होम / Coconut Water in Pregnancy  प्रेग्नेंसी के दौरान जरूर पिएं नारियल पानी, मां-बच्चा रहेंगे स्वस्थ

Coconut Water in Pregnancy  प्रेग्नेंसी के दौरान जरूर पिएं नारियल पानी, मां-बच्चा रहेंगे स्वस्थ

Mukta • LAST UPDATED : October 11, 2021, 7:54 am IST

Coconut Water in Pregnancy

नारियल का सेवन करना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। कई बीमारियों में तो नारियल का पानी रामबाण औषधि की तरह काम करता है। नारियल में मौजूद फाइबर, मैग्निशियम, कैलशियम, विटामिन सी जैसे पौष्टिक तत्व शरीर के लिए बहुत लाभकारी होते हैं।

इस लेख के जरिए आज हम आपको नारियल के सेवन से गर्भवती महिलाओं को होेने वाले फायदों के बारें में बताएंगे। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के नारियल पानी के सेवन से मां और बच्चा दोनों स्वस्थ रहते है।

प्रेग्नेंसी के दौरान भी डॉक्टर नारियल खाने और उसका पानी पीने की भी सलाह देते हैं। नारियल में न केवल हमारे शरीर को मजबूती प्रदान करने की क्षमता है, बल्कि यह चेहरे को भी साफ बनाने में मदद करता है। आइए जानते है प्रेग्नेंसी में नारियल सेवन के क्या-क्या फायदे हैं।

(Coconut Water in Pregnancy)

1. प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के अंदर हारमोंस चेंज होते रहते है जिस कारण उन्हें बहुत तकलीफों का सामना करना पड़ता है। इस स्थिति में महिला को नारियल का सेवन करना चाहिए। नारियल शरीर को कई प्रकार के रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है।

2. नारियल में मौजूद अनेकों पोषक तत्व गर्भवती महिलाओं को पोषण देने के साथ-साथ पेट में पल रहे बच्चे को भी पोषक तत्व प्रदान करता हैं।

(Coconut Water in Pregnancy)

3. प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं में मूत्र संक्रमण बीमारी उत्पन्न न हो इसलिए उन्हें नारियल पानी जरूर पीना चाहिए। नारियल पानी के सेवन से मूत्र संबंधित समस्या बिल्कुल नहीं होती है।

4. नारियल पानी कब्ज की बीमारी से छुटकारा दिलाने में सहायक है। अकसर महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान एसिडिटी जैसी समस्या हो जाती है।

नारियल पानी पीने से पाचन शक्ति तो मजबूत होती ही है साथ ही यह पेट को ठंडा रखता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को नारियल पीना चाहिए ताकि उन्हें इस प्रकार की बीमारियों से बचा जा सके।

(Coconut Water in Pregnancy)

5. नारियल में जीरो कोलेस्ट्रॉल की मात्रा होती है। इसके सेवन से महिलाओं में एचडीएल कोलेस्ट्रॉल बढ़ने में मदद मिलती है, जो कि महिलाओं के लिए काफी अच्छा माना जाता है। साथ ही इसके पानी पीने से गर्भवती महिलाओं में कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है। नारियल में फैट नहीं होता है।

6. प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं का शरीर थका-थका सा रहता है।  नारियल का सेवन करने से इस तरह की समस्याएं दूर की जा सकती हैं।

(Coconut Water in Pregnancy)

7. प्रेग्नेंसी के दौरान एचआईवी, फ्लू, दाद जैसी बीमारियां होने से बचने के लिए नारियल बहुत ही फायदेमंद होता हैं। नारियल में एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटीवायरल तत्व होने के कारण यह प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के लिए कवच का काम करता हैं। नारियल इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है।

(Coconut Water in Pregnancy)

Also Read : Benefits of Jumping Jacks : सूर्य नमस्कार से पहले करें जंपिंग जैक्स, सेहत को होगा फायदा

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT