आवाज सुनाई देना.
गर्मी, ठंडक या ब्रश करने पर दांतों में झनझनाहट, मसूड़ों की सूजन.
मेडिटेशन और समय पर सोने से भी इस समस्या से निजात मिल जाती है.
अल्कोहल के इस्तेमाल से यह समस्या बढ़ सकती है. लिहाजा शराब पीने से बचें.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

RBI ने एक ही झटके में 150 NBFC का रजिस्ट्रेशन क्यों किया रद्द? चौंकाने वाली वजह कर देगी हैरान

RBI Action: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों…

Last Updated: May 14, 2026 22:57:25 IST

QR कोड हिस्ट्री से रेस्तरां स्टाफ ने निकाला महिला का नंबर, फिर रात में किया ये कांड, Video देख सहम उठेगा कलेजा

Rishika Dutta Video: सोशल मीडिया पर एक महिला ने वीडियो बनाकर बनाता कि उन्होंने एक…

Last Updated: May 14, 2026 22:34:19 IST

IPL के बीच क्रिकेटर का संन्यास, फर्स्ट क्लास को कहा अलविदा, 10000 से भी ज्यादा रन बनाए

इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी…

Last Updated: May 14, 2026 19:51:37 IST

महंगे प्रोडक्ट्स नहीं चेहरे पर लगाएं मैंगो फेस पैक, 10 मिनट में घर पर करें तैयार

अगर आप भी गर्मियों के मौसम में अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो…

Last Updated: May 14, 2026 18:38:34 IST

वाह रे भैया स्कूटी पर स्कूटी! सड़क पर निकली ऐसी सवारी कि दंग रहे लोग, महिला ने खींचा ध्यान

Viral Video: इंटरनेट पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक…

Last Updated: May 14, 2026 18:32:37 IST

Joke of the Day: दादी मां आप टे बोलकर दिखाओ… वजह पूछने पर बच्चे ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर ठहाके लगाएंगे

Funny Jokes of the Day: हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. आपकी…

Last Updated: May 14, 2026 16:04:32 IST