<
Categories: हेल्थ

World Heart Day 2025: इन टिप्स को अपनाएंगे तो दिल और दिमाग दोनों रहेगे शांत, जानें

Heart Day 2025: दिल और दिमाग का रिश्ता गहरा और अटूट होता है. लगातार चिंता और तनाव न केवल मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं, बल्कि हृदय रोगों का खतरा भी बढ़ा सकते हैं.

Anxiety and Heart Disease Connection: हम अक्सर यह मानते हैं कि हमारी सेहत सिर्फ खान-पान और व्यायाम पर निर्भर करती है, लेकिन वैज्ञानिक बताते हैं कि हमारे दिमाग की स्थिति भी हमारे शरीर, खासकर दिल की सेहत पर गहरा असर डालती है. हार्वर्ड हेल्थ की रिपोर्ट में बताया गया है कि मानसिक स्वास्थ्य और हृदय रोगों के बीच एक मजबूत कनेक्शन मौजूद है.

भारत में एक पुरानी कहावत है कि  “चिंता चिता समान होती है”. यह कहावत यद्यपि सदियों पुरानी है, लेकिन आज के समय में इसकी प्रासंगिकता और बढ़ गई है. आधुनिक जीवनशैली, काम का दबाव, आर्थिक चुनौतियां और व्यक्तिगत समस्याएं हमारे मन को अक्सर बेचैन कर देती हैं. थोड़ा बहुत तनाव सामान्य है, लेकिन लगातार बनी चिंता यानी एंजाइटी (Anxiety) हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकती है। यह विशेष रूप से दिल को प्रभावित कर सकती है.

वैज्ञानिक क्या कहते हैं?

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार तनाव और चिंता दिल की बीमारियों के अप्रत्यक्ष कारण हो सकते हैं. लेकिन अच्छी खबर यह है कि कुछ आसान उपायों से न केवल चिंता को कम किया जा सकता है बल्कि दिल की सेहत को भी मजबूत बनाया जा सकता है. इनमें सबसे प्रभावी तरीका है माइंडफुलनेस (Mindfulness). माइंडफुलनेस एक प्राचीन ध्यान तकनीक है, जो वर्तमान क्षण पर ध्यान केंद्रित करने और मानसिक शांति पाने में मदद करती है. आइए जानते हैं कुछ आसान तरीकों के बारे में, जिनसे इसे रोजमर्रा की जिंदगी में अपनाया जा सकता है.

 

ध्यानपूर्वक सांस लें

सांस लेने पर ध्यान देना माइंडफुलनेस का सबसे सरल और असरदार तरीका है. जब हम तनाव में होते हैं, हमारी सांस अनियमित हो जाती है, जिससे दिल की धड़कन तेज और ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है. इसके लिए आप सबसे पहले आराम से बैठ जाएँ और अपनी आंखें बंद करें. नाक से गहरी सांस लें, 1 से 4 तक गिनते हुए. एक पल के लिए सांस रोकें. फिर धीरे-धीरे मुंह से 1 से 6 तक गिनते हुए सांस बाहर छोड़ें. इसे पांच मिनट तक दोहराएं, खासकर जब आप चिंतित महसूस करें. इस अभ्यास को नियमित करने से न केवल मन शांत होगा, बल्कि दिल और रक्तचाप पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.

बॉडी स्कैन का अभ्यास

हमारी चिंता अक्सर शारीरिक रूप में प्रकट होती है – कंधों का तनाव, जबड़े का कस जाना या तेज दिल की धड़कन। बॉडी स्कैन तकनीक इन तनावों को पहचानने और उन्हें दूर करने में मदद करती है। इसके लिए आपको एक शांत जगह पर बैठना या लेटना है, इसके बाद ध्यान धीरे-धीरे सिर से पैर तक ले जाएं, शरीर के प्रत्येक हिस्से पर ध्यान दें और तनाव महसूस होने पर धीरे-धीरे उसे छोड़ने की कल्पना करें. जो लोग नियमित रूप से बॉडी स्कैन करते हैं, उनके अनुसार इससे नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है और दिल पर तनाव भी कम पड़ता है.

माइंडफुल वॉक अपनाएं

अगर लंबे समय तक ध्यान में बैठना कठिन लगता है, तो माइंडफुल वॉक एक बेहतरीन विकल्प है। यह न केवल शारीरिक गतिविधि है, बल्कि माइंडफुलनेस का अभ्यास भी है. इसके लिए आप शांत वातावरण में 10-15 मिनट तक पैदल चलें. अपने कदमों की लय, पैरों के जमीन से संपर्क और आसपास की आवाज़ों पर ध्यान दें. ध्यान भटकने पर धीरे-धीरे अपने कदमों और चलने की क्रिया पर वापस ध्यान केंद्रित करें. इस अभ्यास से आपका मन शांत रहेगा और दिल की सेहत भी बेहतर बनी रहेगी.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

सड़े टमाटर, फंगस और काला कीचड़… केचअप फैक्ट्री का वायरल वीडियो देख बंद कर देंगे टमैटो सॉस खाना!

जिस टमैटो सॉस को आप स्वाद लेकर खाते हैं, उसके बनने की प्रोसेस शायद आपको…

Last Updated: May 16, 2026 10:21:46 IST

Silver Price Today 15 May 2026: क्या है चांदी की कीमत, जानें यूपी-दिल्ली समेत अपने-अपने शहर के दाम

Silver Price Today 15 May 2026: चांदी के दामों में गिरावट की वजह से मुनाफावसूली…

Last Updated: May 15, 2026 19:28:33 IST

Funny Jokes: लड़कियां पराया धन तो लड़के क्या? टीचर के पूछने पर छात्र का जवाब सुन ठहाके लगाएंगे

Funny Jokes In Hindi: एक्सपर्ट की मानें तो, हंसी-मजाक करने से जीवन में सकारात्मक माहौल…

Last Updated: May 15, 2026 19:16:55 IST

‘अच्छी रैंक आने की उम्मीद थी…’ NEET एग्जाम रद्द होने से हताश छात्रा ने किया सुसाइड, परिजनों पर टूटा पहाड़

दिल्ली के आदर्श नगर में एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली है. 21 वर्षीय छात्रा…

Last Updated: May 15, 2026 18:40:55 IST

पंजाब किंग्स की हार का जिम्मेदार कौन? सुनील गावस्कर ने श्रेयस अय्यर पर लगाया इल्जाम, बोले- अगर वो…

सुनील गावस्कर ने कहा कि पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीता हुआ मुकाबला…

Last Updated: May 15, 2026 18:35:54 IST