Food stuck in throat: आमतौर पर देखने में आता है कि भोजन करते समय खाना अचानक से गले में अटक जाता है. यह ऐसी समस्या है जिसको आमतौर पर लोग मामूली समझकर अनदेखी कर देते हैं. लेकिन, आपको बता दें कि, कभी-कभी ऐसा होने से बड़ी परेशानी भी हो सकती है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आखिर गले में खाना फंस क्यों जाता है? खाना गले में फंस जाए तो क्या करना चाहिए?
जानिए, भोजन करते समय खाना गले में क्यों अटक जाता है, राहत पाने के लिए क्या करें? (Canva)
Food stuck in throat: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी ने लोगों को चलती फिरती मशीन बना दिया है. न ठीक से सोने का समय है और न ही खाना खाने का. हर जरूरी रुटीन वर्क लोग जल्दबाजी में करते हैं. इसी का नतीजा है कि, कोई न कोई गंभीर परेशानी आ खड़ी होती है. आमतौर पर देखने में आता है कि भोजन करते समय खाना अचानक से गले में अटक जाता है. यह ऐसी समस्या है जिसको आमतौर पर लोग मामूली समझकर अनदेखी कर देते हैं. लेकिन, आपको बता दें कि, कभी-कभी ऐसा होने से बड़ी परेशानी भी हो सकती है. गले में खाना अटकने से सांस तक लेने में दिक्कत आती है और यह काफी दर्दनाक भी हो सकता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आखिर गले में खाना फंस क्यों जाता है? खाना गले में फंस जाए तो क्या करना चाहिए? इस बारे में बता रहे हैं नोएडा के इंटीग्रेटेड चिकित्सक संजय वार्ष्णेय-
हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो, खाना को निगलना जितना आसान लगता है, असल में उतना होता नहीं है. बता दें कि, हम खाना खाते हैं, तो शरीर में तीन स्टेप में काम करता है. सबसे पहले हम खाना चबाते हैं. दांत उसे छोटे टुकड़ों में तोड़ते हैं और लार उसे गीला कर सॉफ्ट बना देती है. अगर खाना ठीक से नहीं चबाया जाए, तो यहीं से परेशानी की शुरुआत हो सकती है. इसके बाद जीभ खाना गले के पीछे की ओर धकेलती है और निगलने का प्रोसेस शुरू करता है. इस दौरान सांस की नली कुछ पलों के लिए बंद हो जाती है, ताकि खाना गलत रास्ते में न जाए. इसके अलावा, अंत में खाना फूड पाइप यानी इसोफेगस से होते हुए पेट तक पहुंचता है. अगर इन तीनों स्टेप में कहीं भी बैलेंस बिगड़ता है तो खाना फूड पाइप में अटक सकता है.
Jasprit Bumrah Unwanted Record: जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल 2026 में बेहद खराब प्रदर्शन किया. इसका…
JCB Bike Crash Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक…
24 मई को मुंबई में, अमिताभ बच्चन के प्रशंसक साप्ताहिक रविवार की सभा के दौरान…
IPL 2026 Orange Cap List: आईपीएल 2026 के लीग स्टेज खत्म होने के बाद ऑरेंज…
अगर आप किसी स्मार्टफोन को लेने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसे में…
अगर आप दोनों कारों में से किसी एक को लेने के लिए कंफ्यूज हो रहे…